試す - 無料

अपनी आदतों में सुधार लाकर सर्दियों में अपने मूड को बनायें अच्छा

Grehlakshmi

|

December 2025

सर्दियों के आगमन के साथ ही जहां एक ओर ठंडी हवा और त्यौहारों की खुशी का माहौल होता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के लिए यह मौसम, मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां लेकर आता है। तनाव एक प्रकार का अवसाद है जो दुनिया भर में कई लोगों को प्रभावित करता है।

- By सुनैना

अपनी आदतों में सुधार लाकर सर्दियों में अपने मूड को बनायें अच्छा

सर्दियों के दौरान दिन छोटे और रातें लंबी हो जाती हैं, जिससे प्राकृतिक सूर्य के प्रकाश का संपर्क कम हो जाता है। ये परिवर्तन शरीर की जैविक घड़ी (सर्केडियन रिदम) को बाधित कर सकते हैं, जिससे मनोभाव और ऊर्जा स्तर में गिरावट आ सकती है। सैड की विशेषता है कि यह हर वर्ष एक विशेष मौसम, मुख्यतः सर्दियों, में अवसाद के लक्षणों के साथ प्रकट होता है। मौसमी भावात्मक विकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, तुलसी हेल्थकेयर के निदेशक और प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. गोरव गुप्ता ने बताया कि 'सैड से पीड़ित व्यक्ति अक्सर लगातार उदासी, गतिविधियों में रुचि की कमी, नींद की आदतों में बदलाव, अत्यधिक थकान, एकाग्रता में कठिनाई और भूख में बदलाव जैसी समस्याओं से जूझते हैं। हालांकि, इन लक्षणों को प्रमुख अवसाद विकार से मिलता-जुलता माना जा सकता है, लेकिन सैड के मामले में ये लक्षण मौसमी होते हैं और वसंत के आगमन के साथ कम हो जाते हैं। सैड के सटीक कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यह माना जाता है कि सूर्य के प्रकाश की कमी शरीर की सर्केडियन रिदम और सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के असंतुलन को प्रभावित करती है। साथ ही, आनुवंशिक कारक, हार्मोनल बदलाव और पहले से मौजूद मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां इसके जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

जो लोग पेशेवर मदद चाहते हैं, उनके लिए साइकोथेरेपी, विशेषकर कॉग्निटिव-बिहेवियरल थेरेपी सैड के इलाज में प्रभावी है। यह नकारात्मक विचारों को पहचानने और उन्हें बदलने के लिए व्यक्ति को सशक्त बनाता है। गंभीर मामलों में, जहां लक्षण दैनिक कार्यक्षमता को बाधित करते हैं, वहां एंटीडिप्रेसेंट जैसी दवाइयां सुझाई जा सकती हैं। उचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लेना महत्वपूर्ण है।

Grehlakshmi からのその他のストーリー

Grehlakshmi

Grehlakshmi

12 नहीं 13 महीने का होगा साल 2026 जानें कैसे बनता है यह संयोग

साल 2026 में पंचांग के अनुसार अधिमास का संयोग बन रहा है, जिससे 12 नहीं बल्कि 13 महीने होगा। यह घटना हर तीन साल में होती है।

time to read

2 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

पुराने स्वेटर से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर

पुराने स्वेटर सिर्फ कपड़ा नहीं - वे घर में गर्माहट, स्टाइल और क्रिएटिविटी जोड़ने का क खूबसूरत तरीका हैं। थोड़ी-सी मेहनत और कल्पना के साथ आप इनसे शानदार कम खर्चीले और दिल को छू लेने वाले सजावटी सामान बना सकते हैं।

time to read

3 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

ठंड में परिवार को दें स्वाद की 5 मीठी सौगातें

जब सर्द हवाएं चलती हैं और रसोई से घी, गुड़ और मसालों की खुशबू फैलती है, तो मीठा कुछ खाने का मन अपने आप हो जाता है। होम शेफ कविता जोशी ने अपने कुछ खास गरमागरम परोसे जाने वाले डेजर्ट्स की रेसिपीज शेयर की हैं।

time to read

2 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

सर्द हवाओं में जोड़ों की सेहत संभालें

सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न महसूस होती है। ऐसे में सहीं खानपान और सावधानी से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।

time to read

4 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

जापानी ब्यूटी हैक्स से पाएं त्वचा पर शीशे जैसी चमक

जापानी स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, हाइड्रेटिंग टोनर, एसेंस, सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल होते हैं। यह रूटीन त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और जवां बनाए रखने में मदद करता है।

time to read

3 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

राजस्थान के ये 5 पकवान नहीं खाए तो क्या खाया

होली के त्यौहार की तारीख काफी नजदीक है। ऐसे में घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाए जाते हैं। तो क्यों न इस बार होली में राजस्थान में बनने वाली खास रेसिपीज का इस होली लुत्फ उठाया जाए। यहां के 5 खास पकवानों के बारे में जानते हैं, जिसे आप इस बार होली पर बनाकर मेहमानों को परोस सकती हैं।

time to read

2 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

इलेक्ट्रिक केटल मिनटों में बनाए खाना

क्या आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं? इलेक्ट्रिक केटल आपके किचन का नया साथी है जो मिनटों में पानी उबालने से लेकर नूडल्स और सूप तक तैयार कर सकता है।

time to read

3 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

ठंड और प्रदूषण में त्वचा की करें स्मार्ट केयर

त्वचा की असली चमक सिर्फ क्रीम या फेस पैक से नहीं, बल्कि आपके शरीर की सेहत से आती है।

time to read

3 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

चुनिए हर मौके के लिए परफेक्ट आईशैडो

अगर सर्दियों में अपनी सुस्त और बेजान आंखों में रंग भरना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट आई शैडो के कलर पैलेट के बारे में बताया जा रहा है।

time to read

1 mins

December 2025

Grehlakshmi

Grehlakshmi

घर बैठे-बैठे ठंड में सुस्ती नहीं, शरीर में बनाए रखें फुर्ती

सर्दियां आपके शरीर को आराम नहीं बल्कि मूल अवस्था में लौटने का मौका देती है। थोड़ी योजना, थोड़ी मेहनत और ढेर सारी प्रेरणा आपको इस सर्दी भी ऊर्जावान, सेहदमंद और सकारात्मक बनाए रखेगा।

time to read

4 mins

December 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size