試す 金 - 無料
इंडिया गठबंधन का 3 अस्तित्व खतरे में!
DASTAKTIMES
|February 2024
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने साफ कह दिया है कि वह अपने राज्य में कांग्रेस और में वामदलों के लिए कोई भी सीट नहीं छोड़ेंगी और अकेले ही चुनाव मैदान में जायेंगी। उधर, पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस के दावे को सिरे से नकार दिया है। आप ने पंजाब और दिल्ली की सभी सीटों पर अकेले ताल ठोंकने की बात कह दी है। उधर, यूपी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस को 11 सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है जबकि यहां कांग्रेस कम से कम 20 सीटें मांग रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नीत एनडीए को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा बनाये गये इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर ही संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कई दौर की बैठकों के बावजूद इंडिया गठबंधन के घटक दल आपस में सीटों के बंटवारे को अभी फाइनल भी नहीं कर पाये थे कि इस गठबंधन के 'विश्वकर्मा' माने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के मखिया नीतीश कुमार ने एक बार फिर 'पलटी' मार ली। नीतीश के इस दांव से इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी दल हतप्रभ रह गए। दरअसल, नीतीश ने उसी दिन महागठबंधन से बाहर निकलने की ठान ली थी जब उन्हें इंडिया गठबंधन का न तो संयोजक बनाया गया और न ही उन्हें विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री का चेहरा बनाया गया। नीतीश के करीबी लोगों का मानना है कि राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव ने ही परदे के पीछे रहते हुए नीतीश का इंडिया गठबंधन में खेल बिगाड़ा। नीतीश को संयोजक नहीं बनाने से जदयू के तमाम नेता और रणनीतिकार इसे अपना व्यक्तिगत अपमान मान रहे थे। वहीं बिहार में सीटों के बंटवारे पर भी पेंच फंसा था। लोकसभा चुनाव से पहले देश के राजनीतिक माहौल को भांपते हुए नीतीश ने अपनी रणनीति बदलने का फैसला किया। फिलहाल अब नीतीश कुमार एनडीए में हैं और भाजपा के साथ मिलकर 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब वे पूरी मजबूती के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगते हुए दिखाई देंगे।
20 लोकसभा सीटों वाले केरल में राज्य की सत्ताधारी सीपीआई (एम) और विपक्षी कांग्रेस लोकसभा के लिए सीट बंटवारे पर सहमत नहीं नजर आ रहे। केरल से कांग्रेस सांसद नेता शशि थरूर तो यहां तक कह चुके हैं कि राज्य में यह कल्पना करना लगभग असंभव है कि इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी सीपीआई (एम) और कांग्रेस कभी सीट-बंटवारे पर सहमत होंगे। पिछली बार 20 में से 19 सीटें यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) गठबंधन ने जीती थीं, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही थी।
このストーリーは、DASTAKTIMES の February 2024 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
DASTAKTIMES からのその他のストーリー
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

