इनफ्लुएंसर काल में चुनाव
Outlook Hindi|May 13, 2024
सोशल मीडिया के लोकप्रिय चेहरों को भुनाकर राजनीतिक दलों ने मतदाताओं तक पहुंचने के एक सशक्त औजार को साध लिया
शमिता कार
इनफ्लुएंसर काल में चुनाव

रियाणा के सोनीपत निवासी कुश्ती खिलाड़ी अंकित बैयनपुरिया 2022 में कंधे की चोट के चलते खेल छोड़कर सोशल मीडिया पर फिटनेस के वीडियो डालने लगे। धीरे-धीरे वे अपनी वर्जिश की तकनीकों और कठोर अनुशासन के चलते लोकप्रिय हो गए। अपने वीडियो की शुरुआत में वे अपने दर्शकों को 'राम राम भाई सारेयाणे' कह के अभिनंदन करते हैं। इस खास शैली ने उन्हें दर्शकों के साथ जुड़ने में काफी मदद की है। उन्हें प्रसिद्धि तब मिली जब अंतरराष्ट्रीय उद्यमी और लेखक एंडी फ्रिसेला से प्रेरित होकर उन्होंने '75 डे हार्ड चैलेंज' नाम की शारीरिक और मानसिक वर्जिश शुरू की। इसके बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया, जब बीते साल अगस्त में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वीडियो में बातचीत करते हुए लोगों ने देखा। 

अपने '75 डे चैलेंज' कार्यक्रम के तहत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 'स्वच्छता के लिए श्रमदान' अभियान में हिस्सा लिया जो पार्टी के 'स्वच्छता ही सेवा' नामक प्रचार अभियान का अंग था। उनकी वीडियो प्रधानमंत्री के सरकारी सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी की गई। रातोरात उनके फॉलोवर बढ़ कर दोगुने हो गए। फिलहाल इंस्टाग्राम पर बैयनपुरिया के 77 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं और यूट्यूब पर उनकी संख्या 37 लाख से ऊपर है। पार्टी के अभियान का हिस्सा बनने से केवल उन्हें ही फायदा नहीं हुआ बल्कि उनके अभियान ने पार्टी की रणनीति को उनके दर्शकों तक पहुंचाने का भी काम किया।

पिछले कुछ साल में राजनीतिक दल घर-घर जाकर प्रचार करने के बजाय सोशल मीडिया पर असर रखने वाले बैयनपुरिया जैसे लोगों के भरोसे हो गए हैं। ऐसे असरदार लोग पार्टी के प्रचार का वाहक बनकर उभरे हैं। बहुत महीन तरीकों से और अनौपचारिक बातचीत के माध्यम से ये लोग पार्टी के संदेश को शहर, गांव और कस्बों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। खासकर ऐसे असरदार लोगों की पहुंच युवाओं तक है, जो राजनीतिक दलों के संभावित वोट बैंक हैं। ये लोग सोशल मीडिया के लोकप्रिय चेहरे होते हैं और अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं। इन्हें आजकल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कहा जाता है।

この記事は Outlook Hindi の May 13, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Outlook Hindi の May 13, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

OUTLOOK HINDIのその他の記事すべて表示
जाति और जनतंत्र
Outlook Hindi

जाति और जनतंत्र

पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र  शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।

time-read
4 分  |
May 27, 2024
बिसात पर भारत की धाक
Outlook Hindi

बिसात पर भारत की धाक

देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है

time-read
5 分  |
May 27, 2024
परदे पर राम राज की वापसी
Outlook Hindi

परदे पर राम राज की वापसी

आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है

time-read
5 分  |
May 27, 2024
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
Outlook Hindi

ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार

कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी

time-read
6 分  |
May 27, 2024
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
Outlook Hindi

उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला

पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा

time-read
4 分  |
May 27, 2024
कंगना का चुनावी कैटवॉक
Outlook Hindi

कंगना का चुनावी कैटवॉक

मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा

time-read
3 分  |
May 27, 2024
जोर दोनों तरफ बराबर
Outlook Hindi

जोर दोनों तरफ बराबर

दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती

time-read
5 分  |
May 27, 2024
बागियों ने बनाया रोचक
Outlook Hindi

बागियों ने बनाया रोचक

बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर

time-read
5 分  |
May 27, 2024
एक और पानीपत युद्ध
Outlook Hindi

एक और पानीपत युद्ध

भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव

time-read
5 分  |
May 27, 2024
संविधान बना मुद्दा
Outlook Hindi

संविधान बना मुद्दा

यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे

time-read
10+ 分  |
May 27, 2024