Prøve GULL - Gratis
उर्वशी ने लूटी कांस में वाहवाही बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2641
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में उर्वशी रौतेला की उपस्थिति हमेशा की तरह सुर्खियों में रही और रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने प्रथम लुक में तहलका मचा दिया। वे 'पर्टिर अन जोर' फ़िल्म की स्क्रीनिंग पर कांस में शामिल हुई थी।
उन्होंने महफिल को लूटते हुए मोर पंखी रंगों जैसी नीले, लाल और पीले रंग की एक बोल्ड, स्ट्रक्चर्ड ड्रेस में मशहूर रेड कार्पेट पर कदम रखा, उनके सर पर एक शानदार टियारा और हाथों में क्रिस्टल-जड़ित तोते के आकार का क्लच था, जिसकी कीमत लगभग 4.68 लाख रुपये बताई जा रही थी। उर्वशी की पोशाक की कीमत सुनकर नेट की दुनिया सन्नाटे में है। आप भी सुन लीजिए, विश्व प्रसिद्ध कांस उत्सव में उर्वशी ने मशहूर डिजाइनर माइकल सिनको द्वारा तैयार किया गया कस्टम मेड गाउन पहनी थी, जिसकी कीमत पूरे 41 करोड रुपए हैं। दुनिया में डिज़ाइनर माइकल सिनको को कौन नहीं जानता। उन्होंने जब उर्वशी की गाउन डिज़ाइन की है तो जाहिर है इस दिवा को तो पूरे रेड कार्पेट के सभी सुन्दरियों से अलग और विशिष्ट दिखना ही था। यह गाउन विश्व के बड़े से बड़े सेलिब्रिटी की किस्मत में नहीं होगी और इसकी विशिष्टता सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इस गाउन में उकेरी गई डिज़ाइन मैक्सिकन और एज़्टेक आर्ट से प्रेरित है। इसमें बेशकीमती डाइमंड्स, क्रिस्टल, और अलग अलग फैब्रिक्स बुनी हुई है।
उर्वशी की चौंकाने वाली
ड्रमैटिक मेकअप, झिलमिलाते आईशैडो और गुलाबी रंग के आभा उनपर ऐसे जँच रही थी जैसे वह किसी परी कथा से निकलकर आई हों। उर्वशी ने जो गहने पहने थे वो किसी महारानी के जलवों से कम नहीं थी। जानते हैं उसकी कीमत? खबरों के मुताबिक उन्होंने 151 मिलियन डॉलर, यानी तेरह करोड़ के कान बालियां और टिआरा पहनी थी। इन गहनों में ओपन हाईमर ब्लूडाइमंड्स, मौसाइएफ रेड डाइमंड्स, टिफ़नी येल्लो डाइमंड्स और ड्रेस्डन ग्रीन डाइमंड्स जड़े थे। उनके हाथों में जो स्कारलेट पैरेट शेप का क्लच (पर्स) था वो जुड़ीथ लीबर का असली हीरे जड़े हुए क्लच था जिसकी कीमत भी 4.68 लाख रुपये की बताई जा रही है। उनके करीबियों का कहना है कि
उस एक दिन में उर्वशी के लुक पर जितना खर्चा हुआ वो शाहरुख खान के बंगले मन्नत (200 करोड़) से भी ज्यादा है। उफ! तौबा तौबा, यही वजह है कि कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में भारतीय सुंदरी उर्वशी रौतेला का जलवा पूरी दुनिया के सर चढ़ कर बोल रहा है और नेट की दुनिया तो इस वक्त उर्वशी-उर्वशी हो गई है। हालांकि ट्रॉल करने वाले जमकर उन्हे ट्रॉल भी कर रहे हैं पर इससे उर्वशी को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता।
Denne historien er fra Mayapuri Edition 2641-utgaven av Mayapuri.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Mayapuri
Mayapuri
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के सम्मान में सजेगी यादगार महफिल
अपनी हीरक जयंती (60 गौरवशाली वर्ष) के अवसर पर, जीवंत किंवदंती हेमा मालिनी को एक अनूठे और विशिष्ट लाइव स्वर्णिम विरासत अनुभव के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा -'द ड्रीम गर्ल' का हीरक जयंती लाइव शीर्ष संगीतकारों का संगीत कार्यक्रम, जिसे 'लीजेंड्स की कहानी, लीजेंड्स की जुबानी' के प्रारूप पर परिकल्पित किया गया है - जो 10 जुलाई, शुक्रवार को शनमुखानंद हॉल में CINTAA के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
4 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘बीवी नंबर 1’ के गानों ने बढ़ाई मुश्किलें, वाशु भगनानी ने टिप्स और डेविड धवन पर किया 400 करोड़ का केस दर्ज
वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज के बीच कॉपीराइट विवाद लगातार गहराता जा रहा है.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘धुरंधर’ फेम प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
‘धुरंधर’ से जुड़ा एक नया विवाद सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
IIFA Connex ग्रीन कारपेट में करण जौहर और दीया मिर्जा समेत कई सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज
गुरुवार, 28 मई को मुंबई में आयोजित 'IIFA Connex ग्रीन कारपेट' इवेंट में फिल्म और टीवी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
भरतनाट्यम फ्यूजन विवाद पर बेटी अनन्या के सपोर्ट में उतरे चंकी पांडे, बोले- 'गलत तरीके से..'
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर चर्चा में हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
'मैं वापस आऊंगा' फिल्म करने पर वेदांग रैना ने कहा, "इम्तियाज सर की फिल्म हैं तो मुझे स्क्रिप्ट जानने की भी जरूरत नहीं लगी"
बॉलीवुड के बेहद टैलेंटेड और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे अभिनेता वेदांग रैना अपनी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं.
9 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
राणा दग्गुबाती, फरहान और जोया अख्तर की मौजूदगी से खास बनी 'शेप ऑफ मोमो' की स्क्रीनिंग
सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म 'शेप ऑफ मोमो' इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोर रही है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सपनों से स्क्रीन तक का सफर-"सम्पत चम्पत" ने पोगो पर रचा भारतीय कॉमिक इतिहास का नया अध्याय
भारतीय कॉमिक्स की दुनिया हमेशा कल्पनाओं, हास्य और देसी किरदारों की ऐसी रंगीन धरती रही है, जिसने पीढ़ियों तक बच्चों के बचपन को जीवंत बनाए रखा।
7 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सिनेमाघरों में दिखेगा गुड्डू पंडित का असली भौकाल: अली फज़ल ने कहा-'मिर्जापुर: द फिल्म' बदल देगी पूरी कहानी
मुंबई के फिल्मी गलियारों में इस समय सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह नाम है 'मिर्जापुर'।
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आर्थिक संकट की दिखी झलक
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. टीजर के बाद अब फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Listen
Translate
Change font size
