Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År
The Perfect Holiday Gift Gift Now

87 साल की उम्र में राष्ट्र भक्त फिल्म अभिनेता व निर्देशक मनोज कुमार का निधन: खास वजह से नहीं लिखी आत्मकथा?

Mayapuri

|

Mayapuri Edition 2635

भारत कुमार के नाम से मशहूर देश भक्ति से परिपूर्ण अभिनेता मनोज कुमार का आज शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया।

- शान्तिस्वरुप त्रिपाठी

87 साल की उम्र में राष्ट्र भक्त फिल्म अभिनेता व निर्देशक मनोज कुमार का निधन: खास वजह से नहीं लिखी आत्मकथा?

मनोज कुमार के निधन से देश ने एक सही मायने में देशभक्त इंसान, देशभक्त अभिनेता और वास्तविक राष्ट्वाद की ज्वाला जगाने वाले फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और एडीटर से यह देश विहीन हो गया। मनोज कुमार के जाने से इस हमारे देश को जो अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई असंभव है।

भारत उपनाम के पीछे की कहानी

1 अगस्त 1967 को एन आर गोस्वामी और हरकिशन आर मीरचंदानी निर्मित तथा मनोज कुमार लिखित व निर्देशित फिल्म "उपकार" रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज कुमार ने एक ग्रामीण का भारत किरदार निभाया था. इस फिल्म में भारत अपना सब कुछ अपने भाई को दे देता है और 1965 के युद्ध में आर्मी में भी जाता है. जहां भारत बहादुरी से लड़ता है और युद्ध में अपने दोनो हाथ गंवाकर गांव वापस लौटता है. इस किरदार की ही वजह से उनका उननाम 'भारत' पड़ा. सच यह है कि पहले स्किप्ट में इस किरदार का नाम मर्यादा पुरूषोत्तम 'राम' के नाम पर 'राम' था, क्योंकि यह किरदार देश, समाज व अपने भाईयों के लिए सब कुछ न्योछावर करता है. पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर मनोज कुमार ने खुद इस किरदार का नाम बदलकर 'भारत' कर दिया था। इस संबंध में खुद मनोज कुमार ने एक बार कहा था- "फिल्म 'उपकार' मे मेरे हीरो का नाम 'राम' था। वह आदर्श बेटा व मदा पुरूषोत्तम राम था। फिर मैने सोचा कि वह किसान है और भारत मे रहता है, तो मैने उसका नाम बदलकर भारत कर दिया था। 'पूरब और पश्चिम' में मुझे उसका नाम बदलने की जरुरत महसूस नही हुई क्योंकि वह एक आदर्श युवक की कहानी है, जो कि आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाता है। फिर 'शोर', 'रोटी कपड़ा और मकान' तो अपवाद है।" फिल्म 'उपकार' को जबरदस्त सफलता मिली थी और इस फिल्म ने राष्ट्रभक्ति का ऐसा बिगुल बजाया था कि उस वक्त से लोग उन्हें 'भारत कुमार' कहने लगे थे। 'भारत कुमार' उनका उपनाम पड़ गया। 'उपकार' के बाद उन्होने 'पूरब और पश्चिम', 'शोर', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'क्रांति' सहित कई सफलतम बेहतरीन देशभक्ति की फिल्में बनायी।

imageढेरों पुरस्कार उनके नाम

FLERE HISTORIER FRA Mayapuri

Mayapuri

Mayapuri

गांधी v/s गोडसे जैसे संवेदनशील विषय को लेकर बन रही फिल्म "कौन सही" क्लाइमेक्स की तरफ

जब बात ऐतिहासिक तथ्यों की हो तो सवाल बनता है कि आखिर सही या गलत की परिभाषा कौन तय करता है ? गांधी बनाम गोडसे जैसे मुद्दे ऐसे ही सवालों से घिरे हैं।

time to read

1 min

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

Mayapuri

&TV का 'घरवाली पेड़वाली' अपनी तरह की पहली बारात के साथ मुंबई पर छा गया !

