Prøve GULL - Gratis
सब से दयनीय मजदूर भारत को किसान
Farm and Food
|May Second 2024
चुनावी व्यस्तताओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस आया और चला भी गया. पूरे साल यह देश कोई न कोई राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाता रहता है. बाल दिवस, वृद्ध दिवस, महिला दिवस, किसान दिवस, पर्यावरण दिवस वगैरह. अब तो हालात ये हैं कि साल के दिन भी कम पड़ गए हैं. एक ही तारीख में कई अलगअलग राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय दिवस पड़ रहे हैं, किसे मनाएं और किसे छोड़ें? पर क्या सचमुच हमारे देश की सरकारें और हम स्वयं इन तमाम गंभीर सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों के प्रति गंभीर हैं?
देश की प्राथमिकताओं में ये मुद्दे कहां हैं? राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों, संकल्पपत्रों एवं गारंटियों में यह मुद्दे कहां हैं? इन यक्ष प्रश्नों पर विचार क्यों नहीं होना चाहिए?
हमारे देश में चुनाव पर्व कमोबेश पूरे साल निरंतर चलता रहता है? विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा के अलावा ग्राम पंचायतों के चुनाव, विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव, नगरपालिका, नगरनिगम, कार्पोरेशनों के चुनाव, नाना प्रकार की सहकारी समितियों, सोसाइटी के चुनावों में देश लगातार व्यस्त रहता है.
हालिया लोकसभा के चुनाव चक्र में राजनीतिक पार्टियां पिछले कई महीनों से पूरे जहां देश को मथ रही हैं, वहीं एकएक रैली पर करोड़ोंअरबों रुपए खर्च हो रहे हैं. कुल मिला कर अरबों खरबों रुपए इन चुनावों के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव के नाम पर समस्त सरकारी मशीनरियां पंगु बनी हुई हैं. कहीं कोई सार्थक काम इंचभर आगे बढ़ता नहीं दिखता.
कहा जाता है कि अब जो कुछ भी होगा, चुनाव के बाद ही होगा. पर ये चुनाव तो सतत चलते ही रहेंगे. इन खर्चीले चुनावों के संपन्न होने के बाद दरअसल होता क्या है?
अपवादों को छोड़ दें, तो इस में जो प्रत्याशी जीतेंगे, वे सब से पहले चुनाव में खर्च की गई अपनी पूरी रकम को मय ब्याज के इसी सिस्टम से येनकेन प्रकरेण वसूलेंगे. उस के बाद अपने आगामी चुनावों के लिए और आगे अपनी संतानों के चुनाव खर्च की अग्रिम व्यवस्था के लिए भी पैसा जनता की योजनाओं से ही चूसा जाएगा.
हमेशा की तरह ये सारे चयनित जनसेवक भी देखतेदेखते लोकतंत्र का पारस पत्थर घिस कर अमीर हो जाएंगे और आगे भी हमारेआप के जैसे लोग इसी तरह मजदूर दिवस, किसान दिवस मनाते और जिंदाबादमुरदाबाद करते रह जाएंगे.
अगर ऐसा नहीं होता, तो आजादी के 77 सालों बाद भी हमारे एक मजदूर की दैनिक मजदूरी एक कप अच्छी कौफी की कीमत से भी कम न होती. देश में न्यूनतम मजदूरी 300 रुपए से भी कम मिल रही है, जबकि आज अभिजात्य कौफीहाउस के एक कप कौफी की कीमत इस से ज्यादा है.
Denne historien er fra May Second 2024-utgaven av Farm and Food.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Farm and Food
Farm and Food
'लैब टू लैंड'
खेतों तक पहुंच रही हैं कृषि तकनीकें
3 mins
May 2026
Farm and Food
धान की सूखारोधी, सुगंधित और जीआई टैग प्राप्त खास किस्में
जलवायु परिवर्तन का असर अब खेतीकिसानी पर साफ दिखाई देने लगा है. कभी सूखा, कभी अत्यधिक बारिश और कभी बढ़ता तापमान किसानों के लिये बड़ी चुनौती बनता जा रहा है खासकर धान की खेती में पानी की बढ़ती कमी और मौसम की अनिश्तिता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.
15 mins
May 2026
Farm and Food
अब भैंस के बच्चे भी लेंगे आईवीएफ से जन्म, मिलेगी मनपसंद नस्ल
अभी तक गाय को ले कर ही आप लोगों तक खबर पहुंची थी कि अब बछिया ही होगी, लेकिन आने वाले समय में भैंस से भी आप उन्नत नस्ल के मादा बच्चे ले सकते हैं.
2 mins
May 2026
Farm and Food
पोर्टेबल स्प्रे डबल बैटरी की चार्जिंग स्प्रे मोटर
आज हम आप को एक ऐसे स्प्रे पंप के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिस का उपयोग आप अपने खेतों, बागबानी, व्हीकल सर्विसिंग (सफाई), बिल्डिंग की तराई में पानी देने और बिल्डिंग में पानी की सप्लाई करने और एयर कंडीशन की सफाई, खिड़कियों की साफसफाई करने के साथसाथ अपने पालतू मवेशियों, जानवरों को नहलाने, दवाओं के छिड़काव करने में कर सकते हैं.
1 mins
May 2026
Farm and Food
बरसात से खराब हुई उपज कैसे मिलेगा मुआवजा ?
पिछले कई सप्ताह से बेमौसम बारिश ने देशभर के किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.
2 mins
May 2026
Farm and Food
खेती का डिजिटल खाका
क्या 'एग्रीस्टैक' किसानों की जिंदगी बदलेगा ?
4 mins
May 2026
Farm and Food
ज्यादा आमदनी देने वाली बागबानी
बस्ती जिले में स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र की केंद्रीय पौधशाला उच्च गुणवत्ता वाले पौधों को तैयार करने के लिए जानी जाती है.
11 mins
May 2026
Farm and Food
ढैंचा मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती का आधार
सायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की संरचना और सूक्ष्मजैविक गतिविधि का जो नुकसान हुआ है, उसे हरी खाद के माध्यम से पुनर्जीवित किया जा सकता है.
2 mins
May 2026
Farm and Food
गन्ने पर बेधक कीट का हमला
समय रहते बचाव से टल सकता है बड़ा नुकसान
3 mins
May 2026
Farm and Food
मूंग की नैचुरल फार्मिंग
मूंग में माऊ या माहू, सफेद मच्छर और इल्लियां तीनों ही रस चूसक और पत्ती खाने वाले कीट हैं. और्गेनिक में इन्हें कंट्रोल करने के लिए तुरंत करें ये उपाय
1 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size
