試す 金 - 無料
युद्ध के समांतर व्यापार की बिसात
Jansatta
|July 07, 2025
युद्धविराम के लिए अब व्यापारिक दबाव बनाने का प्रयास किया जाने लगा है। रूस से युद्ध में यूक्रेन का साथ देने के बाद अमेरिका अब शांति की बात करता है और साथ ही यूक्रेन से अपने समर्थन की एवज में उसके प्राकृतिक खनिज पदार्थों पर अधिकार भी मांग लेता है।
मय बदल गया है। अब सीधी लड़ाई नहीं होती। युद्ध में निपुणता पर जोर दिया जाता है। दुनिया के सबसे बड़े समृद्ध देश के राष्ट्रपति तो हर युद्ध को अपने व्यवसाय की शक्ति से निपटाने की बात करते हैं। इस समय दुनिया में एक ओर रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है, तो दूसरी ओर ईरान और इजराइल के साथ युद्ध मैदान में अमेरिका के कूदने के बाद तस्वीर ही बदल गई। अस्थायी युद्ध विराम जरूर हो गया, लेकिन तबाही का मंजर दोनों देशों में दिखा। जहां तक भारत का चीन और पाकिस्तान का संबंध है, इनसे तनातनी जगजाहिर है। पाकिस्तान के हुक्मरान अपनी नेतागीरी बनाए रखने के लिए भारत विरोध की राजनीति करने के साथ कश्मीर के मसले पर हाय-तौबा मचाते रहते हैं। वे प्रायः आतंकवाद के जरिए भारत के शांत वातावरण को भंग करने की कोशिश करते हैं। चीन उनकी पीठ थपथपाता है।
डोनाल्ड ट्रंप 'अमेरिका अमेरिकियों के लिए' कह कर ही सत्ता में आए थे। अब उनका नया चेहरा सामने आया है। वे युद्ध करवाते हैं और फिर युद्धविराम करने के लिए अपनी व्यापारिक ताकत की आड़ लेते हैं। इसके बाद खुद को शांति का मसीहा घोषित करवाने का प्रयास भी करते हैं। विडंबना यह है कि आतंकवाद को पालने-पोसने वाले पाकिस्तान ने हाल में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की। दरअसल, आज दुनिया का कार्य व्यवहार अपने हित साधने से ही चलता है। गिरे और कमजोर को उठाने की भावना अब लगभग खत्म हो चुकी है। पिछड़े को थोड़ी-सी रियायतें देने वाले विश्व मंचों से जो वातावरण बना था, उन्हें भी लगभग खत्म किया जा चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो दिन-रात अपना रंग बदलते हैं। कभी वह चीन और पाकिस्तान के प्रति बहुत कटु हो जाते हैं, कभी उनसे व्यापारिक करार करने लगते हैं। भारत, जो शुरू से अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत कर रहा है, उसे अमेरिका के साथ व्यापार करने में शोषक करार दे दिया जाता है। कभी ट्रंप फरमाते हैं कि वे भारत के साथ बहुत बड़ा व्यापारिक करार करने वाले हैं।
このストーリーは、Jansatta の July 07, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Jansatta からのその他のストーリー
Jansatta Delhi
भारत और कनाडा के दूतावासों में कर्मियों की संख्या जल्द होगी सामान्य
भारत-कनाडा के दूतावासों में कर्मचारियों की संख्या जल्द सामान्य स्तर तक पहुंच जाएगी।
1 min
March 03, 2026
Jansatta Delhi
भंडारण के संकट से जूझते किसान
किसानों को फसलों की उचित कीमत मिले, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
5 mins
March 03, 2026
Jansatta Delhi
समयपुर बादली में युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
1 min
March 03, 2026
Jansatta Delhi
लूट के लिए युवक की हत्या, शव के टुकड़े यमुना में फेंके
द्वारका का मामला : महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
3 mins
March 03, 2026
Jansatta Delhi
इस बार पश्चिम बंगाल में 'ना खेला होबे
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 'ना खेला होबे' की रणनीति के तहत काम कर रही है।
2 mins
March 03, 2026
Jansatta Delhi
‘कनाडा से यूरेनियम का रास्ता 2008 के करार से ही खुला’
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2008 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अमेरिका के साथ परमाणु करार के कारण आज यूरेनियम की आपूर्ति तथा छोटे रिएक्टरों के निर्माण को लेकर कनाडा के साथ समझौता संभव हो पाया है।
1 min
March 03, 2026
Jansatta Delhi
बांग्लादेश : आसान नहीं कानूनी एवं संवैधानिक सुधारों की राह
बांग्लादेश के 70 फीसद मतदाताओं ने राष्ट्रीय घोषणापत्र पर जनमत संग्रह में 'हां' में मतदान किया।
2 mins
March 03, 2026
Jansatta Delhi
अतिका सीओटीएफए के यूरोपीय चरण में पोडियम पर जगह बनाने वाली पहली भारतीय
भारतीय रेसिंग प्रतिभा अतिका मीर ने 'चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी (सीओएफटीए) कार्टिंग सीरीज' के यूरोपीय चरण में पोडियम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।
1 min
March 03, 2026
Jansatta Delhi
नागपुर विस्फोट : कारखाने के नौ अधिकारी हुए गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में विस्फोट हो जाने से 18 लोगों की मौत की घटना के बाद कंपनी के नौ निदेशकों को गिरफ्तार किया गया है।
1 min
March 03, 2026
Jansatta Delhi
कंपनियों को आशंका, कीमतों में होगा इजाफा
बिस्कुट कंपनी पारले प्रोडक्ट्स का मानना है कि ईरान में अमेरिकी और इजराइली हवाई हमलों के बाद पश्चिम एशिया संघर्ष बढ़ने से पैकेजिंग सामग्री और माल ढुलाई की लागत में वृद्धि होगी।
1 min
March 03, 2026
Listen
Translate
Change font size

