Facebook Pixel शाही मेहमान | Champak - Hindi - children - Les denne historien på Magzter.com

Prøve GULL - Gratis

शाही मेहमान

Champak - Hindi

|

April Second 2023

चंपकवन के राजा शेरसिंह अपने अतिथि सत्कार के लिए दूरदूर तक जाने जाते थे. उन के दरबार में यदि कोई विदेशी मेहमान आता था तो वे उस की दिल खोल कर आवभगत करते थे.

- कुमुद कुमार

शाही मेहमान

बैडी भेड़िया और जोजो सियार भी इस बात को अच्छी तरह जानते थे.

वे दोनों मुफ्त की दावत उड़ाने के बड़े शौकीन थे. वे किसी भी विवाह समारोह में बिन बुलाए पहुंच जाते थे और जम कर दावत उड़ाते थे.

मुफ्त की दावत के चक्कर में वे कई बार पकड़े भी जा चुके थे और उन की जम कर पिटाई भी हो चुकी थी. लेकिन दोनों बेशर्म बन चुके थे और अपनी आदत से बाज नहीं आते थे.

एक दिन बैडी ने कहा, "अरे जोजो, अगर महाराजा शेरसिंह की शाही दावत उड़ाने का मौका मिल जाए तो मजा ही आ जाए."

"हां, बैडी, बिलकुल सही कहा तुम ने. शाही दावत का तो मजा ही अलग होता है. एक से बढ़ कर एक व्यंजन, शाही कबाब, बिरयानी, बादाम वाली खीर और भी न जाने कितने स्वादिष्ठ व्यंजन, आह, मेरे मुंह में तो पहले ही पानी आने लगा है."

"और जोजो, ऐसे लजीज व्यंजनों का नाम सुन कर ही मुझे इतनी जोर की भूख लगने लगी है कि मेरे पेट में सौसौ चूहे उछलकूद मचाने लगे हैं."

वे दोनों जोर से हंसे.

तभी बैडी ने गंभीर होते हुए कहा, "सुनो जोजो, यदि हम विदेशी मेहमान के भेष में महाराजा शेरसिंह के पास जाते हैं तो हमें शाही दावत दी जाएगी."

"यह तो सच है, बैडी, लेकिन हम विदेशी मेहमान बनेंगे कैसे ?"

दोनों इस बात पर विचार करने लगे कि शेरसिंह का शाही मेहमान कैसे बना जाए?

जोजो को एक उपाय सूझा. उस की आंखें चमक उठीं. उस ने अपना आइडिया बैडी को बताया तो वह भी खुशी से झूम उठा.

बैडी चहक कर बोला, "वाह, जोजो वाह, क्या शानदार उपाय ढूंढ़ा है तुम ने, अब तो हमें शाही दावत उड़ाने से कोई नहीं रोक सकता."

अगले दिन दोनों चंपकवन के सब से अच्छे टेलर मंकी बंदर के पास गए. उस से अरब के शेखों की 2 पोशाकें सिलवाईं.

अरबी शेखों की पोशाकें पहनने से वे दोनों जरा भी पहचान में नहीं आ रहे थे.

दोनों अपनी योजना के अनुसार अरबी घोड़ों के व्यापारी बन कर राजा शेरसिंह के दरबार में पहुंचे. उन्होंने गेटकीपर से कहा, "अपने महाराजा को बताओ कि सउदी अरब से अरबी घोड़ों के 2 व्यापारी अब्दुल्ला और रहमान उन से मिलने आए हैं."

गेटकीपर ने राजा को उन के आने की सूचना दी तो के वे बहुत खुश हुए. वे तो बढ़िया नस्ल के घोड़ों के बड़े शौकीन थे. उन के अस्तबल में देशीविदेशी नस्ल के अनेक घोड़े थे.

FLERE HISTORIER FRA Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य

“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मोंटी की शरारत

कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

पीले पोस्टबौक्स का जादू

पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.

time to read

6 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

लड्डू का स्वाद

बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

इतिहास की आवाज

दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.

time to read

5 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

मुसकराने वाला गधा

ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.

time to read

4 mins

April Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

माइलो की जोखिम भरी पार्टी

जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

विज्ञान का जादू

आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.

time to read

4 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

रौबी और खजाना

रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.

time to read

5 mins

April First 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे

सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।

time to read

5 mins

April First 2026

Translate

Share

-
+

Change font size