試す 金 - 無料
बोइंग के बुरे दिन
DASTAKTIMES
|July - 2025
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

पिछले महीने अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट-171 की ख़ौफ़नाक दुर्घटना ने अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी बोइंग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बार दुनिया भर के जांचकर्ताओं की नज़र 787 ड्रीमलाइनर पर है जो दुनिया का सबसे सुरक्षित विमान माना जाता है। इस हादसे में विमान में सवार 12 क्रू सदस्यों और 241 यात्रियों समेत 270 से ज़्यादा लोग बेमौत मारे गए। जहाज बनाने वाली सबसे पुरानी और बड़ी कंपनी के इस नए मॉडल ने 2011 में उड़ान भरना शुरू किया था। तब से ड्रीमलाइनर की ये पहली ख़ौफ़नाक दुर्घटना है। बोइंग ने 2007 में 787 ड्रीमलाइनर विमान को लंबी दूरी तय करने वाले जेट के रूप में पेश किया था। 2009 में इसका पहला उड़ान परीक्षण हुआ था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसके लॉन्च में देरी हो गई। खास बात यह है कि विशेषज्ञ पहले भी ड्रीमलाइनर से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर चिंता जता चुके हैं। ये इत्तेफाक है कि यह दुर्घटना तब हुई है जब बोइंग अपने एक अन्य बदनाम विमान, 737 मैक्स के लिए कानूनी लड़ाई के बाद कोई दस हजार करोड़ से ज्यादा का हर्जाना और मुआवजा देने को राजी हुआ है। मैक्स की तरह अब ड्रीमलाइनर भी इसी मुसीबत में फंसता हुआ दिख रहा है।
ड्रीमलाइनर के बारे में चिंताएं पूरी तरह से नई नहीं हैं, क्योंकि तमाम व्हिसलब्लोअर कई सालों से विमान के विनिर्माण और गुणवत्ता के मुद्दों पर चिंता जताते आए हैं। इन चिंताओं के बावजूद, विमान 14 वर्षों से उड़ान भर रहा है। अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस हाइसे की कई वजहें हो सकती हैं जिनमें विमान का किसी पक्षी से टकराना, पायलट की गलती, बोइंग में विनिर्माण दोष या अपर्याप्त रखरखाव शामिल है। अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया विमान को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह यह कि करीब 12 साल पुराने इस प्लेन के राइट साइड वाले इंजन की हाल ही में मरम्मत की गई थी और उसे तीन महीने पहले मार्च 2025 में बदला गया था।
आसमान की रानी
このストーリーは、DASTAKTIMES の July - 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、9,500 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
DASTAKTIMES からのその他のストーリー

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Listen
Translate
Change font size