試す 金 - 無料
वर्षभर में दुनिया 50 से अधिक बार मनाती है नया साल
Aaj Samaaj
|January 02, 2026
दुनिया में नववर्ष मनाने की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है।
पीछे छोड़-आगे दौड़ की कल्पना मानव के स्वस्थ रहने की अनूठी कला है।अतीत की घटनाओं को पकड़कर रखने से व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। विश्व के मनीषियों ने बीते समय को भूल जाना ही श्रेष्ठकर माना है। यही कारण लगता है कि व्यक्ति एक दूसरे को देखा-देखी हर बार नववर्ष मनाने की होड़ में लगा रहता है ताकि भूत की घटनाओं को भूलकर भविष्य पर ध्यान दे सकें।
एक जनवरी को नए साल का जश्न मनाने वाले शायद ही यह नहीं जानते होंगे कि संसार में पूरे वर्ष की अवधि के दौरान 50 से अधिक बार नववर्ष मनाए जाते हैं। इस वैज्ञानिक युग में इंसान के कदम चांद तारों की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन आज भी पूरी दुनिया कैलेंडर प्रणाली पर एक मत नहीं है। दुनिया में कैलेंडर प्रणाली कहीं सूर्य या चन्द्रमा तो कहीं सूर्य, चन्द्रमा और तारों की चाल पर आधारित मानी जाती है। इसके अतिरिक्त धार्मिक मान्यताओं पर भी विभिन्न कैलेंडर प्रणालियां लागू हैं। इस कारण केवल भारत में ही वर्षभर के दौरान दर्जनभर नववर्ष मनाए जाते हैं।
संसार की आबादी लगभग 8.30 अरब है। इसमें विभिन्न मतसम्प्रदायों को मानने वालों की बड़ी संख्या है। दुनिया में लगभग 29 प्रतिशत आबादी ईसाई मत को मानती है, जबकि इस्लाम को मानने वाले लगभग 26 प्रतिशत हैं। सत्य सनातन वैदिक धर्म (हिन्दू) को लगभग 15 प्रतिशत, बौद्ध लगभग 5 प्रतिशत, अन्य मतावलम्बी लगभग 2.5 प्रतिशत हैं तथा शेष किसी भी धर्म या मतसम्प्रदाय से असंबद्ध रखते है। विश्व में यही लोग अपने-अपने मतानुसार नया साल मनाते हैं। दुनिया में सबसे अधिक आबादी ईसाई समुदाय की है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर पर आधारित नववर्ष मनाती है। संसार में इसी कैलेंडर के आधार पर अधिकतम जनसंख्या द्वारा नया साल प्रतिवर्ष एक जनवरी को मनाया जाता है। इसे अन्य मत, सम्प्रदायों तथा धर्म के लोग भी जाने-अनजाने में एक जनवरी को ही नववर्ष मनाते है। इसके अतिरिक्त अन्य मतों के लोग अपनी आस्था और सामाजिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर निम्न प्रकार से नया साल मनाते है।
このストーリーは、Aaj Samaaj の January 02, 2026 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Aaj Samaaj からのその他のストーリー
Aaj Samaaj
अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा भारत, रूस से जारी रहेगा व्यापार
अमेरिका से समझौते पर हड़बड़ी नहीं, निर्यात घाटे की भरपाई के लिए विकल्पों की तलाश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
बल्लभगढ़ सब्जी मंडी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विक्रेताओं ने ली शपथ
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निदेशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
कर्नाटक के लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने सिद्धारमैया
कर्नाटक में कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान चली।
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
मेडिकल कॉलेज एडमिशन विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति (एसएमवीडीएसएस) द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद मंगलवार को सिविल सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
1 min
January 07, 2026
Aaj Samaaj
भारत-यूरोपीय देशों के रणनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की कवायद
फ्रांस और लक्जमबर्ग के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, फ्रांस के शीर्ष नेतृत्व से कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
ममता बनर्जी को एसआईआर में खामियां नजर आईं या बिहार जैसे नतीजे का खतरा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है।सड़क से अदालत तक।
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
प्रेम प्रसंग के मामले में भड़की भीड़, चार पलिसकर्मी घायल
भाजपा विधायक के गांव में पुलिस पर हमला
1 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
परिवार, आत्मनिर्भरता और समाज की एकता
मथुरा में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोहन भागवत का संदेश
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
विकसित भारत की नींव बनेगा वीबी-जी राम जी अधिनियम
जीरामजी में रोजगार की गारंटी, बढ़ेगी पारदर्शिता: मुख्यमंत्री योगी
2 mins
January 07, 2026
Aaj Samaaj
'टॉक्सिक' से जुड़ी 'कांतारा चैप्टर 1' की हीरोइन, सामने आया फर्स्ट लुक
'केजीएफ' स्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' से लगातार कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं।
1 min
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
