Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

चांदनी चौक में दिखा खौफ, मायूसी और गम

Dainik Jagran

|

November 12, 2025

खामोश रहा सुभाष मार्ग, लोग दूर से देखते रहे जांच प्रक्रिया, व्यापारी की मौत से बंद रहा भागीरथ पैलेस

- नेमिष हेमंत

चांदनी चौक में दिखा खौफ, मायूसी और गम

आम दिनों में हमेशा जाम से जूझने वाले सुभाष मार्ग पर दूसरे दिन भी यातायात प्रतिबंधित रहा। सड़क समेत लाल किले के आसपास के एरिया को सुरक्षाकर्मियों ने घेरे में ले लिया है। घटनास्थल को घेरकर बाकी सड़क को साफ कर दिया गया है, लेकिन फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज में बिखरे सामान, कूड़े व जूते-चप्पल हादसे की भयावहता को बयां कर रहे हैं। सुभाष मार्ग पर एक ओर लोथियन चौक व दूसरी ओर से परेड ग्राउंड पार्किंग से बैरिकेडिंग लगाकर यातायात रोक दिया गया है। बम ब्लास्ट स्थल पर जांच एजेंसियों की जांच जारी रही, जबकि उसके चारों ओर खौफ, मायूसी और अपनों को खोने की पीड़ा थी। लाल जैन मंदिर भी जैसे खून के आंसू रोते यह सब चुपचाप देख रहा हो।

गौरी शंकर मंदिर में घंटिया बजीं और पुजारी ने पूजा की, लेकिन भक्त नहीं हैं। एक-दो लोग आ रहे हैं, उनमें उत्साह की जगह पीड़ा है। सीसगंज गुरुद्वारे में भी यही दर्द दिखा। हमेशा गुलजार रहने वाली चांदनी चौक आज गमजदा है। मुख्य मार्ग की कुछ दुकानें खुलीं, तो अधिकतर बंद थीं। उसमें भी चर्चा केवल आतंकी धमाके की हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने दीवान हाल रोड के आगे चांदनी चौक से लाल किला जाने के मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोक दिया है।

Dainik Jagran からのその他のストーリー

Dainik Jagran

दिल्ली में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण वाहनों से प्रदूषण

एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्थायी हल निकालने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दीर्घकालिक योजना पेश की।

time to read

1 min

January 22, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब', एक्यूआइ 330

प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार के बावजूद बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रही।

time to read

1 min

January 22, 2026

Dainik Jagran

अस्पतालों के बाहर मरीजों के लिए डूसिब ने तैयार किए 800 बेड

दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (डूसिब) ने हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए बड़े सरकारी अस्पतालों के बाहर मरीजों और तीमारदारों के लिए करीब 800 बेड लगाए हैं।

time to read

1 min

January 22, 2026

Dainik Jagran

कृष्णा नगर विधायक के भतीजे से पिस्टल के बल पर ट्रांसफर कराए 10.51 लाख

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 15 में दिल्ली के कृष्णा नगर से भाजपा विधायक डा. अनिल गोयल के भतीजे से आरोपितों ने पिस्टल के बल पर 10.51 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और जमकर मारपीट की।

time to read

1 min

January 22, 2026

Dainik Jagran

अटल पेंशन योजना 2031 तक रहेगी जारी, कैबिनेट की मंजूरी

असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को बुढ़ापे में पेंशन की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में शुरू की गई अटल पेंशन योजना को सरकार ने वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया है।

time to read

1 min

January 22, 2026

Dainik Jagran

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 1.5 करोड़ मूल्य के सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेन के डिब्बे से चोर एक ज्वेलर के कर्मचारी का 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण से भरा बैग चुरा ले गए। पीड़ित ने मामले में ई एफआइआर की है।

time to read

1 min

January 22, 2026

Dainik Jagran

क्या राज्य के कुल राजस्व का एक हिस्सा केवल विकास के लिए नहीं रख सकते ?

मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल

time to read

2 mins

January 22, 2026

Dainik Jagran

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने में डेढ़ दशक से हो रही हीलाहवाली

दिल्ली में वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण वाहनों का ईंधन जलने से होने वाला उत्सर्जन है।

time to read

2 mins

January 22, 2026

Dainik Jagran

अरावली में अवैध खनन से हो सकती है अपूरणीय क्षति, बनेगी जांच समिति

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार को कहा कि अवैध खनन से अपूरणीय क्षति हो सकती है।

time to read

2 mins

January 22, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन

नांदेड़ साहिब में 24 और 25 जनवरी को गुरु तेगबहादुर का 350 वां बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

time to read

1 min

January 21, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size