परदे पर राम राज की वापसी
Outlook Hindi|May 27, 2024
आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है
अर्जुन नारायण
परदे पर राम राज की वापसी

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर जगह राम नाम ही गूंज रहा है। कुछ दिन पहले राम मंदिर में राग सेवा का 45 दिवसीय कार्यक्रम पूरा हुआ, जिसमें देश भर के दिग्गज कलाकारों ने राम लला की सेवा में कलार्पण किया। डाक विभाग ने राम मंदिर के नए टिकट भी जारी किए। टेलीविजन भी राम भक्ति रस से परिपूर्ण है। प्रतिदिन प्रातः दूरदर्शन पर राम लला की आरती का सीधा प्रसारण होता है। जनवरी में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने श्रीमद रामायण नामक नए धारावाहिक का प्रसारण शुरू किया, जिसका निर्माण सिद्धार्थ कुमार तेवरी ने किया है। फरवरी से दूरदर्शन और शेमारू टीवी पर रामानंद सागर की रामायण का पुनः प्रसारण भी शुरू हुआ।

पिछले साल रामायण पर आधारित ओम राउत की आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और उसे दर्शकों और विशेषज्ञों की आलोचना का सामना करना पड़ा। आने वाले समय में बड़े और छोटे परदे पर रामायण बनाने की योजनाएं बन रही हैं। नितेश तिवारी इस साल रणबीर कपूर को लेकर एक और रामायण बना रहे हैं। दूरदर्शन पर भी एक नया रामायण धारावाहिक प्रसारित होने वाला है। पर इनमें से कितने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, यह अब चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

इस बात से कोई नकार नहीं कर सकता कि 1987 में रामानंद सागर की रामायण के प्रसारण का भारत की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ा। कहने वाले तो यह कहते हैं कि इस सीरियल से मंदिर आंदोलन को नई ऊर्जा मिली थी। रामायण के प्रसारण के बाद राजीव गांधी सरकार की देखरेख में अयोध्या में मंदिर का शिलान्यास हुआ और 1990 में लालकृष्ण अाडवाणी का रामरथ सोमनाथ से अयोध्या की ओर चल पड़ा। रथ अयोध्या तो नहीं पहुंचा मगर छह साल बाद भाजपा ने केंद्र में पहली बार अपनी सरकार बनाई।

नए दौर की रामायण 

この記事は Outlook Hindi の May 27, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Outlook Hindi の May 27, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

OUTLOOK HINDIのその他の記事すべて表示
रोमांच चला अमेरिका
Outlook Hindi

रोमांच चला अमेरिका

भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है

time-read
5 分  |
June 24, 2024
कदम दर कदम भारत
Outlook Hindi

कदम दर कदम भारत

प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है

time-read
5 分  |
June 24, 2024
पुराने हुए 'नवीन'
Outlook Hindi

पुराने हुए 'नवीन'

ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत

time-read
4 分  |
June 24, 2024
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
Outlook Hindi

जोड़तोड़ का जवाब वोट से

भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश

time-read
3 分  |
June 24, 2024
आगे के लिए संदेश
Outlook Hindi

आगे के लिए संदेश

देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है

time-read
4 分  |
June 24, 2024
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
Outlook Hindi

उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...

आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे

time-read
10+ 分  |
June 24, 2024
मुद्दों की झंडाबरदारी
Outlook Hindi

मुद्दों की झंडाबरदारी

कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?

time-read
5 分  |
June 24, 2024
कड़क मृदुभाषी
Outlook Hindi

कड़क मृदुभाषी

धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी

time-read
4 分  |
June 24, 2024
नीम और शहद
Outlook Hindi

नीम और शहद

नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है

time-read
6 分  |
June 24, 2024
जनादेश सब पर भारी
Outlook Hindi

जनादेश सब पर भारी

आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर

time-read
6 分  |
June 24, 2024