試す 金 - 無料
अन्याय नहीं स्वीकारेंगे, शोषण के विरुद्ध संघर्ष को बनाना मंत्र
Dainik Jagran
|August 14, 2025
श्रीरामचरित मानस में कहा गया है कि पराधीन सपनेहूं सुख नाहीं। यानी किसी के पराधीन रहकर सुख की कल्पना सपने में भी नहीं की जा सकती। यही कारण था कि संविधान के शिल्पकारों ने स्वतंत्रता को मौलिक अधिकार में रखा। यह अधिकार हर नागरिक को स्वतंत्र रूप से अपना विकास करने की ताकत देता है। लंबे अर्से बाद भी समाज का बहुत बड़ा तबका अन्याय व शोषण का शिकार है। कहीं जाति-वर्ग के नाम पर कुचला जा रहा है तो कहीं डायन कहकर प्रताड़ित किया जा रहा है। सुखद यह कि समाज में पंजाब के बंत सिंह जैसे साहसी लोगों भी हैं जो हाथ-पैर गंवाकर भी वंचित वर्ग के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
-
शोषण के खिलाफ उठीं मशालें, अबलाएं बनीं दुर्गा
शंकर गुप्ता • जागरण
पूर्वी सिंहभूमः स्वतंत्रता का अर्थ केवल राजनीतिक आजादी नहीं, बल्कि हर अन्याय और शोषण से मुक्ति भी है। इसी सच्ची स्वतंत्रता की लौ को मशाल बना चुकी हैं पोटका क्षेत्र की कुछ साहसी महिलाएं। कल तक जो समाज के तानों और अत्याचारों के अंधकार में घुट रही थीं, आज वे दुर्गा का अवतार बन चुकी हैं। वर्ष 2024 में जलाई गई बदलाव की यह छोटी सी चिंगारी आज कई शोषितों के जीवन में उजाला फैला रही है और अत्याचारियों को सजा दिला रही है।
पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के गंगाडीह, पोड़ाडीह, हँसड़ा और हल्दीपोखर जैसे कई पंचायतों में महिलाओं का जीवन लंबे समय से शोषण, डायन प्रथा जैसी कुरीतियों और बाल विवाह के अंधकार में डूबा हुआ था। उनकी आवाज चुप्पी की दीवारों में कैद थी और अस्मिता हर दिन तार-तार हो रही थी। क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने मिलकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े होने का दृढ़ संकल्प लिया, जिसने 2024 में 'समाज कल्याण महिला सशक्तीकरण' नामक संगठन को जन्म दिया। देवी कुमारी भूमिज को संगठन का अध्यक्ष, माधुरी राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं हाथ में हाथ डालकर शोषण के खिलाफ एक मजबूत ढाल बन गई हैं।
このストーリーは、Dainik Jagran の August 14, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Dainik Jagran からのその他のストーリー
Dainik Jagran
बदला नहीं, बदलाव... भय नहीं, भविष्य की बात : मोदी
बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी दलों से हिंसा के अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करने की अपील की।
1 min
May 05, 2026
Dainik Jagran
आस्ट्रेलिया से वापस मिली देश की खोई धरोहर
भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती देने और विदेश में तस्करी कर ले जाई गई प्राचीन अमूल्य धरोहरों को वापस लाने में ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रहा है।
1 mins
May 05, 2026
Dainik Jagran
जागरूकता अभियान में बताए जाएंगे आग से बचने के उपाय
गर्मी शुरू होते ही डेढ़ माह के अंदर 18 लोगों की आग की घटनाओं में जलकर मौत हो जाने ने उन सभी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा किया है जिनके कारण आग भयंकर रूप ले लेती है।
1 min
May 05, 2026
Dainik Jagran
द्रविड़ राजनीति से हताशा, तमिलनाडु में विकल्प की 'विजय'
द्रमुक गया तो अन्नाद्रमुक आया और अन्नाद्रमुक गया तो फिर द्रमुक के हाथ में सत्ता ... ।
1 mins
May 05, 2026
Dainik Jagran
केरलम में हार के साथ अब वामदलों की कही सरकार नहीं
भारतीय राजनीति के मानचित्र पर दशकों तक अपनी गहरी 'लाल' छाप छोड़ने वाला वामपंथ आज एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां उसके पैरों के नीचे से आखिरी जमीन भी खिसक चुकी है।
2 mins
May 05, 2026
Dainik Jagran
सीवर लाइन में उतरे सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी की दम घुटने से मौत
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-85 में पुरी प्राणायाम सोसाइटी के सामने सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान दम घुटने से बीपीटीपी बिल्डर के सुपरवाइजर और एक सफाईकर्मी की मौत हो गई।
1 mins
May 04, 2026
Dainik Jagran
पूर्वोत्तर में विकास पर खास ध्यान दे रही मोदी सरकार : प्रवेश वाही
पूर्वोत्तर के साथ देश के अन्य राज्यों के लोगों में आत्मीयता को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष आयोजित होने वाले फुटबाल फेटरनिटी कप में खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
1 min
May 04, 2026
Dainik Jagran
351 सड़कों को व्यावसायिक श्रेणी में रखने की उठी मांग
आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वेक्षण करने के आदेश से चिंतित व्यापारियों ने सीएम के समक्ष उठाई मांग
1 min
May 04, 2026
Dainik Jagran
मित्तल परिवार ने आरआर में खरीदी 75% हिस्सेदारी
भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील व माइनिंग कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के साथ मिलकर लगभग 15,600 करोड़ रुपये (1.65 अरब डालर) की बोली लगाकर आइपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रायल्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
1 mins
May 04, 2026
Dainik Jagran
बिहार के युवक की हत्या के विरोध में हल्ला बोल
दिल्ली के जाफरपुर गांव में बिहार के एक युवक की गोली मार कर हत्या करने की घटना को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रकोष्ठ ने सीएम रेखा गुप्ता के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
1 mins
May 04, 2026
Listen
Translate
Change font size
