試す 金 - 無料
आर्थिक चुनौतियों से जूझते छोटे उद्यम
Jansatta
|June 24, 2025
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम देश के सकल घरेलू उत्पाद में 29 फीसद से अधिक का योगदान करते हैं। विनिर्माण क्षेत्र में भी इनका योगदान 33 फीसद है। ये कुल निर्यात में 45 फीसद से अधिक का योगदान करते हैं।
भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम यानी एमएसएमई अत्यंत उपयोगी है। यह क्षेत्र रोजगार सृजन, उत्पादन वृद्धि और निर्यात में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। इससे देश के आर्थिक विकास में तेजी आती है। अप्रैल 2025 से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का जो वर्गीकरण किया गया है, उसके अनुसार सूक्ष्म उद्यम वह है, जहां संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश 2.5 करोड़ रुपए और कारोबार दस करोड़ रुपए से अधिक नहीं है। लघु उद्यम वह है, जहां संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश 25 करोड़ रुपए और कारोबार 100 करोड़ रुपए से अधिक नहीं है। मध्यम उद्यम वह है, जहां संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश 125 करोड़ रुपए और कारोबार 500 करोड़ रुपए से अधिक नहीं है।
उद्यम पोर्टल पर सात अप्रैल 2025 तक देश में पंजीकृत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की संख्या 6.23 करोड़ है। इन्होंने 26.66 करोड़ लोगों को रोजगार दिए हैं। एमएसएमई क्षेत्र ने भारत के कुल निर्यात में 45 फीसद से अधिक योगदान किया है। यह क्षेत्र देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग की सूची में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के कई प्रकार के व्यवसाय शामिल हैं। सूक्ष्म उद्यम में कंघी, छाते के फ्रेम और प्लास्टिक खिलौने आदि जैसे हजारों उत्पाद सम्मिलित हैं। लघु उद्यम में विनिर्माण क्षेत्र में इंजीनियरिंग जैसे स्टील अलमारी, वाल्व, वायर कटर आदि हैं। सेवा क्षेत्र में आइटी समाधान जैसे सर्वर बैंक बनाना, 'एप्लिकेशन' सेवा प्रदाता, स्मार्ट कार्ड अनुकूलन आदि सम्मिलित हैं। मध्यम उद्यमों में विनिर्माण क्षेत्र में सिरेमिक और कांच उत्पाद जैसे छत की टाइलें, कांच की फर्श टाइलें, ग्रेनाइट और सेवा क्षेत्र में प्लेसमेंट सेवाएं, प्राकृतिक सुगंध, फोटोकापी केंद्र आदि सेवाएं सम्मिलित हैं।
このストーリーは、Jansatta の June 24, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Jansatta からのその他のストーリー
Jansatta
अपंजीकृत परियोजनाओं के खरीदार भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने दी सहूलियत
1 mins
April 14, 2026
Jansatta
'बेटी बढ़ाओ' के युग में प्रवेश कर चुका है देश
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा
1 mins
April 14, 2026
Jansatta
आर्थिक ताकत बनते खाद्यान्न भंडार
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल रहने से वैश्विक स्तर पर खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं का संकट फिलहाल बने रहने की आशंका है। हालांकि, भारत के पास मौजूद पर्याप्त खाद्यान्न भंडारण से इस मामले में देश की स्थिति मजबूत नजर आती है।
5 mins
April 14, 2026
Jansatta
तमिलनाडु : धान पर बोनस की नीति बनी मुद्दा
केंद्र ने बोनस बंद करने पर विचार करने को कहा था : स्टालिन | मुख्यमंत्री पत्र की गलत व्याख्या कर रहे : निर्मला
2 mins
April 14, 2026
Jansatta
दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान
अल नीनो की स्थिति का उभरना प्रमुख कारण मौसम इस दौरान 80 सेंटीमीटर वर्षा होने की संभावना
2 mins
April 14, 2026
Jansatta
मतदान कर भारतीय होने का हक साबित करेंगे मुर्शिदाबाद के छह लोग
महाराष्ट्र में बांग्लादेशी करार देकर सीमा पार धकेल दिए गए थे चुनाव बंगाल पुलिस ने उनकी नागरिकता साबित की और वापस लाए जा सके
2 mins
April 14, 2026
Jansatta
सुजीत : एशियाई चैंपियनशिप में सोना जीता, बने भारत की नई उम्मीद
इस साल एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर सात साल का इंतजार खत्म किया है हरियाणा के 23 साल के खिलाड़ी सुजीत कलकल ने।
2 mins
April 14, 2026
Jansatta
'तमिलनाडु को पीछे की ओर ले जाएंगी अन्नाद्रमुक व भाजपा'
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को कहा कि यदि आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की सत्ता में आता है तो वह राज्य को पीछे की ओर ले जाएगा।
1 min
April 14, 2026
Jansatta
संघ की विचारधारा से प्रभावित हैं न्यायमूर्ति शर्मा : केजरीवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा से सोमवार को कहा कि आबकारी नीति मामले में उनके (न्यायमूर्ति शर्मा) पिछले फैसलों ने उन्हें (केजरीवाल) लगभग दोषी और भ्रष्ट घोषित कर दिया था।
1 min
April 14, 2026
Jansatta
डीपफेक : भारत में 47 फीसद लोग हुए शिकार
कृत्रिम मेधा ने दुष्प्रचार को इतनी रफ्तार दे दी है कि अब कुछ ही मिनटों में फर्जी खबरें और डीपफेक लाखों लोगों तक पहुंच सकती हैं।
2 mins
April 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
