Facebook Pixel एकनाथ-देवेंद्र के साथ अजित | Dainik Bhaskar Mumbai - newspaper - Magzter.comでこの記事を読む

試す - 無料

एकनाथ-देवेंद्र के साथ अजित

Dainik Bhaskar Mumbai

|

July 03, 2023

महाराष्ट्र का महानाटकः पवार बने पांचवीं बार उपमुख्यमंत्री

एकनाथ-देवेंद्र के साथ अजित

रविवार को राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। पिछली बार चाचा शरद पवार को मात देने में विफल रहे भतीजे अजित पवार ने राजभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। पांचवीं बार उपमुख्यमंत्री बने अजित के साथ राकांपा के आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। अचरज वाली बात यह रही कि शरद पवार के बेहद विश्वासपात्र दिलीप वलसे पाटील और छगन भुजबल भी शपथ लेने वालों में शामिल हैं। राकांपा के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी इस मौके पर मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद अजित ने दावा किया कि पूरी पार्टी मेरे साथ है और राकांपा शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुई है। उनके एक करीबी सहयोगी ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री को राकांपा के 53 में से 36 विधायकों का समर्थन है और यह संख्या 46 तक हो सकती है। इस बीच, प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटील ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर कहा है कि राकांपा विधायक जीतेंद्र आव्हाड को विपक्ष का नेता चुना गया है। वे विधानसभा में बतौर विपक्ष के नेता कार्य करेंगे।

दरअसल, अजित पवार ने समर्थक विधायकों की रविवार को अपने निवास पर बैठक बुलाई थी। बैठक में आगे की रणनीति पर फैसला होना था। राकांपा कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले भी बैठक में थे। हालांकि सुप्रिया सुले थोड़ी देर बाद ही बैठक से निकल गईं। इसके कुछ देर बाद ही अजित पवार राकांपा विधायकों और सांसदों के साथ राजभवन पहुंचे और आठ विधायकों के साथ शपथ ले ली। अजित उपमुख्यमंत्री और बाकी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अजित के पास 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। शुक्रवार को ही अजित ने विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दिया था। शपथ लेने के बाद मीडिया से अजित पवार ने कहा कि राकांपा के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से वह शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हुए हैं।

Dainik Bhaskar Mumbai からのその他のストーリー

Dainik Bhaskar Mumbai

सिया को केतन का हकलाना और विग पहनना नहीं था पसंद

पुणे हत्याकांड : जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी ने बताई मन की बात

time to read

2 mins

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

राय मंदिर ट्रस्ट से चंपत... देना पड़ा इस्तीफा, 8 लोग गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी ₹79.85 लाख बरामद, सियासत भी तेज

time to read

1 mins

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

एआई के खिलाफ अमेरिका में गुस्सा भड़क रहा, दस लाख करोड़ रु. के प्रोजेक्ट रद्द

40 प्रतिशत अमेरिकी वोटर सभी उद्योगों में एआई के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं, भविष्य में विवाद और बढ़ने की आशंका

time to read

2 mins

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

मुंबई से नागपुर... सीएम फडणवीस उद्धव और राउत ने किया एक साथ सफर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, उद्धव गुट के सांसद संजय राऊत और विधायक आदित्य ठाकरे एक ही विमान से शुक्रवार को मुंबई से उप-राजधानी नागपुर गए।

time to read

1 min

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

बांग्लादेश की पैंतरेबाजी भारत के हाथ से निकल गया मंगला पोर्ट, बांग्लादेश इसे चीन को सौंपेगा

बांग्लादेश ने भारत को 2015 में अलॉट हुए मंगला पोर्ट को चीन को देने का फैसला किया है। बीजिंग के दौरे पर गए बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान ने इसे चीन को सौंपने के मसौदे पर दस्तखत किए।

time to read

1 min

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

मराठा समाज के कार्यक्रम में ब्राह्मण पहली पंक्ति में कैसे?

विधायक अभिमन्यु पवार की बात से आहत सांसद मेधा कुलकर्णी कार्यक्रम छोड़ निकल गईं

time to read

1 mins

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

मणिपाल सिग्ना जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने डिलेवरी के दौरान नहीं किया कैशलेस

पीड़ित बीमित का आरोप : अब क्लेम देने से किया जा रहा इनकार

time to read

1 min

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

नीतीश के नेतृत्व में पंजाब में 17वीं विधानसभा चुनाव लड़ेगी जद (यू.)

सांसदों और विधायकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित

time to read

1 min

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

लगातार 10वीं बार नॉकआउट में पहुंचा नीदरलैंड्स

फुटबॉल वर्ल्ड कप • ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर ग्रुप में टॉप किया; इक्वाडोर ने जर्मनी को चौंकाया; एक संस्करण में सर्वाधिक 173 गोल का रिकॉर्ड टूटा

time to read

1 mins

June 27, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

शिल में 261 अवैध गोदामों को अब तक किया गया जमींदोज

शिल-खिडकाली परिसर में रसायन, टायर और भंगार का अवैध भंडारण करने वाले गोदामों के खिलाफ ठाणे मनपा ने कार्रवाई तेज कर दी है।

time to read

1 min

June 27, 2026

Translate

Share

-
+

Change font size