Prøve GULL - Gratis
गर फिरदौस बर रुए ज़मी अस्त, हमीं अस्तो, हमीं अस्तो, हमीं अस्त???
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2638
कया से क्या हो गया? कश्मीर का वो खूबसूरत शहर पहलगाम, जिसे धरती का स्वर्ग, और भारत का छोटा स्विटजरलैंड नाम दिया जाता रहा है, आज उस स्वर्ग का नाम खौफ और आंसुओं के साथ लिया जाने लगा?
कश्मीर हमेशा से पर्यटकों और फिल्म निर्माताओं के लिए पसंदीदा जगह रहा है, वहां आज वीरानी छाई हुई है। हालांकि खौफ के मंजर में अब भी चंद पर्यटक अपने डर को काबू में रखे हुए वहां घूम फिर रहे हैं लेकिन अंदरूनी माहौल तो थर्राया हुआ और स्तब्ध शांत है ही। होटलों में जहां एक कमरा मिलना मुहाल था, शिकारे वाले, घोड़े वाले जो पर्यटकों को घुमाते फिराते थक कर चूर थे, आज खाली और सन्नाटे में हाथ मल रहे हैं। अपने शांत वातावरण और शानदार नजारों के लिए मशहूर यह खूबसूरत शहर इस क्षेत्र की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक मानी जाती थी। यह सबको पता है कि बॉलीवुड फिल्मों को शुरू से ही कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता पसंद रही है। खासकर पहलगाम, जिसे 1960 के दशक में कश्मीर की कली जैसी कई क्लासिक फिल्मों में दिखाया गया था। इन फिल्मों में इस घाटी की झीलें, पहाड़ और हरे भरे घास के मैदान दिखाए गए थे। इस कारण यह दशकों तक एक लोकप्रिय शूटिंग स्थान बना रहा। आज जब यह जगह फिल्मों के शूटिंग के बदले गोलियों की शूटिंग से गूंज कर ना सिर्फ पर्यटकों और वहां के मासूम रहवासियों को थर्रा गया है बल्कि वहां की सुरम्य घाटियों, खूबसूरत नजारों, स्थिर पहाड़ों और शांत झीलों को भी स्तब्ध कर गया, तो भला यहां फिल्मों जैसे सपनों की दुनिया कैसे बसाई जा सकती है?
1960 से 1980 के दशक तक, कश्मीर बॉलीवुड के लिए एक टॉप का शूटिंग लोकेशन रही थी। यादगार गोल्डन इरा की फिल्में जैसे आरजू, जब जब फूल खिले, कभी-कभी, सिलसिला और सत्ते पे सत्ता ने इस घाटी के आकर्षण को दर्शाया था। इस लोकेशन ने बॉलीवुड और कश्मीर के बीच एक मजबूत संबंध बनाया था।
1950 से 2025 तक, कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग कश्मीर के पहलगाम में हुई है, जो अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पहलगाम अपनी हरी-भरी घाटियों, नदियों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए दशकों से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता रहा है। यह रोमांस से लेकर ड्रामा तक की कहानियों के लिए एक आदर्श पृष्ठभूमि प्रदान करता रहा है।Denne historien er fra Mayapuri Edition 2638-utgaven av Mayapuri.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Mayapuri
Mayapuri
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के सम्मान में सजेगी यादगार महफिल
अपनी हीरक जयंती (60 गौरवशाली वर्ष) के अवसर पर, जीवंत किंवदंती हेमा मालिनी को एक अनूठे और विशिष्ट लाइव स्वर्णिम विरासत अनुभव के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा -'द ड्रीम गर्ल' का हीरक जयंती लाइव शीर्ष संगीतकारों का संगीत कार्यक्रम, जिसे 'लीजेंड्स की कहानी, लीजेंड्स की जुबानी' के प्रारूप पर परिकल्पित किया गया है - जो 10 जुलाई, शुक्रवार को शनमुखानंद हॉल में CINTAA के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
4 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘बीवी नंबर 1’ के गानों ने बढ़ाई मुश्किलें, वाशु भगनानी ने टिप्स और डेविड धवन पर किया 400 करोड़ का केस दर्ज
वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज के बीच कॉपीराइट विवाद लगातार गहराता जा रहा है.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘धुरंधर’ फेम प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
‘धुरंधर’ से जुड़ा एक नया विवाद सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
IIFA Connex ग्रीन कारपेट में करण जौहर और दीया मिर्जा समेत कई सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज
गुरुवार, 28 मई को मुंबई में आयोजित 'IIFA Connex ग्रीन कारपेट' इवेंट में फिल्म और टीवी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
भरतनाट्यम फ्यूजन विवाद पर बेटी अनन्या के सपोर्ट में उतरे चंकी पांडे, बोले- 'गलत तरीके से..'
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर चर्चा में हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
'मैं वापस आऊंगा' फिल्म करने पर वेदांग रैना ने कहा, "इम्तियाज सर की फिल्म हैं तो मुझे स्क्रिप्ट जानने की भी जरूरत नहीं लगी"
बॉलीवुड के बेहद टैलेंटेड और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे अभिनेता वेदांग रैना अपनी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं.
9 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
राणा दग्गुबाती, फरहान और जोया अख्तर की मौजूदगी से खास बनी 'शेप ऑफ मोमो' की स्क्रीनिंग
सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म 'शेप ऑफ मोमो' इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोर रही है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सपनों से स्क्रीन तक का सफर-"सम्पत चम्पत" ने पोगो पर रचा भारतीय कॉमिक इतिहास का नया अध्याय
भारतीय कॉमिक्स की दुनिया हमेशा कल्पनाओं, हास्य और देसी किरदारों की ऐसी रंगीन धरती रही है, जिसने पीढ़ियों तक बच्चों के बचपन को जीवंत बनाए रखा।
7 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सिनेमाघरों में दिखेगा गुड्डू पंडित का असली भौकाल: अली फज़ल ने कहा-'मिर्जापुर: द फिल्म' बदल देगी पूरी कहानी
मुंबई के फिल्मी गलियारों में इस समय सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह नाम है 'मिर्जापुर'।
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आर्थिक संकट की दिखी झलक
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. टीजर के बाद अब फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Listen
Translate
Change font size
