Facebook Pixel नोटों की लपटें: जस्टिस वर्मा के खिलाफ सुप्रीम जांच शुरू | Dainik Bhaskar Mumbai - newspaper - Magzter.comでこの記事を読む

試す - 無料

नोटों की लपटें: जस्टिस वर्मा के खिलाफ सुप्रीम जांच शुरू

Dainik Bhaskar Mumbai

|

March 23, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने देर रात दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की रिपोर्ट जारी की

दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले पर भारी मात्रा में कैश मिलने के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन-हाउस जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसके साथ ही सीजेआई संजीव खन्ना ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय को निर्देश दिया है कि जब तक इस मामले की जांच पूरी न हो जए, जस्टिस वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपा जाए। होली की रात यानी 14 मार्च की घटना को लेकर चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने शुक्रवार को ही सीजेआई को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद सीजेआई ने शनिवार रात जांच कमेटी का गठन किया और देर रात रिपोर्ट जारी भी कर दी। हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी जज के खिलाफ आरोप लगने पर जांच के लिए इन-हाउस कमेटी का गठन होता है। इसके तहत, सीजेआई प्रारंभिक जांच के बाद 3 सदस्यीय समिति बनाते हैं। 3 सदस्यीय समिति में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल हाई कोर्ट के चीफ जीएस संधवालिया व कर्नाटक हाई कोर्ट की जज अनु शिवरामन हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की रिपोर्ट, जस्टिस वर्मा का जवाब और इससे जुड़े दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिए हैं।

भास्कर नॉलेज इन-हाउस जांच में दोषी मिले तो इस्तीफा मांगा जा सकता है... नहीं दिया तो महाभियोग की सिफारिश

  • सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज के खिलाफ आधिकारिक और न्यायिक कार्यों को लेकर आपराधिक केस नहीं हो सकता।

  • किसी जज पर गंभीर आरोप लगने पर सीजेआई इन-हाउस जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाते हैं। जांच कमेटी और आरोपी जज की मदद के लिए वकील भी होते हैं।

  • कमेटी जज का पक्ष सुनती है। इसके साथ ही सुबूतों और दलीलों के आधर पर अपनी रिपोर्ट बनाकर सीजेआई को सौंपती है।

  • आरोप साबित हो तो जज से इस्तीफा मांगा जा सकता है। हालांकि कानूनी प्रावधान नहीं। इसके लिए बाध्य नहीं कर सकते।

Dainik Bhaskar Mumbai からのその他のストーリー

Dainik Bhaskar Mumbai

चीन में सरकार और सेना के बीच तनातनी, दर्जनों जनरल बर्खास्त

भरोसेमंद रहे अधिकारियों पर भी कार्रवाई

time to read

3 mins

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

महिला मुखिया वाले घरों में कम हुई दिहाड़ी, बढ़ीं पक्की नौकरियांः रिपोर्ट

आर्थिक फैसलों में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी से बदली रोजगार की तस्वीर, शहरों में असर ज्यादा स्पष्ट

time to read

2 mins

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

मापाड़ी कर्मचारियों को दुकानों में उपस्थित रहने के सख्त आदेश

एपीएमसी फल मार्केट में धांधली रोकने के लिए बाजार प्रशासन ने लिया फैसला

time to read

1 mins

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

राजस्थानः जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री जोशी गए जेल

जोशी के करीबी बड़ाया भी थाईलैंड से लौटते ही गिरफ्तार

time to read

1 min

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

अन्नाद्रमुकः विधायक दल का अलग-अलग नेता चुना

तमिलनाडु • टीवीके को समर्थन पर बंटी पार्टी

time to read

1 min

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

आज टेबल टॉपर बनने की जंग; दोनों की सीजन में पहली भिड़ंत

प्रीव्यू • गुजरात-हैदराबाद मैच शाम 7:30 बजे से

time to read

1 min

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

वसई-विरार में आवारा श्वानों के लिए 45 फीडिंग स्पॉट तय

15 मई तक मांगीं आपत्तियां

time to read

1 min

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

सरकारी स्कूलों में तेजी से घट रहे छात्र, कई बंद हो सकते हैं

अमेरिका में घटती जन्मदर का असर

time to read

1 mins

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

रथ की हत्याः टोल पर यूपीआई पेमेंट से सुराग... यूपी-बिहार से 3 गिरफ्तार

शुभेंदु पीए केस • एक पर शार्प शूटर होने का संदेह

time to read

1 min

May 12, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

मराठी बोर्ड नहीं, तो ऑन द स्पॉट दें नोटिस सेलेब्रिटी के होटल, दुकानें मनपा के रडार पर

प्रमुख संवाददाता | मुंबई. मुंबई के जिन प्रतिष्ठानों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले मराठी अक्षरों वाले बोर्ड नहीं लगे हैं, उन्हें ऑन द स्पॉट कार्रवाई का निर्देश मुंबई मनपा लॉ कमेटी की अध्यक्ष दीक्षा कारकर ने दिया है।

time to read

1 min

May 12, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size