Facebook Pixel फिर पैर पसारती दहशत | Outlook Hindi - news - Magzter.comでこの記事を読む

試す - 無料

फिर पैर पसारती दहशत

Outlook Hindi

|

June 23, 2025

कोरोना वायरस की फिर दस्तक ने लोगों को फिर फिक्रमंद किया, स्वास्थ्य सेवाओं का चरमराता ढांचा भी चिंता का विषय, सावधानी ही फिलहाल बड़ी सुरक्षा

- आकांक्षा पारे काशिव

फिर पैर पसारती दहशत

महामारी कोविड-19 ने 2020-21 में समूचे विश्व को झकझोर दिया था। मौत और अर्थव्यवस्था के आंकड़े डरावने थे। भारत में दमघोंटू लॉकडाउन, ऑक्सीजन संकट और टीकाकरण की चुनौतियां भयावह थीं। वह दौर सोचकर ही रूह कांप जाती है। बाद में लॉन्ग कोविड भी बहुतों को जिंदगियों से वंचित करता गया। इसलिए 2025 में कोविड के नए मामले आने शुरू हुए तो दहशत तारी होनी ही थी। मामलों के बढ़ने की रफ्तार भी कम तेज नहीं है, मगर गनीमत इतनी है कि अब संक्रामक वेरिएंट उतने घातक नहीं बताए जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इन्हें बेहद घातक नहीं मान रहा है। लेकिन चिंताजनक हमारे देश में स्वास्थ्य सेवा की जर्जर हालत जरूर है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून तक देश भर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3,783 हो गई है। 22 मई तक यह संख्या मात्र 257 थी। 9 दिनों में ही एक्टिव केस में इतनी बढ़ोतरी से कोरोना संक्रमण के बादल गहरा गए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1400 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 एक्टिव केस अब तक आ चुके हैं।

हालांकि कोरोना वायरस ने इस साल जनवरी के महीने से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए थे। तब से लेकर अब तक कोरोना से 28 मौतों की पुष्टि हो चुकी हैं। संक्रमण किस तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि 28 में से 21 लोग बीते 2 दिन में मरे हैं। चिंताजनक यह रहा कि शनिवार को बेंगलूरू में एक 63 साल के व्यक्ति की मौत हो गई, जिसे दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी लगा था। महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा (7-7) लोगों ने जान गंवाई है।

महाराष्ट्र के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वहां 9 हजार से ज्यादा कोविड टेस्ट कराए जा चुके हैं। सरकार की सूचना के मुताबिक शनिवार तक (31 मई) कोविड के 68 नए मामले सामने आ चुके थे। केवल मुंबई में ही जनवरी 2025 से अब तक कुल 749 केस मिल चुके हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 9,592 टेस्ट किए गए हैं।

4 नए वेरिएंट

Outlook Hindi からのその他のストーリー

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दिल अभी भरा नहीं...

साठ के दशक का शुरुआती दौर था।

time to read

9 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

महेन्द्र तिवारी

गुजरात के कच्छ जिले में अरब सागर के किनारे बसा मांडवी सिर्फ एक तटीय नगर नहीं, बल्कि स्मृतियों की एक जीवंत किताब है।

time to read

3 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

वंदन या नए सीमांकन की सियासत

ऐन चुनावों के वक्त परिसीमन और महिला आरक्षण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के टकराव के क्या मायने और मौजूदा चुनावों के लिए क्या संकेत

time to read

9 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

चाहा हक मिली हिरासत

पिछले दो महीनों में हरियाणा, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरी बढ़ाने और बेहतर कार्य स्थितियों के आंदोलन भारी आर्थिक तंगी का आईना, सख्त पुलिसिया कार्रवाई कोई उपाय नहीं

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परिसीमन विवाद से बदली फिजा

मुख्यमंत्री स्टालिन ने परिसीमन संबंधी प्रस्तावित बिल की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और नैरेटिव बदलने की कोशिश, ताकि चुनाव पूरी तरह तमिल अस्मिता के मुद्दे पर केंद्रीत हो जाए

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

स्वाद की बिगड़ी सेहत

बिगड़ते जलवायु संतुलन ने अल्फांसो आम की मिठास तो कम की ही, काजू के स्वाद को भी खराब कर दिया, बीता और मौजूदा साल फसल उत्सवों के लिए नहीं, खाली बागों और बढ़ते कर्ज के लिए याद किया जाएगा

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

पक्ष-विपक्ष सब्सिडी के सहारे

इन चुनावों में कल्याणकारी योजनाओं और लोगों के हाथ में तरह-तरह से पैसा पहुंचाने के वादे और कार्यक्रमों पर पहले से ज्यादा जोर, द्रमुक और अन्नाद्रमुक का प्रचार तो इसी के इर्दगिर्द, इन योजनाओं की खिल्ली उड़ाने वाली विजय की पार्टी ने भी वही राह पकड़ी

time to read

6 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

भाजपा मिशन पूरा चुनौती बरकरार

आखिर नीतीश कुमार के हटने से भाजपा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रूप में अपना राज तो मिला, लेकिन भविष्य में सरकार नीतीश मॉडल पर नहीं चलती है, तो क्या नीतीश फिर पाला बदल सकते हैं?

time to read

11 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नीतीश के बाद चुनौतियां ढेर

मजबूत विरासत, अनेक अंतरविरोध, अवसरवाद, केंद्रीकरण को समेटे नीतीश कुमार की विदाई भाजपा को दे गई ऐतिहासिक मौका और बेहिसाब चुनौतियां

time to read

6 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

एसआईआर गणित के बरक्स वोटर रुझान

चुनाव आयोग की प्रक्रिया से करीब 90 लाख नाम कटे, 27 लाख से ज्यादा लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार मुअत्तल और प्रशासन मुट्ठी में लेने के बावजूद भाजपा का 'मिशन बंगाल' तृणमूल के गणित और लोगों के रुझान से मुकाबिल

time to read

9 mins

May 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size