एक रंगीन बस, एक सरप्राइज फ्लैश मॉब और एक बारात ने शो के 15 दिसंबर के प्रीमियर से पहले बैंडस्टैंड को एक शानदार नजारे में बदल दिया।

time to read

4 mins

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

Mayapuri

'मेरा नाम जोकर', जिसके पीछे छुपा था जीवन का राज़

राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' उनके दिल का सबसे गहरा, सबसे दर्दभरा और सबसे ईमानदार हिस्सा था।

time to read

6 mins

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

Mayapuri

वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी से मिलने पहुंचे करीना कपूर समेत कई सेलेब्स

फुटबॉल की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी इन दिनों भारत दौरे पर हैं.

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

Mayapuri

प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित है 'जगद्धात्री' का रक्शन स्टाइल, सोनाक्षी बत्रा ने किया खुलासा

जी टीवी का शो 'जगद्धात्री' इन दिनों अपनी तेज रफ्तार कहानी, जबर्दस्त ड्रामा और दमदार एक्शन सीन्स के चलते दर्शकों का फेवरेट बन गया है। शो की कहानी एक ऐसी लड़की के सफर को दिखाती है, जिसे अपने ही घर में अनसुना किया जाता है, लेकिन वही लड़की आगे चलकर एक निडर अंडरकवर एजेंट बन जाती है। अपनी मां की मौत की असली वजह की तलाश करते हुए जगद्धात्री खतरनाक अपराधियों से लड़ती है, और ऐसे में उनका हर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। शो में फरमान हैदर, सायंतनी घोष, गीता त्यागी समेत कई कलाकार खास रोल्स में नजर आ रहे हैं। इस शो में टाइटल रोल निभा रहीं सोनाक्षी बत्रा अपने एक्शन सीक्वेंस से दर्शकों को खासा इंप्रेस कर रही हैं।

time to read

1 mins

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

हर गली कूचे में होता है एक अमिताभ बच्चन, पर्दे पर वही याद दिलाती फिल्म है " अपना अमिताभ "

12 दिसंबर से देश के कई थियेटरों में एक छोटे बजट की फिल्म रिलीज हुई है \"अपना अमिताभ\" ।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

Mayapuri

चर्चाओं के बीच : निर्देशक सिद्धार्थ नागर * सार्थक चित्रम के बैनर तले निर्मित टी वी श्रृंखला 'प्रतिबद्ध' बहुत जल्द ही दर्शकों तक पहुंचने वाली है........!

* सार्थक चित्रम के बैनर तले निर्मित टी वी श्रृंखला 'प्रतिबद्ध' बहुत जल्द ही दर्शकों तक पहुंचने वाली है......!

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

Mayapuri

बच्चन परिवार में सब कुछ नॉर्मल है, यह दिखावा है या हकीकत ? मालूम पड़ेगा 5 फरवरी 2026 को, जानिए क्यों ?

लंबे समय की कंट्रोवर्सी को बच्चन परिवार की एक मीटिंग ने हवा हवाई कर दिया !

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

Mayapuri

'बिरसा मुंडा' की जीवन गाथा एवं रजत जयंती पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म '150 वां गौरव दिवस'

मदारी आर्ट्स निर्मित और गोविंद मिश्रा निर्देशित धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवन गाथा एवं रजत जयंती पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “150 वां गौरव दिवस” का निर्माण पूरा हो चुका है। इस डाक्यूमेंट्री की शुरुआत बिरसा मुंडा जी की जन्मस्थली उलिहातु, जिला खूंटी झारखंड में की गई थी।

time to read

1 mins

Mayapuri Edition 2672

Mayapuri

Mayapuri

ज़ी टीवी के नए फैमिली ड्रामा 'लक्ष्मी निवास' के लिए सोनू निगम ने रिकॉर्ड किया दिल छू लेने वाला टाइटल ट्रैक

ज़ी टीवी अब अपना नया शो 'लक्ष्मी निवास' पेश करने जा रहा है।

time to read

2 mins

Mayapuri Edition 2672

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size

Holiday offer front
Holiday offer back