試す 金 - 無料
वैश्विक मंच पर संघर्ष कर रहे भारतीय खिलाड़ी
Jansatta Delhi
|January 08, 2026
भारतीय गोल्फ की दुनिया में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
दिसंबर 2022 में पेशेवर गोल्फ टूर आफ इंडिया (पीजीटीआइ) ने डीपी वर्ल्ड टूर (पूर्व यूरोपीय टूर) और पीजीए टूर के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसका उद्देश्य भारतीय गोल्फ खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना था। हालांकि, यह साझेदारी एशियाई टूर से दूरी का कारण बनी, जिसका परिणाम यह देखने को मिला कि भारतीय खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर जगह बनाने से जूझ रहे हैं।
साल 2025 की शुरुआत एलआइवी गोल्फ ने गुरुग्राम में अपनी दो मिलियन डालर की अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ भारत में कदम रखा, जबकि साल के दूसरे हिस्से में मशहूर दिल्ली गोल्फ क्लब में चार मिलियन डालर की डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप हुई। इन दोनों के बीच पुरुषों का हीरो इंडियन ओपन भी आयोजित किया गया, जिसकी इनामी राशि 2.5 मिलियन डालर रही। कुल 8.5 मिलियन डालर की राशि रही, जो भारतीय रुपए में लगभग 77 करोड़ रुपए है। साल में तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हुए, लेकिन इनमें भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन आशाजनक नहीं रहा। 2025 में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में टामी फ्लीटवुड ने जीत हासिल की। गोल्फ खिलाड़ी राहिल गंगजी शीर्ष दस में आए, लेकिन दिग्गजों से पिछड़ गए। इससे साफ है कि वैश्विक मंच पर अनुकूलन की कमी भारतीय गोल्फ की बड़ी समस्या है। घरेलू आयोजनों में भी कमी आई है।
बड़ी स्पर्धाओं में भारतीय पेशेवर खिलाड़ियों का नाकाम होना अब कोई बड़ी बात नहीं रही। जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन अटवाल और ज्योति रंधावा के दिन अब बीत चुके हैं। लेकिन मौजूदा खिलाड़ी अपनी काबिलियत के बावजूद अपनी पहचान बनाने की तलाश में हैं। यूरोपियन टूर पर किसी भारतीय पुरुष की आखिरी जीत 2018 में हुई थी और एशियाई टूर पर किसी भारतीय पुरुष ने आखिरी बार 2023 में जीत हासिल की थी।
このストーリーは、Jansatta Delhi の January 08, 2026 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Jansatta Delhi からのその他のストーリー
Jansatta
असम : दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत, शपथ ग्रहण कल
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने निर्वाचित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को राज्य में अगली सरकार बनाने का रविवार को निमंत्रण दिया।
1 min
May 11, 2026
Jansatta
वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने मई में शेयर बाजार से 14,231 करोड़ रुपए निकाले
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) का भारतीय शेयर बाजार से निकासी का सिलसिला मई में भी जारी है।
2 mins
May 11, 2026
Jansatta
अंडर-15 वर्ग में छह भारतीय फाइनल में, सात खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक
एशियाई मुक्केबाजी अंडर-15 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत के छह मुक्केबाजों ने जीत के साथ फाइनल का टिकट पक्का किया, जबकि सात अन्य को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
1 min
May 11, 2026
Jansatta
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, कार्यकर्ता का जीवन आदर्श व अनुशासित होना चाहिए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि कार्यकर्ता का जीवन आदर्श और अनुशासित होना चाहिए।
1 min
May 11, 2026
Jansatta
हरियाणा : प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद, 54.7 फीसद मतदान
हरियाणा के तीन नगर निगमों समेत सात निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों के लिए रविवार को चुनाव के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गया।
1 min
May 11, 2026
Jansatta
‘कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री’, कांग्रेस के फैसले का इंतजार
केरल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह सवाल राज्य की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के मन में रविवार को रहा।
1 min
May 11, 2026
Jansatta
नई दवाओं के बाजार में आने की वास्तविक तिथि से सुरक्षा रिपोर्ट दाखिल करें
औषधि नियामक ने दवा निर्माताओं और आयातकों को निर्देश दिया है कि वे नई दवाओं के लिए आवधिक सुरक्षा अद्यतन रिपोर्ट (पीएसयूआर) नियामक मंजूरी मिलने की तारीख से नहीं बल्कि दवा के बाजार में आने की वास्तविक तारीख से जमा करें।
2 mins
May 11, 2026
Jansatta
सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण एअर शो' आज
भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध 'सूर्य किरण एरोबैटिक टीम' (एसकेएटी) 11 मई को सोमनाथ मंदिर के ऊपर 'एअर शो' का प्रदर्शन करेगी।
1 min
May 11, 2026
Jansatta
यूपी में छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, दो को स्वतंत्र प्रभार
मंत्रिमंडल विस्तार में जाट, लोध, ब्राह्मण व वाल्मीकि को प्राथमिकता
2 mins
May 11, 2026
Jansatta
आइएसआइ से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एजंट अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर और आतंकी माड्यूल के एक और सदस्य प्रवीण कुमार उर्फ टिट्टू को गिरफ्तार किया है।
1 min
May 11, 2026
Listen
Translate
Change font size
