Facebook Pixel ट्रंप ने भारत पर लगाया 27 फीसदी जवाबी शुल्क | Business Standard - Hindi - newspaper - Magzter.comでこの記事を読む
Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

ट्रंप ने भारत पर लगाया 27 फीसदी जवाबी शुल्क

Business Standard - Hindi

|

April 04, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज अभूतपूर्व कदम उठाते हुए भारत सहित अन्य देशों पर जवाबी शुल्क लगाने का ऐलान कर दिया, जिससे व्यापार की जंग शुरू हो सकती है। ट्रंप ने भारत से अमेरिका निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर 27 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाया है, जो 9 अप्रैल से लागू होगा। इसके साथ ही ट्रंप ने सभी देशों से आयात पर 10 फीसदी बुनियादी जवाबी शुल्क लगाया है जो 5 अप्रैल से प्रभावी होगा।

- असित रंजन मिश्र और श्रेया नंदी

ट्रंप ने भारत पर लगाया 27 फीसदी जवाबी शुल्क

चीन (34 फीसदी), वियतनाम (46 फीसदी), बांग्लादेश (37 फीसदी) जैसे देशों की तुलना में भारत पर अपेक्षाकृत कम शुल्क लगाया गया है जिससे भारत को निर्यात में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है। इसके साथ ही भारत के अहम निर्यात क्षेत्र जैसे फार्मास्युटिकल और ऊर्जा को जवाबी शुल्क से बाहर रखा गया है। हालांकि ट्रंप के शुल्क से वैश्विक आपूर्ति में वृद्धि और घरेलू खपत में कमी के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है, जिसका भारत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

अधिकारियों का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कुछ क्षेत्रों को अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क से भारत को लाभ हो सकता है। निर्यात में प्रतिस्पर्धी देशों पर उच्च शुल्क के कारण भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातकों को फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर समुद्री उत्पादों के निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में 'लिबरेशन डे' की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, 'वे (भारत) हमसे 52 फीसदी शुल्क वसूल रहे हैं और हम वर्षों, दशकों से लगभग कुछ भी शुल्क नहीं ले रहे हैं।'

ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि अन्य देश अमेरिकी निर्यात पर अपनी व्यापार बाधाएं हटा लें तो वे शुल्क घटाने पर विचार करेंगे। उन्होंने अन्य देशों के प्रमुखों से अपील की कि वे ' अपने शुल्क समाप्त करें, अपनी बाधाएं हटा लें' और 'अपनी मुद्राओं में हेरफेर न करें।'

यूरोपीय संघ, चीन और कनाडा सहित कई देशों ने अमेरिकी शुल्क पर जवाबी उपाय करने की बात कही है मगर भारतीय अधिकारियों की प्रतिक्रिया संयमित रही। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को महत्त्व देता है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, 'डॉनल्ड ट्रंप के लिए 'अमेरिका प्रथम' है लेकिन मोदी के लिए भारत पहले है। हम अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं।'

Business Standard - Hindi からのその他のストーリー

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खत्म जंग तो ओएमसी पसंद

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार

सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?

कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।

time to read

4 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग

देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में आयात तेजी से बढ़ा

वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%

भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर

सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।

time to read

3 mins

June 16, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size