試す 金 - 無料
बेदाग धामी एनडी तिवारी के बाद बनाएंगे नया रिकार्ड
DASTAKTIMES
|December 2023
उत्तराखंड सरकार के अस्तित्व में आने के साथ ही यहां लगातार राजनीतिक अस्थिरता की शुरुआत हो गई थी। राज्य गठन के समय मुख्यमंत्री बनाए गए नित्यानंद स्वामी को कुछ ही महीनों में इस्तीफा देना पड़ा और भगत सिंह कोश्यारी को कमान सौंपी गई। इसके बाद अब तक केवल नारायण दत्त तिवारी को ही पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का मौका मिला।
-

वहीं अब तक हालात पर नजर दौड़ाएं तो वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी राह पर चल रहे हैं, जो आने वाले सालों में भी अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, बल्कि प्रदेश को भी विकास की नई बुलंदियों में ले जाएंगे। सीएम धामी की राज्य की सेवा करने की रफ्तार से यह भी पता चलता है कि एनडी तिवारी के बाद वे ही ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो प्रदेश में उद्योगों का जाल बिछाना चाहते हैं। अब तक हर व्यक्ति को यही कहता सुना जाता है कि एनडी तिवारी ही ऐसे सीएम थे, जिन्होंने प्रदेश में हरिद्वार, यूएसनगर और देहरादून में सिडकुल बनाकर उद्योगों को बढ़ावा दिया। अब जिस प्रकार से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिये प्रदेश में निवेश आने वाला है उससे तो यही कहा जा सकता है कि उद्योग लाने के क्षेत्र में भी प्रदेश में नया रिकार्ड बनेगा। इससे प्रदेश में बेरोजगारी भी कम हो सकेगी।
दरअसल, उत्तराखंड राज्य अब तक राजनीतिक अस्थिरता का पर्याय बना है, लेकिन सुकून की बात यह है कि पिछले एक साल में मुख्यमंत्री धामी को किसी तरह के राजनीतिक झंझावात का सामना नहीं करना पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सधे कदमों से आगे बढ़ती रही। समान नागरिक संहिता का विषय महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है, तो भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए सरकार ने इसी वर्ष सख्त नकलरोधी कानून बनाया। वर्षों से चली आ रही राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण की मांग पर सरकार विधेयक लेकर आई और जल्द इस पर अंतिम फैसला सामने आने वाला है। शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद के साथ धामी को न पार्टी के अंदर से कोई चुनौती मिली और न विपक्ष सरकार को घेरने में कामयाब हो पाया। यही नहीं, डबल इंजन का दम भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य में दिखने लगा है। अलबत्ता, इतना जरूर रहा कि मंत्रिमंडल के रिक्त पदों को भरने को लेकर वर्षभर महज चर्चा ही चली, बात इससे आगे नहीं बढ़ पाई।
このストーリーは、DASTAKTIMES の December 2023 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
DASTAKTIMES からのその他のストーリー

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Translate
Change font size