Facebook Pixel गर्भावस्था में आपके लिए योग और व्यायाम | Rupayan - fashion - Les denne historien på Magzter.com

Prøve GULL - Gratis

गर्भावस्था में आपके लिए योग और व्यायाम

Rupayan

|

June 21, 2024

गर्भावस्था में योग करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। महिलाओं को गर्भावस्था के पहले, उसके दौरान और डिलीवरी के बाद अपने व्यायाम बदलने चाहिए, जो कि मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं।

- डॉ. पूजा चौधरी ठुकराल

गर्भावस्था में आपके लिए योग और व्यायाम

किसी भी महिला के लिए प्रसव निस्संदेह एक भावनात्मक और शारीरिक मांग है। इस अवधि के दौरान उसे शांत और स्वस्थ रहने की जरूरत होती है। योग अनुसंधान ने यह साबित कर दिया है कि सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, तनाव को नियंत्रित करने और भ्रूण के बढ़ने के क्रम में योगासन बहुत लाभदायक होते हैं। ये योगासन न सिर्फ आपको स्वस्थ रखते हैं, बल्कि गर्भावस्था से पहले और गर्भधारण की यात्रा को सहज बनाने में काफी मदद भी करते हैं।

कितना सुरक्षित : आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान, पहले या बाद में व्यायाम और योग करना गर्भवती माताओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि महिलाओं को इस दौरान कुछ गिने-चुने व्यायाम और योग ही करने चाहिए। गर्भावस्था के दौरान नियमित व्यायाम से ढेर सारे लाभ होते हैं, जो गर्भावस्था और मातृत्व के लिए तैयार करते हैं और इस यात्रा को सहज बनाते हैं। इस दौरान उचित मार्गदर्शन में योगाभ्यास करने से गर्भ में शिशु की स्थिति को सुधारने और जरूरत पड़ने पर उसे समय से पहले ही पोजीशन देने में मदद मिलती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान कुछ व्यायाम जरूर करने चाहिए।

प्राणायाम : यह एक महत्वपूर्ण योगाभ्यास है, जो गर्भवती मां में चिंता और तनाव के स्तर को दूर करने में मदद करता है। यह सुनिश्चित करता हैं कि मां और बच्चे, दोनों में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो, साथ ही आप फिट भी रहें।

मेडिटेशन या ध्यान : ध्यान आपको गहनतम न्यूरोसिस, भय और संघर्ष को हल करने में मदद करता है, जो गर्भावस्था के दौरान बहुत आम है। ध्यान अपने साथ एक अविश्वसनीय जागरूकता लाता है, जो आपको अपने बच्चे के साथ जुड़ने में मदद करता है।

स्ट्रेचिंग : योग और आसन आमतौर पर प्रजनन अंगों पर काम करते हैं। सूक्ष्म स्तर पर ये बढ़ते भ्रूण को रक्त और पोषक तत्वों की उचित आपूर्ति करने में मदद करते हैं। मुख्य रूप से आसन या योगाभ्यास भावी मां में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास लाते हैं। रीढ़ की हड्डी का व्यायाम करने से मतली, सांस फूलना, पीठ दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

FLERE HISTORIER FRA Rupayan

Rupayan

Rupayan

समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू

क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?

time to read

4 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?

किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल

पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हर कमरे की अलग जरूरत

घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

तोहफे की कीमत और आपकी नीयत

तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?

time to read

5 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हाइड्रा फेशियल का निखार

निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आप, कपड़े और होली के रंग

होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?

क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

शिशु पर न आए कोई आंच

आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।

time to read

5 mins

March 14, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size