स्विट्जरलैंड की संस्था आइक्यू एयर ने 2023 की वैश्विक वायु गुणवत्ता सूची जारी की है। वायु की गुणवत्ता पर निगरानी रखने वाली संस्था की सूची में भारत को 2023 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद तीसरा सबसे प्रदूषित देश बताया गया। संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है। साल 2018 से दिल्ली को लगातार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा मिल रहा है। दुनिया के शीर्ष 50 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 42 शहर भारत के हैं। इनमें बेगुसराय 2023 का सबसे प्रदूषित शहर है। उसके बाद गुवाहाटी और फिर दिल्ली का नंबर आता है। गौर करने वाली बात यह है कि सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में बेगूसराय बिहार का एकमात्र शहर नहीं है। मध्य और दक्षिण एशिया के शीर्ष 15 सबसे प्रदूषित शहरों में सीवान, सहरसा, कटिहार, बेतिया, समस्तीपुर और आरा भी शामिल हैं। इस सूची में भारत से बाहर का केवल एक शहर पाकिस्तान का लाहौर है। इसका क्रम दिल्ली के ठीक नीचे चौथे क्रम पर है।
प्रदूषण की रैंकिंग जिस स्विस एजेंसी आइक्यू एयर ने जारी की है, उसे कम लोग जानते हैं। यानी यह कोई नामी-गिरामी संस्था नहीं है। बल्कि यह कंपनी अन्य देशों में एयर प्यूरीफायर, वायु गुणवत्ता निगरानी इकाइयों के साथ फेस मास्क भी बेचती है। प्रदूषण डेटा के बारे में एजेंसी का कहना है कि उन्होंने यह रैंकिंग 'जमीनी स्तर के वायु निगरानी स्टेशनों से प्राप्त' डेटा का उपयोग कर बनाई है। इसके अलावा सरकार सहित 'विभिन्न प्रकार की संस्थाओं' द्वारा संचालित नियामक वायु गुणवत्ता निगरानी उपकरण और कम लागत वाले वायु गुणवत्ता सेंसर के संयोजन से इकट्ठा की गई है।
この記事は Outlook Hindi の April 15, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の April 15, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
खतरनाक है सबको कलाकार कहना
यह बहस अश्लीलता और सभ्यता की है, जिसके लिए लकीर खींचना वाकई जरूरी है
कूचे में बेआबरू
इस आइपीएल में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन से नए कप्तान पांड्या, लोगों के निशाने पर
जाति का गणित
भाजपा का ओबीसी उम्मीदवारों पर दांव तो कांग्रेस ने सवर्ण और महिला प्रत्याशियों को दी तरजीह, झामुमो की आदिवासी वोटों पर नजर
चुनावी मुठभेड़
पहले चरण से ठीक पहले निकला माओवाद का जिन्न किसके लिए
राजनैतिक विज्ञापनों का अर्थशास्त्र
चुनाव आते ही आरोप लगाने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का बाजार गरम हो गया
इनफ्लुएंसर काल में चुनाव
सोशल मीडिया के लोकप्रिय चेहरों को भुनाकर राजनीतिक दलों ने मतदाताओं तक पहुंचने के एक सशक्त औजार को साध लिया
सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत
फिल्मी सितारों का सबसे ज्यादा प्रभाव राजनीति में अगर कहीं रहा है, तो वह है दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु
वजूद बचाने की जंग
तेलंगाना के चुनावी अखाड़े में सबके अपने भारी के बड़े-बड़े दावे
द्रविड़ पहचान बनाम हिंदुत्व
यहां मुकाबला दोतरफा, सिवाय एकाध सीटों के जहां भाजपा का कुछ दांव है
जाति, पानी और हिंदुत्व से चढ़ता चुनाव
भाजपा को दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपि के तीन तटीय जिलों से उम्मीद है