वह सुरंग नहीं, उम्मीदों का एक ब्लैकहोल थी। सूरज की रोशनी भी जहां पहुंचकर मर जाती थी। इसीलिए हमेशा से इस पर केवल गरीबों का अख्तियार रहा, जो अपना पेट पालने के लिए खतरे को समझते उसे उठाते रहे। इस बार वे 41 गरीब मजदूर थे। उनकी कहानी अलग-अलग देस-हुए भी व दुनिया से अपना घर छोड़कर बाहर जाने वाले लोगों की दास्तान है। सुरंग के बाहर लोगों की निगाहें चौकस थीं। परिवार थे। राहतकर्मी थे। बाकी हम जैसों की नजर टीवी और मीडिया पर गड़ी थी । भीतर मलबे और धूल की घुटन में फंसे ज्यादातर नौजवान थे, बीसेक साल के मजदूर, जिनकी सांसों की डोर उनके अतीत और मुस्तकबिल के बीच लड़खड़ा रही थी। वर्तमान पर नीम अंधेरे की चादर थी। उसके भीतर वे एक-दूसरे को थामे हुए थे। उनके पास कुछ ताश के पत्ते थे जो उन्होंने कागज काट के बनाए थे। इन पत्तों से बारी-बारी वे अपनी किस्मत को फेंट रहे थे। इस तरह बची-खुची हवा में एक उम्मीद की लौ को जगाए हुए थे, ताकि जेहन में यह खयाल न आने पाए कि अगर कोई नहीं आया या उन्हें निकाला नहीं जा सका तब क्या होगा। पत्ते, लूडो, और ऐसी ही जुगत से किसी तरह उन्होंने मौत को अपने से एक हाथ दूर रखा।
कागज के टुकड़ों पर रेखाएं और संख्याएं बनाकर उन्हें ताश के पत्तों में तब्दील करने वाले रांची के खैराबेरा गांव के अनिल बेड़िया 28 नवंबर को बाहर की रोशनी देखने वाले वाले पहले शख्स थे। यह उन्हीं की मेधा थी जो सबके काम आई। बिलकुल ऐसी ही कहानी चिली के अटाकामा इलाके में 2010 में घटी थी जहां अचानक धंसी सोने और ताम्बे की खदान में फंसे 33 मजदूरों को ताश के पत्तों ने बचाया था। यश चोपड़ा की फिल्म काला पत्थर में कोयला खदान मजदूर राणा को भी पत्तों ने ही बचाया था, जिसका किरदार मैकमोहन ने निभाया था।
बेड़िया और उनके साथियों के लिए भी पत्ते जीवनदान बने। झारखंड के कर्रा ब्लॉक निवासी चमरा उरांव बताते हैं, “हम लोग समय काटने के लिए गप करते या लूडो खेलते थे। कोई दिन पैर सीधा करने के लिए हम लोग टहलते भी थे।"
नायक गब्बर सिंह
この記事は Outlook Hindi の December 25,2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の December 25,2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
जाति और जनतंत्र
पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।
बिसात पर भारत की धाक
देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है
परदे पर राम राज की वापसी
आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा
कंगना का चुनावी कैटवॉक
मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा
जोर दोनों तरफ बराबर
दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती
बागियों ने बनाया रोचक
बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर
एक और पानीपत युद्ध
भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव
संविधान बना मुद्दा
यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे