試す 金 - 無料
मिथॉस का खतरा
India Today Hindi
|May 13, 2026
बैंकों और वित्तीय बुनियादी तंत्र को एंथ्रोपिक के नए स्वायत्त एआइ मॉडल से सेंधमारी का भारी अंदेशा. भारत आखिर किस तरह से कर सकता है अपना बचाव
अलिफ लैला (अरबियन नाइट्स) की एक पुरानी कहानी में गरीब मछुआरा एक जिन्न को कैद से आजाद करता है लेकिन बाद में वही जिन्न उसके लिए खतरा बन जाता है. कुछ ऐसा ही खतरा समझते हुए डैरियो अमोडेई ने सावधानी बरती. उनकी कंपनी एंथ्रोपिक ने क्लॉड फैमिली के अपने सबसे नए और ताकतवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) मॉडल 'मिथॉस' को सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया. वजह साफ थीः यह मॉडल खुला छोड़ने के लिए बहुत ज्यादा शक्तिशाली माना गया. एंथ्रोपिक ने खुद माना कि इस मॉडल की क्षमता "अब तक ट्रेन किए गए किसी भी मॉडल से काफी आगे" है.
सिर्फ यही बात सुर्खियां बनने के लिए काफी थी. लेकिन दुनिया भर में असली चिंता इस बात से बढ़ी कि मिथॉस को किस काम के लिए तैयार किया गया है ? एजेंटिक एआइ के दौर में, खासकर कोडिंग से जुड़े कामों के बीच विकसित होकर, यह एक तरह के 'फ्रेंकेन्स्टाइन जैसे ' सिस्टम में बदल गया है, जिसकी नजर सॉफ्टवेयर की कमजोरियों पर बेहद पैनी है-यहां तक कि 'जीरो-डे' जैसी अनजान खामियां भी, जिनके बारे में खुद डेवलपर को भी पता नहीं होता लेकिन हमलावर उनका फायदा उठा सकते हैं. पर यही क्षमता उन कमजोरियों का फायदा उठाने, कई खामियों को जोड़कर एक बड़ा और सिस्टम को ठप कर देने वाला हमला करने और मशीन की रफ्तार से पूरे सिस्टम को अस्थिर करने में भी इस्तेमाल हो सकती है. एंथ्रोपिक के मुताबिक, मिथॉस ने बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्राउजर में कई कमजोरियां पहचानी हैं, जिनमें एक ऐसी खामी भी शामिल है जो करीब 27 साल तक पकड़ में नहीं आई थी. क्लॉड मिथॉस प्रीव्यू में किसी प्राइवेट फोरम के जरिए संभावित सेंध की खबरों ने चिंता को और बढ़ा दिया.
एंथ्रोपिक ने अपने ही बनाए इस सिस्टम से पैदा खतरे का जवाब प्रोजेक्ट ग्लासविंग के रूप में दिया, जो सीमित पहुंच वाला साइबर सुरक्षा कार्यक्रम है और खतरे की गंभीरता को दिखाता है. मिथॉस को खुले तौर पर जारी करने के बजाए कंपनी ने इसे चुनिंदा बड़ी टेक कंपनियों और अहम संस्थानों को सौंपा, ताकि इसका इस्तेमाल रक्षा के लिए हो-यानी जीरो-डे कमजोरियां ढूंढ़ना, सिस्टम की जांच करना और खामियों को समय रहते ठीक करना, इससे पहले कि हमलावर उनका फायदा उठाएं. अगर मिथॉस स्वायत्त साइबर एआइ के खतरे का प्रतीक है, तो ग्लासविंग उस जिन्न को बोतल में बंद रखने की पहली कोशिश है.
このストーリーは、India Today Hindi の May 13, 2026 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
India Today Hindi からのその他のストーリー
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
