Prøve GULL - Gratis
'हर सफल पुरुष सेलिब्रिटी के पीछे एक महिला होती है', फिर ये लांछन क्यों और कब तक??
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2648
बॉलीवुड सेलिब्रिटी संस्कृति की दुनिया में, एक अजब और दर्दनाक पैटर्न सदियों से चला आ रहा है।
जब कोई प्रसिद्ध अभिनेता या अभिनेत्री की शादी किसी अन्य सेलिब्रिटी से होती है और अगर शादी के बाद पति या पत्नी के करियर में गिरावट आती है, तो लोग तुरंत उसके को 'अशुभ' या 'बुरा शगुन' होने का दोषी ठहराते हैं। यह सोच उन्हीं कृतघ्न लोगों द्वारा थोपा जाता रहा है जो कभी इन स्टार्स के इंटरव्यू लेने के लिए घंटों उनके मेकअप रूम या मेकअप वैन के सामने मंडराते थे और अपपॉइंटमेंट मिलने पर सातवें आसमान में उड़ते थे। यह इल्ज़ाम लगाने की प्रवृत्ति या तो स्टार्स पर अपना खुन्नस उतारने के लिए होती है या फिर पुराने अंधविश्वासों और पिछड़ी मान्यताओं में गहराई से निहित, उनकी कुत्सित मनःस्थिति के कारण होती है, जिनका आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं है। आइए कुछ उदाहरणों पर नज़र डालें जो दिखाते हैं कि ये निराधार आरोप कैसे काम करते हैं। जब अनुष्का शर्मा ने भारत के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली से शादी की, तो विराट द्वारा खेले गए हर खराब मैच के लिए अनुष्का को दोषी ठहराया गया। प्रिंट मीडिया, टीवी, वीडियो चैनल्स और सोशल मीडिया, इस विषय की क्रूर चुटकुलों और टिप्पणियों से भरा पड़ा था, जिसमें अनुष्का को विराट के लिए 'अशुभ' बताया गया था। लोगों को यह रिएलाइज़ ही नहीं हुआ कि दरअसल उनके जीवन में अनुष्का कितनी खुशियाँ और सपोर्ट लेकर आई थी। किस्मत लिखने के इन दारोमदारों ने इस बात को नज़रअंदाज़ कर दिया कि दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कितनी मेहनत की। इसके बजाय, उन्होंने एक पुरुष के पेशेवर संघर्षों के लिए एक महिला को दोषी ठहराना चुना, सिर्फ़ इसलिए कि वह उसकी पत्नी थी। लेकिन जब कुछ ही समय में विराट ने फिर से अच्छा खेलना शुरू किया, तो उन्हीं लोगों ने अपने शब्द और सुर बदल दिए। अचानक अनुष्का को उनके लिए 'भाग्यशाली' कहा जाने लगा। जब किसी वजह से पति पत्नी में से किसी एक का करियर शादी के तुरंत बाद पटरी से उतर जाती हैं, तो ऑपोज़िट को दोषी ठहराया जाता है। ऐसे में उनकी अपनी पहचान और उपलब्धियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। वह किसी और की किस्मत या असफलता का प्रतीक बन जाती है, न कि अपनी खुद की जिंदगी और करियर वाली शख्सियत। एक और उदाहरण टीना मुनीम का है, जिन्होंने बिजनेस की दुनिया के एक बड़े नाम, अनिल अंबानी से शादी की। उन्हीं दिनों जब अनिल अंबानी के कारोबार में भारी दिक्कतें आईं और प्रोपर्टी को ले
Denne historien er fra Mayapuri Edition 2648-utgaven av Mayapuri.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Mayapuri
Mayapuri
फिल्मों में अकबर-बाबर पर ही फोकस क्यों? सुनील शेट्टी बोले- हमारा इतिहास..."
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की साल 2025 में रिलीज़ हुई फिल्म केसरी वीर गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर पर बार-बार हुए हमलों से प्रेरित थी.
2 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
एकता कपूर की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी गोविंदा की पत्नी सुनीता?
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
धनुष संग डेटिंग अफवाहों के बीच “चेन्नई कनेक्शन” पर शरमाईं मृणाल ठाकुर
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं.
1 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
कब और कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'किस किसको प्यार करूं 2'?
कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रर्दशन नहीं किया. सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो महीने बाद अब फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' ओटीटी पर रिलीज हो गई है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई.
2 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
सॉन्ग “क़यामत” से इंटरनेट पर धमाल मचा रही तानिया चटर्जी से खास मुलाकात
वेब सीरीज़ और अब म्यूज़िक वीडियोज़ में अपनी अलग पहचान बना चुकीं तानिया चटर्जी आज इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होकर भी अपने टैलेंट और मेहनत से खास जगह बनाई. इरोस नाउ (Eros Now) पर रिलीज़ हुए उनके नए म्यूज़िक एल्बम “क़यामत” तक, तानिया लगातार खुद को नए अवतार में साबित कर रही हैं. हाल ही में मायापुरी मैगजीन की पत्रकार प्रियंका यादव ने उनसे मुलाकात की.
3 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा OTT पर होगी रिलीज?
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश है और इस फ्रेंचाइजी की पहली महिला-लीड स्पाई थ्रिलर मानी जा रही है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कई बार बदलाव किए जा चुके हैं. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि YRF की फिल्म 'अल्फा' को सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है, जिससे फैंस के बीच चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
1 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
संसद के भीतर हेमा मालिनी संग दिखीं कंगना रनौत, शेयर किए 'सुकून के पल'
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में संसद भवन के अंदर से कुछ खास और सुकून भरे पल सोशल मीडिया पर साझा किए. शीतकालीन सत्र के दौरान ली गई इन तस्वीरों में वह दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के साथ नजर आईं.
1 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
रणदीप हुड्डा की मिरर सेल्फी देख नेटिज़न्स बोले, "भाई वजन बढ़ाना और कम करना कोई आपसे सीखें!”
रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपने फिटनेस समर्पण से सुर्खियां बटोरी हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बने हैं।
2 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
"भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन" बड़े पर्दे पर मचा रही है धमाल, हंसी के साथ हॉरर का भी है तड़का
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो “भाबी जी घर पर हैं” पिछले कई वर्षों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. विभूति नारायण मिश्रा और अंगूरी भाभी के चर्चित डायलॉग्स ने इस शो को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया है. अब टीवी की इस सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ने फिल्म “भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन” के ज़रिये बड़े पर्दे पर भी एंट्री कर ली है.
3 mins
Mayapuri Edition 2679
Mayapuri
मौसम की मार से भी नहीं टूटा हौसला, “भाबीजी घर पर हैं” के विहान कोहली ने साझा किया अनुभव
टीवी की दुनिया की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ में से एक ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन' अब सिनेमा पर आ गई है. हाल ही में मायापुरी मैगजीन की पत्रकार प्रियंका यादव ने फिल्म के निर्माता बिनैफर-संजय कोहली के बेटे और फिल्म के को- प्रोड्यूसर विहान कोहली, जिन्होंने शूटिंग का पूरा कार्यभार भी सम्भाला है, से बात की. इस इंटरव्यू में विहान ने शूटिंग के अनुभव, विरासत की जिम्मेदारी और बदलते कंटेंट ट्रेंड्स पर खुलकर बातचीत की. आइये जानते है इस बातचीत के मुख्य अंश....
3 mins
Mayapuri Edition 2679
Listen
Translate
Change font size
