試す 金 - 無料
धामी ने की सिस्टम में सुधार की प्रभावी पहल
DASTAKTIMES
|July 2022
मुख्यमंत्री धामी का मानना है कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र है। सिस्टम इस प्रकार का होना चाहिए, जिससे जनता सरलतम तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा सके। धामी सरकार ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए आठ अधिकारियों को जेल की हवा खिला चुकी है। एक आईएएस, दो आईएफएस और एक आरटीओ को सस्पेंड किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीको दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभाले 100 दिन से अधिक का समय हो गया है। पिछले कार्यकाल में धामी ने अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है। किस तरह से राजनीतिक इच्छाशक्ति और धाकड़ फैसलों से सियासी फिजा बदल जाती है, इसका उन्होंने जबरदस्त उदाहरण पेश किया है। धामी की असाधारण नेतृत्व क्षमता के बूते उत्तराखण्ड में ऐसा पहली बार संभव हुआ कि एक ही दल की सरकार ने लगातार दूसरी बार प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। अब धामी.2 सरकार में मुख्यमंत्री धामी एक बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य है वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना। यह लक्ष्य कैसे हासिल हो, इसके लिए धामी ने सभी सरकारी महकमों को ठोस रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वे सार्वजनिक रूप से जनता से भी सुझाव मांग रहे हैं। आमजन से उन्होंने अपील की है कि सरकार को ऐसी योजनाएं सुझायें जिनके लागू होने से लगे कि उत्तराखण्ड अलग लीक पर सरपट दौड़ रहा है। इसी अवधि में धामी ने फिजूलखर्च और भ्रष्टाचार पर रोक के साथ ही सिस्टम में सुधार की प्रभावी पहल की है।
हमारी सरकार जानती है कि हमारे प्रदेश में प्रतिभाओं और सामर्थ्य की कमी नहीं है। जरूरत ठोस रोडमैप बनाकर उसे धरातल पर उतारने की है, यह जनसहभागिता से ही संभव हो पायेगा। दिन और रात का भेद किए बगैर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए मूलमंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' को आत्मसात कर प्रदेश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया जा रहा है। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड
このストーリーは、DASTAKTIMES の July 2022 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、9,500 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
DASTAKTIMES からのその他のストーリー

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Translate
Change font size