試す - 無料

सोमनाथः अटूट आस्था के 1000 वर्ष (1026-2026)

Business Standard - Hindi

|

January 05, 2026

सोमनाथ ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है।

सोमनाथः अटूट आस्था के 1000 वर्ष (1026-2026)

भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है।द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है ... "सौराष्ट्रे सोमनाथं च ... यानि ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया है:

"सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्या सर्वपापैः प्रमुच्यते।

लभते फलं मनोवाञ्छितं मृतः स्वर्ग समाश्रयेत्।"

अर्थात्, सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। मन में जो भी पुण्य कामनाएं होती हैं, वो पूरी होती हैं और मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग को प्राप्त होती है।

दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ, जो करोड़ों लोगों की श्रद्धा और प्रार्थनाओं का केंद्र था, विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बना, जिनका उद्देश्य विध्वंस था।

वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया एक हिंसक और बर्बर प्रयास था।

सोमनाथ हमला मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में शामिल है। फिर भी, एक हजार वर्ष बाद आज भी यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है। साल 1026 के बाद समय-समय पर इस मंदिर को उसके पूरे वैभव के साथ पुनःनिर्मित करने के प्रयास जारी रहे। मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका। संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है। 11 मई, 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में हुआ वो समारोह ऐतिहासिक था, जब मंदिर के द्वार दर्शनों के लिए खोले गए थे।

Business Standard - Hindi からのその他のストーリー

Business Standard - Hindi

खदान चालू करने के लिए कम वक्त!

सरकार ने कंपनियों के लिए नई नीलाम की गई खदानों को परिचालन में लाने की समयसीमा को मौजूदा 3 साल से घटाकर 2 साल करने का प्रस्ताव रखा है।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

वित्त वर्ष 27 में राजकोषीय घाटा बढ़ेगा!

सरकार का राजकोषीय घाटा वर्ष 2026-27 (वित्त वर्ष 27) में 4.6 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

प्रधानमंत्री ने की स्टार्टअप से मुलाकात

सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 12 भारतीय स्टार्टअप से मुलाकात की।

time to read

1 min

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

नए साल की तीन चुनौतियां क्या हैं?

अगर आप अपने दोस्तों से जानना चाहेंगे कि साल 2025 कैसा रहा तो इसके अलग-अलग जवाब मिल सकते हैं।

time to read

4 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

कथित भेदिया कारोबार पर बोफा को सेबी का कारण बताओ नोटिस

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ ऐसेट मैनेजमेंट के 2024 के शेयर बिक्री से जुड़े कथित भेदिया कारोबार के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

भारत पर 500% शुल्क का जोखिम !

रूस से तेल खरीदने वालों पर 'दंड' लगाने वाले विधेयक को ट्रंप का समर्थन

time to read

2 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

12 से 15 हजार जीपीयू खरीदने की तैयारी

सरकार इंडियाएआई मिशन के तहत एनवीडिया से लगभग 12,000 से 15,000 बी100, बी200 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू ) लेने के लिए जल्द ही एक और दौर की बोलियां आमंत्रित करेगी।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों पर बीएमडब्ल्यू का दांव

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2025 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 18,001 कारों की बिक्री की।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

महिलाओं को समान दर्जा दूर की बात

महिला-पुरुष असमानता की जड़ें दुनिया में काफी गहरी हैं।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Business Standard - Hindi

बड़े डेवलपर्स को दमदार बुकिंग से मिलेगा दम

प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपरों का मानना है कि वे वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में प्री-सेल्स यानी बुकिंग और कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

time to read

1 min

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size