Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

अंतिम सत्र में भारत ने पलटी बाजी

Dainik Jagran

|

July 05, 2025

इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमटी मोहम्मद सिराज ने छह तो आकाश दीप ने झटके चार विकेट, भारत ने बनाई कुल 244 रन की बढ़त

अंतिम सत्र में भारत ने पलटी बाजी

अंत भला तो सब भला। एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट मुकाबले के शुक्रवार को पहले दो सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने के बजाय खराब और शार्ट गेंदों के साथ गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पलटवार करने का मौका दिया। हैरी ब्रूक (158) व जेमी स्मिथ (184) ने शतक जड़कर मेजबानों की मैच में वापसी कराई, लेकिन अंतिम सत्र में मोहम्मद सिराज (6/70) और आकाश दीप (4/88) ने महज 20 रन के भीतर पांच विकेट चटकाकर एक बार फिर मैच को भारत के पक्ष में झुका दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए और भारत को 180 रन की बढ़त मिली। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 64 रन बनाकर कुल 244 रन की बढ़त बना ली है। केएल राहुल 28 और करुण नायर सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत की तेज शुरुआतः दूसरी पारी में केएल राहुल (28*) और यशस्वी जायसवाल (28) ने तेजी से रन जुटाए और केवल 7.2 ओवर में 50 रन बना डाले। ये इंग्लैंड में भारत का सबसे तेज पचासा है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2018 में ट्रेंट ब्रिज में 8.2 ओवर में 50 रन बनाए थे। यशस्वी को जोश टंग ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। यशस्वी को जब अंपायर ने आउट दिया तब उन्होंने डीआरएस लेने का निर्णय किया, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान इससे नाखुश नजर आए। वे अंपायर के पास दौड़े और डीआरएस का टाइम पूरा होने की बात कही, लेकिन अंपायर ने रिव्यू की अपील मानी। हालांकि रिव्यू में भी यशस्वी एलबीडब्ल्यू आउट थे और भारत ने रिव्यू गंवाया।

Dainik Jagran からのその他のストーリー

Dainik Jagran

माहवारी में छुट्टी मांगी तो कपड़े उतरवाकर कराई जांच, फोटो खींचने को किया मजबूर

हरियाणा में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला दर्ज हुआ है।

time to read

1 mins

October 31, 2025

Dainik Jagran

गंगाराम अस्पताल में पैर की उंगली से बनाया हाथ का अंगूठा

सर गंगा राम अस्पताल में चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने कटी पैर की उंगली से हाथ का अंगूठा बनाकर उसे मरीज के हाथ में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित भी कर दिया।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

सदर बाजार में डेढ़ माह से पेयजल आपूर्ति ठप

कुतुब रोड, तेलीवाड़ा और पुल मिठाई जैसे व्यस्त इलाकों में हालात बेहद खराब, व्यापारियों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी

time to read

1 mins

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हड़ताली डीबीसी कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

एक माह से एमसीडी मुख्यालय के गेट संख्या पांच के सामने समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन व हड़ताल कर रहे डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) को पुलिस ने हटा दिया है।

time to read

1 mins

October 31, 2025

Dainik Jagran

कार बैक करते वक्त सिर कुचलने से बच्चे की मौत, चालक दबोचा

सेक्टर 31ए में बुधवार को आटोमैटिक कार बैक करते समय पीछा खड़ा चार वर्षीय बच्चा अचानक गाड़ी की चपेट में आ गया।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बीमा एजेंट की हत्या मामले में दो आरोपित और गिरफ्तार

बीमा एजेंट की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

एक-दूसरे को समझने और सहयोग करने में सामाजिक कौशल मददगार

जीवन की असली शिक्षा वही है जो हमें दूसरों से जुड़ना, समझना और सहयोग करना सिखाए।

time to read

2 mins

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

फैक्ट्री लाइसेंस की तर्ज पर मिले व्यापारियों को राहत: नितिन गुप्ता

कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन माना के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने एमसीडी से उद्यमियों की तर्ज पर दिल्ली के व्यापारियों को भी राहत देने की मांग की है।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

शिक्षकों को होना चाहिए छात्रों का मित्र और मार्गदर्शक: प्रो. सहस्रबुद्धे

जामिया के 48 विभागों और 28 उत्कृष्टता एवं अनुसंधान केंद्रों के साथ बहु-विषयों की पेशकश एक ताकत और एक अवसर हैं, चुनौती नहीं। इस लिहाज से विश्वविद्यालय एनईपी को लागू करने के लिए सबसे उपयुक्त स्थिति में है।

time to read

1 min

October 31, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कर्ज न लौटाने पर किसान व मां को आढ़ती ने जंजीरों से बांधा

पंजाब में मुक्तसर के गांव मधीर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

time to read

1 min

October 31, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size