試す - 無料

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने वृक्ष संवर्धन समय की जरूरत : तड़स

Dainik Bhaskar Gondia

|

June 07, 2025

बढ़ते औद्योगीकरण के कारण पर्यावरण पर विपरीत परिणाम हो रहा है। जिससे तापमान बढ़कर पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसके लिए पौधारोपण करने के साथ ही वृक्षसंवर्धन भी समय की जरूरत है। नगर पालिका अथवा किसी भी सरकारी यंत्रणा द्वारा पौधे लगाए जाने के बाद हर पेड़ पर ध्यान रखना संभव नहीं होता। इसके लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी माता के नाम से लगाकर उसकी देखभाल करें, ऐसा आह्वान पूर्व सांसद रामदास तड़स ने किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तहसील के ईसापुर के रिजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में भाजपा देवली शहर मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में किया गया था। वे इस समय मार्गदर्शन करते हुए बोल रहे थे। इस समय भाजपा पदाधिकारी नरेंद्र मदनकर, विजय गोमासे, दिलीप कारोटकर, प्रकाश कारोटकर, डॉ. श्रावण साखरकर, शहर अध्यक्ष उमेश कामडी, रवि कारोटकर, शुभांगी कुर्जेकर, महिला अध्यक्ष विद्या झिलपे, वर्षा बावनकुले, मंगला मोकडे, संजय मुजबैले, दिलीप खाडे, प्रफुल येलने, संदीप पिंपलकर, सतीश कुर्जेकर, विनोद भगत, अमोल काकडे, स्वप्निल बुट्टे, रमेशराव सातपुते, रिजनल वाहन प्रशिक्षणार्थी व प्रशिक्षक उपस्थित थे। इस समय रिजनल वाहन प्रशिक्षण केंद्र परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया।

ब्यूरो। वर्धा. प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है। इसलिए हमें भी उसकी रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए। उक्त प्रतिपादन आसमंत स्नेहालय संस्था के अध्यक्ष शिवाजी चौधरी ने किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय और आसमंत स्नेहालय आरंभ बहुउद्देशीय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सिंदी मेघे स्थित आसमंत स्नेहालय व आरंभ बहुउद्देशीय संस्था के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। वे इस अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक विद्यालय के मुख्याध्यापक किशोर उमाठे, आसमंत स्नेहालय के सहायक निखिल बुटे, शुभम लिंबारे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Dainik Bhaskar Gondia からのその他のストーリー

Dainik Bhaskar Gondia

भारत ऊर्जा भंडारण क्षमता में 300 से अधिक नवोन्मेषी उत्पाद पेश किये जाएंगे

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह मंगलवार से शुरू हो रहा है। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग बुनियादी ढांचे, सौर, हरित हाइड्रोजन, बैटरी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 300 से अधिक अनूठे उत्पाद पेश किये जाएंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

चार माह में 325 चोरियां ₹5.71 करोड़ के माल पर हाथ साफ

शहर भर में चार माह में हुई सवा तीन सौ चोरियां की वारदातों में चोरों ने करीब पौने छह करोड़ के माल पर हाथ साफ किया। इससे आम शहरी के मन में यह आशंका घर कर गई है कि, वारदातें बल की कमी के कारण हुईं या कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा कार्य में कोताही बरतने से हुई हैं।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

बंगले के मुख्य द्वार पर अव्यवस्था से भड़के सावंत मराठी में पोस्ट न करने पर फॉलोवर्स ने जताई नाराजगी

ब्यूरो । नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता को लेकर चाहे जो दावे किए जा रहे हों, लेकिन एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने लुटियन जोन में साफ-सफाई की कलई खोल दी है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

भरोसा • सुस्ती के बाद रियल्टी में देसी-विदेशी दोनों निवेश बढ़ रहा भारतीय रियल एस्टेट में 3 माह में अमेरिका जापान और हांगकांग का निवेश 206% बढ़ा

तेजी ... तिमाही आधार पर कुल निवेश भी 122% बढ़ा

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

रेलवे स्टेशन पर बहुमंजिला पार्किंग

मुख्य संवाददाता | नागपुर. रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाई ओवर गिराए जाने के बाद वहां के दुकानदारों को रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग में पुनर्वासित किया जाएगा।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

क्रीड़ा संकुल में मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह

वन परिक्षेत्र कार्यालय द्वारा वन महोत्सव 'एक पेड़ मां के नाम' तथा माझी वसुंधरा अभियान अंतर्गत 7 जुलाई को तहसील क्रीड़ा संकुल में पौधारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

अमेरिका और चीन के बीच हम क्या रणनीति अपनाएं?

2014 से 2018 के बीच शी जिनपिंग ने भारत को अमेरिका के भू-राजनीतिक घेरे से निकाल बाहर करने की भरसक कोशिशें की थीं।

time to read

3 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

दो बच्चों के साथ पत्नी कुएं में कूदी, पति ने भी लगाई फांसी

भास्कर न्यूज | सोलापुर. पंढरपुर तहसील में दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति से विवाद के बाद जहां पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली, वहीं इस सदमे में पति ने भी फांसी लगा ली।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Gondia

कर्नाटक: अब 'अचानक मौत' भी बीमारी मानेंगे, पीएम भी होगा

कर्नाटक सरकार ने अब अचानक हुई मौत को बीमारी मानने का फैसला किया है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size