Facebook Pixel तुम ही न हो तो ! | Outlook Hindi - news - Magzter.comでこの記事を読む

試す - 無料

तुम ही न हो तो !

Outlook Hindi

|

March 16, 2026

एक पूरी पीढ़ी के रोमांस को सुर देने वाले अरिजित सिंह ने पार्श्व गायन से अलग होने का ऐलान किया, तो यह खालीपन कैसे और किस कदर खलेगा या भरेगा

- ऐशानी बिस्वास

तुम ही न हो तो !

कथा ज्यादातर लोगों के लिए सिनेमाघर के अंधियारे में 2013 में खुली। परदे पर आशिकी 2 का दृश्य न तो भड़कीला था, न ही चौंकाऊ नाटकीयता भरा। तभी पार्श्व से एक धीमा, तकरीबन हल्के से, स्वर उभरा और जादू-सा छा गया। "तुम ही हो” स्वर चरम पर पहुंचा तो तासीर रूह तक पहुंच गई। हिंदी फिल्म संगीत को नया रसिक सुर हासिल हुआ। आवाज अरिजित सिंह की थी। उस एक पल के बाद, तो दशक भर से ज्यादा वह आवाज एक समूची पीढ़ी के लिए प्रेम, विरह, तड़प को सुर देती रही।

अरिजित सिंह ने 27 जनवरी 2026 को ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे अब फिल्मी पार्श्व गायन का नया काम नहीं लेंगे। ऐलान भी उनकी शख्सियत के मुताबिक बिल्कुल धीमे आया, न कोई तमाशा, न कोई दौर-दौरा। बस इतना-सा कि एक अध्याय समाप्त हुआ। अलबत्ता उन्होंने साफ किया कि वे संगीत से नहीं, सिर्फ पार्श्व गायन से अलग हो रहे हैं, जैसा बॉलीवुड में उसे कहा जाता है। उनका यह अलगाव उन लोगों के लिए एक युग के अंत जैसा लगा, जो उनके सुरों में रूहानी अभिव्यक्ति और राहत पाते रहे हैं।

अरिजित की इस यात्रा में शोहरत अचानक नहीं आई, न सितारों जैसी चमक। फिल्मी साउंडट्रैक पर छाने के पहले वे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शास्त्रीय संगीत के शिष्य थे। संगीत से उनका वास्ता किसी महत्वाकांक्षा का नहीं, बल्कि आम हिस्से जैसा रहा है।

वे 2000 के दशक के मध्य में फेम गुरुकुल शो में नजर आए, तो वह एक मुकाम भर था। वे सफल नहीं हुए, टीवी स्टार नहीं बने। उससे बस उन्हें समझ आ गई कि गायन नहीं, संगीत ही उनका सहारा है।

इसलिए वे चुपचाप संगीतकारों की सहायता करते रहे, ट्रैक प्रोग्रामिंग करते रहे और ऐसे गीत गाते रहे, जो कभी श्रोताओं तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने हिंदी फिल्म संगीत के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया, चुपचाप सीखते रहे कि गाने कैसे बनते और निखारे जाते हैं। उन्होंने पहले बड़े हिट गाने गाए, तब तक वे खालिस गायक नहीं, बल्कि फिल्म संगीत की बारीकियां समझने लगे थे।

आशिकी 2 का पल

Outlook Hindi からのその他のストーリー

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size