Prøve GULL - Gratis

बातूनी होती हैं महिलाएं?

Rupayan

|

December 15, 2023

आपने कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि लड़कियां ज्यादा गॉसिप करती हैं या फिर महिलाएं तो बहुत बातूनी होती हैं, लेकिन कई शोध और अध्ययन बताते हैं कि गॉसिप करने में पुरुष भी महिलाओं से पीछे नहीं हैं। फिर समाज में आखिर ऐसी धारणा क्यों बनी कि महिलाएं ही ज्यादा गॉसिप करती हैं?

- अलका सोनी

बातूनी होती हैं महिलाएं?

बातें करना एक कला है, जिससे बिगड़ी बात बन सकती है और कभी बनी हुई बात बिगड़ भी सकती है, इसलिए बातें हमेशा संयम के साथ करनी चाहिए। लेकिन हम अक्सर सुनते हैं कि महिलाएं बहुत बातूनी होती हैं। एक बार बोलना शुरू करती हैं तो बस... तो क्या वे बनी हुई बात बिगाड़ देती हैं? आज जबकि महिलाओं को वैसी नौकरियों में प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें लोगों के साथ व्यवहार कुशलता बनाने की जरूरत होती है, तो फिर इन दोनों बातों में इतना विरोधाभास क्यों है? एमबीए कर रहे विनीत अपनी एक महिला मित्र के बारे में हंसते हुए बताते हैं, "मेरी मित्र इतनी बातूनी है कि जब मैं उससे फोन पर बात करता हूं, तो फोन को खुला रखकर अपना काम निपटा लेता हूं और उसे अपनी बातों में कुछ मालूम ही नहीं चलता।"

आमतौर पर महिलाओं को बातूनी के खिताब से नवाजा जाता है। एक शोध में भी यह साबित हो चुका है, जिसके अनुसार, एक महिला एक दिन में औसत 20 हजार शब्द बोलती है, जबकि पुरुषों के लिए यह आंकड़ा 13 हजार शब्द प्रतिदिन है, लेकिन पिछले दिनों हुआ एक अन्य अध्ययन इससे अलग रोचक बात बताता है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा बातूनी होते हैं, लेकिन वे उतनी सफाई से अपनी बात कह नहीं पाते। पुरुष महिलाओं के मुकाबले ज्यादा बातें करते हैं। कई बार तो वे सिर्फ बात करने के लिए ही बात करते हैं, भले ही उसका कोई मतलब न हो। ऐसा वे इसलिए करते हैं, क्योंकि महिलाओं के मुकाबले वे अपनी बातों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पाते। ऐसा क्यों होता है, यह जानना दिलचस्प हो सकता है। कुछ शोध पुरुषों के ज्यादा बातूनी होने पर मुहर लगाते हैं, हालांकि कुछ प्रयोग ऐसे भी रहे, जो यह कहते हैं कि बातूनी होने या न होने का महिला या पुरुष होने से कोई संबंध ही नहीं है। अब अगर ऐसा है तो फिर महिलाओं को ज्यादा बातूनी मानने के पीछे सच क्या है? इस विषय पर शोधकर्ताओं ने अपने-अपने तरीकों से शोध किए, परंतु अभी तक किसी तरह के प्रामाणिक और सटीक नतीजे प्राप्त नहीं हुए हैं।

■ भाता है साथ-साथ काम 

FLERE HISTORIER FRA Rupayan

Rupayan

Rupayan

समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू

क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?

time to read

4 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?

किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल

पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हर कमरे की अलग जरूरत

घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

तोहफे की कीमत और आपकी नीयत

तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?

time to read

5 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हाइड्रा फेशियल का निखार

निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आप, कपड़े और होली के रंग

होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?

क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

शिशु पर न आए कोई आंच

आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।

time to read

5 mins

March 14, 2025

Translate

Share

-
+

Change font size