Facebook Pixel आज आएंगे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नौ जिलों के हितग्राही | Dainik Bhaskar Damoh - newspaper - Magzter.comでこの記事を読む

試す - 無料

आज आएंगे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नौ जिलों के हितग्राही

Dainik Bhaskar Damoh

|

May 26, 2025

आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने की मॉकड्रिल, प्रदेश के कई मंत्री भी होंगे शामिल, शहर में आने-जाने के रूट तय

- चीफ रिपोर्टर। नरसिंहपुर

महाकोशल प्रांत स्तरीय कृषि-उद्योग समागम 26 से 28 मई तक कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर के पास होने जा रहा है। पहले दिन उद्घाटन अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।

आयोजन में शामिल होने के लिए नरसिंहपुर समेत जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर व दमोह जिलों के हितग्राही कार्यक्रम में पहुंचेंगे। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। रविवार को पुलिस ने मॉकड्रिल की। समागम के पहले दिन प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे। आमजनों और कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्सन किया है। इसी के अनुरूप सभी तरह के वाहनों की आवाजाही होगी.

सपत्नीक आएंगे उपराष्ट्रपति

कृषि-उद्योग समागम में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ वायुसेना के विशेष हैलीकाप्टर से जबलपुर से दोपहर 12.15 बजे नरसिंहपुर आएंगे। 12.25 से दोपहर 1.25 तक वे समागम में रहेंगे। इसके बाद प्रस्थान करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.25 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर सवा तीन बजे भोपाल के लिए रवानगी लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के अलावा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण कुशवाहा, जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहेंगे.

116 करोड़ रुपए के लोकार्पण-भूमिपूजन

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम में जिले के 115.96 करोड़ रुपए की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 69 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के 71 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

Dainik Bhaskar Damoh からのその他のストーリー

Dainik Bhaskar Damoh

प्लान हादसा • टाटा संस बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला पीड़ित परिवारों के लिए 500 करोड़ रु. के ट्रस्ट को मंजूरी

टाटा संस बोर्ड ने 500 करोड़ रुपए के एक ट्रस्ट को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य दुर्घटना से प्रभावित पीड़ितों और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता देना है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

छात्रवास के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण किया

मधुकर आदिवासी छात्रावास (जिला पंचायत के पास दमोह) में लायंस क्लब दमोह द्वारा छात्रावास के बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री, पूरे सत्र के लिए रजिस्टर, कापियां, कवर, पेन, पेंसिल व शालेय वार्षिक फीस का वितरण किया गया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

पेन्शनर्स संघ के सम्मेलन में स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

भारतीय स्टेट बैंक शाखा हटा में मप्र पेंशनर्स समाज ईकाई हटा के वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स, ग्राहकों का स मेलन आयोजित किया गया जिसमें भारतीय स्टेट बैंक शाखा हटा के मु य प्रबंधक राजू तिर्की ने पेंशनर्स ग्राहकों से बैंक के विभिन्न योजनाओं तथा आज के दौर में डिजिटल फ्राड धोखाधड़ी के शिकार से कैसे बचें उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

अतिवृष्टि, बाढ़ से निपटने पूरी तैयारी रखें अधिकारी

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिससे सभी नदी, नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भर रहा है, ऐसे में अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी पर्याप्त तैयारी रखें।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

भरोसा • सुस्ती के बाद रियल्टी में देसी-विदेशी दोनों निवेश बढ़ रहा भारतीय रियल एस्टेट में 3 माह में अमेरिका, जापान और हांगकांग का निवेश 206% बढ़ा

भारतीय रियल एस्टेट बाजार में विदेशी निवेश का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। अब अमेरिका, जापान और हांगकांग के निवेशक भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा दांव लगा रहे हैं। अप्रैल से जून तिमाही में भारत में हुए कुल विदेशी संस्थागत निवेश का 89% पैसा इन्हीं देशों से आया। इन देशों के निवेशकों ने इस दौरान करीब 10 हजार करोड़ रुपए लगाए, जो इस साल जनवरी-मार्च में इन देशों से आए 2,977 करोड़ रुपए से 206% अधिक है। हालांकि सालाना आधार पर 46% कम निवेश है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

मटामर में घटना से लोगों में दहशत, स्थानीय टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

मछली पालने के टैंक में घुसे दो मगरमच्छ

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

मौका • रिलायंस का प्लास्टिक बिजनेस बेचेगा अमेरिका से जहाज में चीन जा रहा ईथेन अंबानी ने खरीदा

चीन-अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच मुकेश अंबानी ने बड़ा दांव खेला हैं। एशिया में सबसे अमीर अंबानी अमेरिका के उस कार्गो का स्वागत करने जा रहे हैं, जो चीन के लिए था और टैरिफ युद्ध के चलते समुद्र में खड़ा था।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

पाइप लाइन से मीटर अगर पानी बर्बाद किया तो कार्रवाई होगी, टीम लगाकर जांच करें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करने के निर्देश

जल संरक्षण संवर्धन को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली।

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

बल्देवबाग, मालवीय चौक और भंवरताल पार्क की सड़कें लबालब

कार्यालय संवाददाता, जबलपुर शहर में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश से बल्देवबाग चौक, मालवीय चौक और भंवरताल पार्क सड़क पर जलभराव हो गया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Damoh

लापरवाही • एफपीओ संचालकों ने क्वालिटी कंट्रोलर और समितियों पर आरोप समितियों ने बांट दिया सोयाबीन का नकली बीज, 250 एकड़ जमीन में नहीं हुआ अंकुरण

सहकारी समिति ने केसली के 235 किसानों को 75 क्विटल नकली सोयाबीन का बीज वितरित करने का मामला सामने आया है।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size