試す 金 - 無料
डिजिटल इंडिया का एक दशक
Jansatta
|July 02, 2025
जब नीयत सही होती है, तो नवाचार वंचितों को सशक्त करता है। जब दृष्टिकोण समावेशी होता है, तो तकनीक हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन में परिवर्तन लाती है। यही विश्वास डिजिटल इंडिया की नींव बना।
दस साल पहले हमने एक ऐसे क्षेत्र में पूर्ण विश्वास के साथ ऐसी यात्रा शुरू की थी, जहां पहले कोई नहीं गया था। जहां दशकों तक यह संदेह किया गया कि भारतीय तकनीक का उपयोग कर पाएंगे या नहीं, हमने उस सोच को बदला और भारतीयों की तकनीक का उपयोग करने की क्षमता पर विश्वास किया। जहां दशकों तक सिर्फ यह सोचा गया कि तकनीक का उपयोग अमीर और गरीब के बीच की खाई को और गहरा करेगा, हमने उस मानसिकता को बदला और तकनीक के माध्यम से उस खाई को खत्म किया।
जब नीयत सही होती है, तो नवाचार वंचितों को सशक्त करता है। जब दृष्टिकोण समावेशी होता है, तो तकनीक हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन में परिवर्तन लाती है। यही विश्वास डिजिटल इंडिया की नींव बना। एक ऐसा मिशन, जो सभी के लिए पहुंच को लोकतांत्रिक (आसान) बनाने, समावेशी डिजिटल बुनियादी ढांचा बनाने और अवसरों को उपलब्ध कराने के लिए शुरू हुआ।
वर्ष 2014 में इंटरनेट की पहुंच सीमित थी, डिजिटल साक्षरता कम थी और सरकारी सेवाओं की आनलाइन पहुंच भी बेहद सीमित थी। कई लोगों को संदेह था कि भारत जैसा विशाल और विविध देश वास्तव में डिजिटल बन सकता है या नहीं। आज इस प्रश्न का उत्तर 'डेटा' और 'डैशबोर्ड' में नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के जीवन के माध्यम से दिया जा चुका है। शासन से लेकर शिक्षा, लेन-देन और निर्माण तक, डिजिटल इंडिया हर जगह है।
डिजिटल विभाजन को पाटते हुए
सन 2014 में भारत में लगभग पच्चीस करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे। आज यह संख्या बढ़कर सत्तानबे करोड़ से अधिक हो चुकी है। बयालीस लाख किलोमीटर से अधिक 'आप्टिकल फाइबर केबल', जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का ग्यारह गुना है, अब दूरस्थ गांवों को भी जोड़ रही है।
このストーリーは、Jansatta の July 02, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Jansatta からのその他のストーリー
Jansatta Delhi
न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ जांच करने वाली समिति का पुनर्गठन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच करने वाली समिति का पुनर्गठन किया है।
1 min
February 26, 2026
Jansatta Delhi
एम्स में सर्जरी की प्रतीक्षा सूची फिर दो साल तक पहुंची
देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जनरल सर्जरी के लिए प्रतीक्षा सूची एक बार फिर दो साल तक पहुंच गई है।
1 min
February 26, 2026
Jansatta Delhi
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र की मौत
मनाली में 22 फरवरी को दोस्तों के साथ आया था घूमने
1 mins
February 26, 2026
Jansatta Delhi
चांदनी चौक में 50 लाख की लूट, आभूषण की दुकान को बनाया निशाना
राजधानी के चांदनी चौक इलाके में बुधवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण शोरूम में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।
1 min
February 26, 2026
Jansatta Delhi
बसपा विधायक के परिसरों पर आयकर की छापेमारी
आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ और बलिया स्थित आवासों पर बुधवार को छापेमारी की।
1 min
February 26, 2026
Jansatta Delhi
सौंदर्य का पैमाना
इ स सृष्टि में प्राणधारी से लेकर प्राणहीन तक और प्रकृति प्रदत्त से लेकर मानव निर्मित तक जितनी भी संरचनाएं या उपादान विद्यमान हैं, सभी सुंदर और असुंदर, दो श्रेणियों में वर्गीकृत हैं।
3 mins
February 26, 2026
Jansatta Delhi
बिल गेट्स ने फाउंडेशन कर्मियों से माफी मांगी
महिलाओं के साथ दिखाया गया है जिनके चेहरे धुंधले कर दिए गए हैं।
1 mins
February 26, 2026
Jansatta Delhi
सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री के खिलाफ आरोपपत्र
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोने की तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को बेंगलुरु में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव और दो अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
1 min
February 26, 2026
Jansatta Delhi
पंजाब : पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार व एक मारा गया
पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में कथित तौर पर शामिल तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया है।
1 min
February 26, 2026
Jansatta Delhi
बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में 5.52 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी
जनवरी, 2026 में 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की कुल लागत में 5.52 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई।
1 min
February 26, 2026
Listen
Translate
Change font size

