Facebook Pixel मोदी-पुतिन-शी की तिकड़ी के पश्चिम में चर्चे | Business Standard - Hindi - newspaper - Magzter.comでこの記事を読む
Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

मोदी-पुतिन-शी की तिकड़ी के पश्चिम में चर्चे

Business Standard - Hindi

|

September 02, 2025

तीनों दिग्गजों की मुलाकात को पश्चिमी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को संदेश के रूप में पेश किया

- अर्चिस मोहन

मोदी-पुतिन-शी की तिकड़ी के पश्चिम में चर्चे

रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में ध्यानचिन में शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन स्थल पर रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूसरे का हाथ गर्मजोशी से पकड़े हुए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की तरफ बढ़ रहे हैं। इस संक्षिप्त वीडियो में तीनों नेता अपने-अपने सहयोगियों के साथ दोस्ताना बातचीत करते भी दिखे।

एससीओ शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र की शुरुआत से पहले हुई मोदी-पुतिन-शी की इस मुलाकात की पश्चिम में खूब चर्चा हो रही है। पश्चिमी मीडिया ने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को एक संदेश के रूप में पेश किया है। सम्मेलन जैसे-जैसे आगे बढ़ा, इस मजबूत तिकड़ी की कई और तस्वीरें तथा वीडियो सुर्खियां बनने लगे। खासकर मोदी और पुतिन के बीच दिख रहे दोस्ताना व्यवहार ने सबका ध्यान खींचा है।

मोदी ने करीब एक पखवाड़े पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि उन्हें उनके 'मित्र' पुतिन का कॉल आया, जिसमें उन्हें रूस के राष्ट्रपति ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी बैठक के बारे में जानकारी दी। अब ध्यानचिन में मोदी और पुतिन का एक-दूसरे का हाथ गर्मजोशी से पकड़ना, गले मिलना और साथ में लिमोजिन की सवारी करना पश्चिमी मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। रूसी राष्ट्रपति की भारी-भरकम बख्तरबंद महंगी कार लिमोजिन में दोनों नेताओं ने लगभग 50 मिनट तक 'गोपनीय बातचीत' की।

रूसी कच्चा तेल खरीदने के कारण बीते 7 अगस्त को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के ट्रंप के ऐलान के बाद भारत और रूस के बीच संबंध और घनिष्ठ हो गए। सोमवार को ध्यानचिन से आई तस्वीरों और व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाते हुए की गई टिप्पणियों से साफ हो गया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में सुधार की चाह रखने वाले लोगों को अभी इंतजार करना होगा।

Business Standard - Hindi からのその他のストーリー

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खत्म जंग तो ओएमसी पसंद

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार

सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?

कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।

time to read

4 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग

देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में आयात तेजी से बढ़ा

वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%

भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर

सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।

time to read

3 mins

June 16, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size