試す 金 - 無料
छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार
Dainik Jagran
|July 19, 2025
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान हुए 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।
-
ईडी ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की और कुछ घंटे में ही चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने बताया कि चैतन्य को प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत पकड़ा गया है। उन्हें रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले 10 मार्च को भी ईडी ने बघेल के यहां छापेमारी की थी।
शराब घोटाले में बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा 15 जनवरी, 2025 से जेल में हैं। पूर्व आइएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और कारोबारी अनबर ढेबर भी डेढ़ साल से जेल में हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा फरार हैं। मामले की सीबीआइ जांच कर रही है। ईडी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार भिलाई के पप्पू बंसल उर्फ लक्ष्मीनारायण ने शपथ पत्र में कहा है कि शराब घोटाले के 100 करोड़ रुपये सहेली ज्वेलर्स के जरिये चैतन्य को दिए गए थे। इसी आधार पर चैतन्य की गिरफ्तारी की गई है।
このストーリーは、Dainik Jagran の July 19, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Dainik Jagran からのその他のストーリー
Dainik Jagran
इसरो ने लांच किया सबसे भारी उपग्रह, अंतरिक्ष में बढ़ी नौसेना की ताकत
महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को देश के सबसे भारी स्वदेशी संचार उपग्रह सीएमएस-03 (जीसैट-7आर) को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम 5:26 बजे सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
बिहार में राजद ने कांग्रेस को कट्टा लगाकर ली मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा (तमंचा) रखकर तेजस्वी को सीएम पद का चेहरा घोषित कराया गया है। मैं एक अंदर की बात बता रहा हूं।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
सीएम कार्यालय का फर्जी लेटरहेड बनाकर ठगी करने वाला धरा
मुफ्त इलाज का झांसा दे करता था ठगी
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
झारखंड से तस्करी कर लाए जा रहे नाबालिगों को किया रेस्क्यू
घरों में काम करने के लिए तस्करी कर झारखंड से लाए जा रहे 12 नाबालिगों को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से रेस्क्यू किया गया।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
पति की उम्र ज्यादा होने पर भी दंपती को सरोगसी की मिली अनुमति
सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम2021 के तहत पति के निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से अधिक होने के बावजूद दिल्ली हाई कोर्ट ने एक इच्छुक दंपती को सरोगेसी प्रक्रिया अपनाने की अनुमति दे दी है।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
रूस ने किया ड्रोन से लैस परमाणु पनडुब्बी का जलावतरण
अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच रूस एक के बाद एक अपने विध्वंसक हथियारों का परीक्षण कर रहा है।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
जमानत की शर्त नहीं करती आजीविका के हक का उल्लंघन
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले में स्पष्ट किया कि किसी चिकित्सा अपराध में संलिप्त डाक्टर को अपना स्वास्थ्य केंद्र चलाने से रोकने वाली जमानत की शर्त आजीविका के अधिकार का उल्लंघन नहीं करती है।
1 mins
November 03, 2025
Dainik Jagran
चार साल पहले मृत दुष्कर्म का दोषी मिला जीवित, गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब में पुलिस रिकार्ड में मर चुके एक दुष्कर्म के दोषी को पुलिस ने चार साल बाद जीवित गिरफ्तार किया है।
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सलाह, अपना धर्म क्यों नहीं बदल लेते
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हिंदू पत्नी के धर्म परिवर्तन की आस लगाकर बुरी तरह फंस गए हैं। उन्होंने एक्स पर सफाई भी दी, लेकिन ये भी काम नहीं आई। एक्स पर उनको बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि बीते बुधवार मिसीसिपी के ऑक्सफोर्ड में टर्निंग प्वाइंट यूएसए कार्यक्रम में एक सवाल पर उन्होंने कहा था कि वह उम्मीद करते हैं कि उनकी हिंदू पत्नी उषा वेंस किसी दिन ईसाई धर्म अपना लेंगी।
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली के रंगमंच से निकला बादशाह
1989 की बात है। एक शो से लौटते वक्त रात के करीब एक बजे, पंडारा रोड पर कार का पेट्रोल खत्म हो गया।
2 mins
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
