Prøve GULL - Gratis
बर्थडे गिफ्ट
Champak - Hindi
|June Second 2025
टिया को बगल वाले कमरे से आती हल्की आवाज सुनाई दी. ऐसा लग रहा था कि शायद पैकिंग हो रही है. 'शायद पक्का पैकिंग हो रही होगी, ' टिया ने आंखें बंद कर के सोचा और मुसकराई.
टिया का बर्थडे गर्मी की छुट्टियों में आता है. कल ही उस का बर्थडे था. उसे ढेर सारे गिफ्ट मिले, लेकिन सब से अनोखा गिफ्ट दादाजी से मिला. उन्होंने वादा किया था कि बर्थडे के तीसरे दिन वे उसे घुमाने कुल्लूमनाली ले जाएंगे.
पहले तो उस के मम्मीपापा और दादी दादाजी के गिफ्ट से हैरान हुए, लेकिन जल्द ही वे उन की योजना से खुश हो गए.
टिया इस बात से हैरान थी कि दादाजी ने अकेले ही कैसे ऐसी योजना बना ली, जिस से सभी खुश हो गए.
जब उस ने दादी से अपने ट्रिप के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया, “देखो टिया, तुम्हारे दादाजी ने तुम्हारे लिए इस ट्रिप की योजना बनाई है, इसलिए बेहतर होगा कि तुम उन से ही पूछो.”
जब उस ने मम्मी से पूछा तो वे बोलीं, “उन्होंने जो भी योजना बनाई है वह बढ़िया है. तुम्हें इस के बारे में जानने की क्या जरूरत है? वे तुम्हें जहां भी घुमाएंगे, तुम उस का मजा लो.”
पापा से पूछा तो उन्होंने सीधे कहा, “टिया, किसी का सरप्राइज खराब नहीं करते. फिर भी अगर तुम इतनी उत्सुक हो तो खुद जा कर उन से ही क्यों नहीं पूछ लेती?”
दादाजी हंस कर बोले, “सारी चिंता मुझ पर छोड़ दो. तुम बस खेलो.”
खेलने का नाम सुनते ही उस ने अपना मोबाइल उठाया और सोचा, “मैं प्लानिंग की चिंता क्यों करूं? टिकट, तैयारी, पैकिंग ये सब तो बड़ों की सिरदर्दी है.”
वह निश्चिंत हो कर अपने मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने में जुट गई. थोड़ी देर बाद दादाजी अंदर आए. टिया को डर था कि वे उसे फोन पर गेम खेलने के लिए डांटेंगे, लेकिन उसे खेलते हुए देख कर दादाजी मुसकराए और उस का सिर सहलाते टहलते हुए बाहर चले गए.
दादाजी का यह व्यवहार टिया के लिए एकदम अलग था. आमतौर पर जब वे उसे फोन पर गेम खेलते देखते तो तुरंत डांटते, “टिया, क्या तुम अपनी पूरी गरमी की छुट्टियां ऐसे ही बिता दोगी? बाहर पार्क में जाओ. यह तुम्हारे खेलने का समय है.”
“यह खेलने का समय है, मैं इसीलिए तो खेल रही हूं,” वह स्क्रीन पर फुटबॉल या बैडमिंटन का अपना खेल दिखाते हुए, दृढ़ता से जवाब देती.
Denne historien er fra June Second 2025-utgaven av Champak - Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Champak - Hindi
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Listen
Translate
Change font size
