試す 金 - 無料
हरित अर्थव्यवस्था में महिलाओं की जगह
Jansatta Kolkata
|August 19, 2025
हरित अर्थव्यवस्था की सफलता का वास्तविक आधार समाज के सभी वर्गों की समान और निर्णायक भागीदारी में निहित है। इसमें सबसे अहम भूमिका महिलाओं की है, जो केवल पर्यावरण की पारंपरिक रक्षक नहीं हैं, बल्कि परिवर्तन की वाहक भी हैं।
रित अर्थव्यवस्था केवल पर्यावरण की रक्षा या संसाधनों के संरक्षण तक सीमित कोई तकनीकी अवधारणा नहीं है। यह आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन और पारिस्थितिकीय संतुलन का ऐसा संयुक्त विचार है, जिसकी सफलता का वास्तविक आधार समाज के सभी वर्गों की समान, गरिमामय और निर्णायक भागीदारी में निहित है। इसमें सबसे अहम भूमिका महिलाओं की है। महिलाएं केवल पर्यावरण की पारंपरिक रक्षक नहीं हैं, बल्कि परिवर्तन की वाहक भी हैं। वे नवाचार, नेतृत्व और समावेशी विकास की धुरी हैं। इसलिए भारत और दुनिया के लिए यह समय केवल सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में नहीं, बल्कि एक पर्यावरणीय और आर्थिक अनिवार्यता के रूप में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करने और उसे विस्तार देने का है।
हरित अर्थव्यवस्था का विचार उस मोड़ पर है, जहां इसे केवल एक पर्यावरणीय उपाय मानना न केवल अपर्याप्त है, बल्कि खतरनाक भी हो सकता है। यह अवधारणा संसाधनों की रक्षा, सतत विकास और न्याय आधारित समाज की नींव रखने की आकांक्षा है। इसमें तकनीकी नवाचार, अक्षय ऊर्जा, टिकाऊ कृषि और आधुनिक प्रौद्योगिकी का स्थान तो है ही, पर इसकी आत्मा समावेशिता में बसती है। दुर्भाग्यवश, आज भी जलवायु नीति और हरित विकास के ढांचों में महिलाओं की उपस्थिति को अक्सर 'लाभार्थी' या 'संवेदनशील समूह' तक ही सीमित कर दिया जाता है, जबकि वे इस पूरी प्रक्रिया की निर्माता, संचालक और नेतृत्वकर्ता हो सकती हैं। यह सोच जितनी सीमित है, उतनी ही नुकसानदेह भी, क्योंकि जलवायु संकट लैंगिक रूप से तटस्थ नहीं है।
जलवायु परिवर्तन का प्रभाव पूरी मानवता पर है, लेकिन इसका सबसे तीव्र और जटिल प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है। जब हिमनद पिघलते हैं, समुद्र का स्तर बढ़ता है, गर्मी और सूखे से कृषि प्रभावित होती है, तब इसका सीधा बोझ महिलाओं के कंधों पर आता है। संयुक्त राष्ट्र की एक रपट के अनुसार, आने वाले पच्चीस वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण लगभग 15.8 करोड़ महिलाएं और लड़कियां गरीबी की गर्त में पहुंच सकती हैं। यह आंकड़ा सिर्फ एक चेतावनी नहीं है, बल्कि उस गहरे लैंगिक असंतुलन की तस्वीर है, जिसे जलवायु संकट और गहरा कर रहा है।
このストーリーは、Jansatta Kolkata の August 19, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、9,500 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Jansatta Kolkata からのその他のストーリー
Jansatta Kolkata
मोदी ने शी को दिया ब्रिक्स सम्मेलन का न्योता
चीनी राष्ट्रपति ने कहा, दोनों देशों पर मानव समाज की प्रगति की ऐतिहासिक जिम्मेदारी
2 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
भारत-चीन विकास में साझेदार हैं, एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं
विकास के लिए बीमा की तरह है। सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी। भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए। मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया। मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार शाम जापान से तियानजिन पहुंचे थे।
2 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
जब क्रोधित भीम ने घुमा दिया मंदिर का द्वार
नर्मदा नदी के किनारे बसे नगर नेमावर के प्राचीन सिद्धनाथ महादेव के मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है।
2 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज, विपक्ष दिखाएगा अपना दम
एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए उच्च न्यायलय के आंबेडकर पार्क तक पहुंचेगा।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
गोत्र है भारतीय सभ्यता की धार्मिक संरचना का मूलाधार
रतीय वैदिक परंपरा में गोत्र शब्द अत्यंत महत्त्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक अवधारणा भा को व्यक्त करता है।
3 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
विश्व चैंपियनशिप में सात्विक व चिराग की जोड़ी ने कांस्य जीता
चीन के चेन व लियू से हारे, 2022 में भी फाइनल तक नहीं पहुंच सके थे
1 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
हरियाली बढ़ाने के लिए अब मिल सकेगा कार्बन क्रेडिट
हरियाली बढ़ाने वाली एजेंसियां अब हरियाली बढ़ाने के लिए कार्बन क्रेडिट भी पा सकेंगी।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
पुंछ में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 31 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं।
1 mins
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
कर्नाटक व तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर आज जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी। उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
1 min
September 01, 2025
Jansatta Kolkata
बिहार : सभी मतदाताओं को नए पहचान पत्र जारी होंगे
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा नए मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
1 min
September 01, 2025
Listen
Translate
Change font size