試す - 無料

मोदी के सफल धामी प्रयोग ने दिलाया नए चेहरों को अवसर

DASTAKTIMES

|

January 2024

भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़े गये थे। इसलिए राज्यों में नेतृत्व का फैसला पीएम मोदी व पार्टी नेतृत्व ने लिया है। पार्टी नेतृत्व अब राज्यों के क्षत्रपों का दबाव बर्दाश्त करने के मूड में कतई नहीं है। वहीं, पार्टी में सामान्य विधायकों को सूबे की कमान सौंपकर राज्यों में चल रही गुटबाजी को थामने की कोशिश की गई है।

- गौरव ममगाई

मोदी के सफल धामी प्रयोग ने दिलाया नए चेहरों को अवसर

भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में विधानसभा चुनावों में जीते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कद्दावर नेताओं के बजाय नये चेहरों को सूबे की कमान क्या सौंपी, देशभर में भाजपा के नये प्रयोग की खूब चर्चाएं हो रही हैं। तीनों राज्यों में ऐसे नामों को चुना गया, जिनकी कोई चर्चा तक नहीं थी। समान्य विधायकों को सीएम बनाकर पार्टी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह व उमंग का संचार हुआ है। आज इसे भाजपा के नये प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रयोग की शुरुआत 2001 में ही हो गयी थी, जब गुजरात में भाजपा के एक सामान्य से कार्यकर्ता को इस बड़े राज्य की कमान सौंप दी गयी थी। उस कार्यकर्ता का नाम था- नरेन्द्र मोदी। तब तो नरेन्द्र मोदी के पास विधायक बनने का अनुभव तक नहीं था। मगर, मेहनत एवं दूरदर्शिता का ही परिणाम रहा कि वह सामान्य सा कार्यकर्ता आज देश का प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बन गया है।

वैसे तो भाजपा नेतृत्व के लिए तीनों राज्यों में करीब दो दशकों से काबिज क्षत्रपों को नजरंदाज करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। मध्य प्रदेश में सरकार बरकरार रखने के बावजूद शिवराज सिंह चौहान को हटाया और मोहन यादव जैसे नये चेहरे को सीएम बनाया। राजस्थान में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा एवं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के तेवर भी जगजाहिर थे, उनके सांसद बेटे पर तो कई विधायकों की बाड़ेबंदी के आरोप भी लगे थे। यहां भजनलाल शर्मा के रूप में नये चेहरे को सीएम बनाकर वसुंधरा राजे को बड़ा झटका दिया। छत्तीसगढ़ में भी कद्दावर नेता एवं पूर्व सीएम रमन सिंह को नजरंदाज कर आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को सीएम बनाया। तीनों राज्यों में बड़े क्षत्रपों को हटाकर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब पार्टी राज्यों में नया नेतृत्व के साथ आगे बढ़ेगी। इस फैसले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष भूमिका रही है।

DASTAKTIMES からのその他のストーリー

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार

87वीं सालगिरह पर विशेष

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे

असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।

time to read

8 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पेसा पर फंसा पेच

झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु

श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।

time to read

3 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा 2025

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त

भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।

time to read

2 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जनता के दरबार में सीएम

मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी

time to read

4 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बोइंग के बुरे दिन

दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?

अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार

time to read

7 mins

July - 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने

दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।

time to read

10 mins

July - 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size