Facebook Pixel लोन ऐप से 350 करोड़ की ठगी | Manohar Kahaniyan - entertainment - Les denne historien på Magzter.com

Prøve GULL - Gratis

लोन ऐप से 350 करोड़ की ठगी

Manohar Kahaniyan

|

December 2023

कम ब्याज चुकाने के लालच में लोग ऐप से तुरंत लोन देने वाली कंपनियों के झांसे में फंस जाते हैं. किस्तें चुकाने के बाद भी ये कंपनियां ग्राहकों का कई तरह से उत्पीड़न शुरू कर देती हैं. आप भी जानिए कि 350 करोड़ रुपए की ठगी करने वाली 'कैश एडवांस लोन ऐप' कंपनी ग्राहकों का किस तरह से उत्पीड़न करती थी?

- उमेशचंद्र त्रिवेदी

लोन ऐप से 350 करोड़ की ठगी

फोन की घंटी बजी तो खाना खा रहे दिनेश रस्तोगी ने टेबल पर रखे मोबाइल की स्क्रीन पर चमक रहे नाम को देखा. स्क्रीन पर राकेश आहूजा का नाम देख कर दिनेश ने हाथ में पकड़ा रोटी का टुकड़ा वापस प्लेट में रख दिया और फोन उठा कर काल रिसीव कर ली, "हां बोल आहूजा, इस वक्त कैसे फोन किया?"

“तू अभी इसी वक्त मेरे घर आ जा दिनेश," दूसरी ओर से आहूजा का बहुत ( उतावला स्वर उभरा.

“खैरियत तो है... देख रहा है इस वक्त रात के 9 बज रहे हैं. मैं खाना खा रहा हूं और तेरी भाभी आशा मेरे सामने बैठी हुई है."

“तू दोनों को कुछ देर के लिए छोड़ दे भाई. तेरा मेरे पास आना इस वक्त बहुत जरूरी है."

"ऐसी क्या आफत आ गई तुझ पर, जो मुझे बुला रहा है." दिनेश ने हैरान स्वर में पूछा.

"अरे, अगर आहूजा बुला रहा है तो चले जाओ, कोई काम होगा उसे." दिनेश की पत्नी ने उन की बातचीत के बीच में टोका.

"ठीक है आहूजा, मैं आ रहा हूं." दिनेश ने कहा और काल डिसकनेक्ट कर मोबाइल जेब में डालते हुए उठ कर खड़ा हो गया. खूंटी पर टंगी पैंट पहन कर वह पत्नी से बोला, "तुम खाना खा लेना. मैं जल्दी लौट कर आता हूं."

"ठीक है." आशा ने गरदन हिला कर कहा और पति के खाने की थाली उस ने अपने सामने सरका ली.

दिल्ली के मौडल टाउन में रहने वाला दिनेश रस्तोगी मुसकराता हुआ बाहर निकल गया. उस ने बाइक स्टार्ट की और पास के ही कैंप इलाके में रहने वाले राकेश आहूजा के घर की तरफ रवाना हो गया.

थोड़ी देर में वह आहूजा के घर में उस के सामने खड़ा था, "तुम्हें इस वक्त मुझे बुलाने की क्या जरूरत आ पड़ी आहूजा?"

"बैठ जा..." आहूजा ने उसके कंधे पर हाथ रख कर कहा. दिनेश कुरसी पर बैठ गया. आहूजा ने अपना मोबाइल उठा कर उस का वाट्सऐप खोल कर एक फोटो दिनेश को दिखाते हुए कहा, "इस लड़की के साथ तेरा कब से चक्कर चल रहा है?"

दिनेश फोटो देख कर चौंक गया. फोटो में एक खूबसूरत लड़की उस के साथ खड़ी नजर आ रही थी. दिनेश उस लड़की को पहचानता तक नहीं था. वह हैरान हो कर बोला, "यह कौन है राकेश?"

FLERE HISTORIER FRA Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

मामी से मोहब्बत

मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.

time to read

13 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

शादी में छिपी साजिश

पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.

time to read

13 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा

बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.

time to read

5 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे

डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.

time to read

9 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

ठगी का फरजी दूतावास

नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...

time to read

12 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज

'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?

time to read

5 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.

time to read

14 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?

time to read

7 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका

उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.

time to read

1 mins

November 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

फरजी सीबीआई असली डकैती

फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?

time to read

13 mins

November 2025

Translate

Share

-
+

Change font size