試す - 無料

स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा को आगे बढ़ाएंगे नोएल टाटा

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

|

October 14, 2024

रतन टाटा के निधन के एक दिन बाद ही उनके सौतेले छोटे भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। टाटा ट्रस्ट के माध्यम से ही टाटा समूह परोपकारी कामों को करता है। पूरे देश की आशा है कि 76 वर्षीय नोएल टाटा अपने अग्रज के नक्शे कदमों पर चलते रहेंगे। वे नवल टाटा, जो रतन के पिता भी थे, और सिमोन टाटा के पुत्र हैं।

- आर. के. सिन्हा

स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा को आगे बढ़ाएंगे नोएल टाटा

वे टाटा ट्रस्ट सहित कई टाटा कंपनियों के बोर्ड में हैं। वह अब वे टाटा समूह के धर्मार्थ और लोक कल्याणकारी कार्यों का नेतृत्व करेंगे। वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष हैं। उनकी छवि रतन की तरह ही धीर-गंभीर है। वह कोई बहुत खबरों में रहना पसंद नहीं करते। वह एक कर्मयोगी की तरह काम में लगे रहना पसंद करते। रतन टाटा भी तो सुर्खियों से दूर ही रहना पसंद करते थे और एक शर्मीले अकेले व्यक्ति की सार्वजनिक छवि पेश करते थे।

रतन की तरह नोएल को भी अपने पिता नवल टाटा से बिजनेस की बारीकियों को जानने का मौका मिला। नवल टाटा भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष भी रहे। नवल टाटा ने अपने एक निकट संबंधी सुनी टाटा से शादी की, लेकिन जब रतन और उनके छोटे भाई, जिमी, अभी भी बहुत छोटे थे, तब वे अलग हो गए। नोएल की मां सिमोन हैं। वह रतन टाटा की अंत्येष्टि में मौजूद थीं। उन्होंने सौंदर्य प्रसाधन की कंपनी लैक्मे को स्थापित किया था। सिमोन टाटा मूल रूप से स्विटजरलैंड से हैं। वह 1953 में जब भारत आईं तो यहां उनकी मुलाकात नवल एच. टाटा से हुई। उसके बाद दोनों शादी की। उन्होंने रतन टाटा और नोएल का पालन-पोषण किया।

बहरहाल, नोएल टाटा के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है कि वह रतन टाटा की विरासत को आगे लेकर जाएं। रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को दुनिया के बड़े कोरपोरेट हाउस में तब्दील कर दिया था। रतन टाटा अपने ग्रुप के 1991 से 2012 तक अध्यक्ष रहे। इस दौरान टाटा ग्रुप के मुनाफे में 50 गुना वृद्धि हुई, जिसमें अधिकांश राजस्व विदेशों में जगुआर और लैंड रोवर वाहनों और टेटली चाय जैसे पहचाने जाने वाले टाटा उत्पादों की बिक्री से आया। रतन टाटा के नेतृत्व में उनके समूह का भारत में प्रभाव पहले से कहीं अधिक ही हुआ।

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai からのその他のストーリー

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

स्नेह व मिठास का संदेश देता है मकर संक्रांति पर्व : पुलकित कुमार

मकर संक्रांति पर आध्यात्मिक मंत्र आराधना अनुष्ठान का हुआ आयोजन

time to read

1 mins

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अधिकारियों ने ममता को कोयला घोटाले से जुड़े आरोपों को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने खुद को कोयला तस्करी मामले से जोड़ने को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

time to read

1 min

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित को पीछे छोड़कर फिर से शीर्ष पर पहुंचे विराट कोहली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में शानदार अर्धशतक बनाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

time to read

1 min

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

सोशल मीडिया का है आज का दौर : रश्मि देसाई

आज का समय पूरी तरह डिजिटल हो चुका है।

time to read

2 mins

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

मंत्री बिश्नोई की अध्यक्षता में हुआ जनसंवाद का आयोजन

प्रभारी मंत्री के.के. विश्रोई की अध्यक्षता में सिरोही जिले के पालडी एम. में रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

time to read

1 mins

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अमृत भारत ट्रेनें आराम और संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और असम से जल्द शुरू होने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें यात्री सुविधा और कनेक्टिविटी में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जो वाणिज्य और पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।

time to read

1 min

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

प्रतिदिन पुण्य का काम भी करना चाहिए

यहां आवड़ी जैन स्थानक में श्री कमलमुनिजी कमलेश ने 14 जनवरी को अपने प्रवचन में कहा कि धर्म उपासना सेवा जैसे पवित्र काम कब करना, कितना करना कैसे करना, कौन से स्थान पर करना, जब तक ज्ञान और विवेक के द्वारा मूल्यांकन नहीं किया जाता तो अनर्थ का रूप भी ले सकता है।

time to read

1 mins

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

सेना दिवस परेड की तैयारियां पूरी, रक्षा मंत्री भी शामिल होंगे

जयपुर में 'सेना दिवस परेड 2026' की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

time to read

1 mins

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

यश की फिल्म 'टॉक्सिक ' का टीजर विवादों में

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' अपने टीजर रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

time to read

2 mins

January 15, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो 'बॉर्डर 2' में जरूर काम करताः सुनील शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म बॉर्डर को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना है कि अगर फिल्म में उनके किरदार की मौत न हुई होती तो वह इसके सीक्वल में जरूर नजर आते।

time to read

1 mins

January 15, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size