試す 金 - 無料
सदियों से फैशन में साड़ी
Anokhi
|November 29, 2025
फैशन की दुनिया में नित नए बदलाव होते रहते हैं। इसके बावजूद साड़ी ने वर्षों से खुद को प्रासंगिक बनाए रखा है। गांव-देहात हो या महानगर, महिलाओं की अलमारी में आज भी साड़ी के लिए जगह सुरक्षित मिल जाएगी। युवा महिलाओं के बीच साड़ी क्यों है आज भी लोकप्रिय परिधान और साड़ी के क्या हैं नए अंदाज, बता रही हैं
आप किसी महिला से उसकी पसंदीदा पोशाक के बारे में पूछकर देखिए, साड़ी हर दूसरी महिला की पसंद निकलेगी। भारतीय संस्कृति की पहचान के रूप में दुनिया भर में मशहूर है साड़ी। महिलाओं के परिधान आधारित बाजार की बात करें, तो इस बाजार के 33 फीसदी पर साड़ी का कब्जा है। एक रिपोर्ट के अनुसार 37 करोड़ भारतीय महिलाएं जिनकी उम्र 25 साल से अधिक है, वे सालाना औसतन 3,500 से 4,000 रुपये साड़ी खरीदने पर खर्च करती हैं।
यह एक ऐसा शानदार परिधान है, जिसे बांधने में ना तो फिटिंग का झंझट होता है और ना ही सही नाप को लेकर कोई उलझन होती है। छह गज लंबी साड़ी को हरेक प्रांत में अलग-अलग तरीके से बांधा जाता है और पारंपरिक अवसरों पर विशेष रूप से पहना जाता है। वैसे साड़ी का इतिहास लगभग पांच हजार साल से भी पुराना है। तब से लेकर आज तक महिलाओं के पहनावे में बहुत बड़े-बड़े बदलाव आए हैं, लेकिन साड़ी ने हर काल में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखी है। फैशन और चलन के अनुरूप खुद को ढाल लेने की खूबी ने ही साड़ी को गांव-देहात से लेकर महानगरों तक हर जगह की महिलाओं के वॉर्डरोब का अहम हिस्सा बना रखा है।
साड़ी सदा के लिए
यह एक ऐसा शानदार परिधान है, जिसने बदलाव की बयार को बहुत खूबसूरती से अपनाया है। बेशक आज के समय में जींस, सलवार सूट और वेस्टर्न ड्रेसेज का चलन ज्यादा है, लेकिन साड़ी के प्रति हर उम्र की युवतियों और महिलाओं का रुझान भी बरकरार है। बहुत-सी युवतियां अपनी शादी में लेटेस्ट ट्रेंड वाले लहंगे ना चुनकर अपनी मां, दादी या नानी की शादी की साड़ी बड़े चाव से पहनती हैं। उनका यह चुनाव अपनी परंपराओं और रिश्तों के प्रति सम्मान की बानगी पेश करता है। वैसे साड़ी को यह पहचान देने में जे. जे. वलाया, रितु कुमार, सब्यसाची और अबु जानी-संदीप खोसला सरीखे दिग्गज फैशन डिजाइनर्स का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। इन्होंने इस खालिस देसी परिधान को फैशन और ट्रेंड्स की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इतना ही नहीं, साड़ी को ग्लोबल बनाने में बॉलीवुड का भी अहम स्थान है। मंदाकिनी से लेकर माधुरी और सुष्मिता सेन से लेकर ऐश्वर्या राय तक तमाम अदाकाराओं ने साधारण-सी साड़ी को ग्लैमर से भरा फैशनेबल लुक देने में अहम भूमिका निभाई।
このストーリーは、Anokhi の November 29, 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Anokhi からのその他のストーリー
Anokhi
निढाल कर रहा काम का बोझ
करिअर कौन नहीं बनाना चाहता ? पैसे कौन नहीं कमाना चाहता ? लेकिन इस चाहत ने कामकाजी लोगों के एक बड़े समूह को निढाल कर दिया है। दोहरी जिम्मेदारी उठा रहीं कामकाजी महिलाओं की स्थिति और खराब है। यह स्थिति बर्न आउट की है, जो भारत में चिंताजनक होती जा रही है। इससे कैसे निपटें, बता रही हैं
4 mins
January 03, 2026
Anokhi
थोड़ी सतर्कता से ठीक रहेगी सेहत
आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजें सेहतमंद भी हों, यह जरूरी नहीं। घर के पास की दुकान से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक में मिलने वाले पैकेटबंद खाने में प्रोसेस्ड फूड को कैसे पहचानें और इनका सेहतमंद विकल्प कैसे परोसें, बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
जंक फूड से कैसे पीछा छुड़ाएं
खाना तो सेहतमंद ही खाना चाहिए, पर उस मन का क्या करें, जो जंक फूड के बिना तृप्त ही नहीं होता ? जंक फूड की लत के हालात ऐसे हैं कि जंक फूड प्रोसेस्ड फूड से होते हुए बात अब अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड तक पहुंच गई है। यह सब शरीर ही नहीं, मन को भी बीमार कर रहे हैं। क्या है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, क्यों लग जाती है जंक फूड की लत और कैसे इस लत से प्रभावी तरीके से पीछा छुड़ाएं? बता रही हैं
5 mins
January 03, 2026
Anokhi
ताकि जंक फूड की जिद न करें बच्चे
भारत में 23 फीसदी से ज्यादा बच्चे मोटापे के शिकार हैं। इसके लिए जंक फूड को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है। अच्छी सेहत के लिए उन्हें जंक फूड से दूर रखना हमें सीखना होगा। बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
नमी से दूर होगा बालों का रूखापन
त्वचा की देखभाल और मेकअप से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता वा पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट
2 mins
January 03, 2026
Anokhi
मूंगफली के मजेदार अंदाज
सदी का मौसम आते ही मूंगफली खाने का मन करने लगता है। दिल की रखवाली कही जाने वाली मूंगफली आपको भी पसंद है, तो इससे कुछ नए व्यंजन बनाएं।
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
पहली उड़नपरी पी टी उषा
दौड़ने का शौक तो अमूमन हर बच्चे को होता है, पर 1980 के दशक में अपने इस शौक को अंतरराष्ट्रीय करिअर में तब्दील करने का माद्दा बड़ी बात है। पी टी उषा ने संसाधनों के अभाव में यह सब कर दिखाया और फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की परंपरा में नई जान फूंक दी। जीवटता और प्रतिबद्धता से भरपूर उनकी जिंदगी की कहानी साझा कर रहे हैं
5 mins
January 03, 2026
Anokhi
सिर्फ आईवीएफ नहीं पहला और अंतिम विकल्प
पीरियड से लेकर प्रेग्नेंसी तक हर मुद्दे पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का वाजिब जरिया। इस कॉलम के जरिये हम किसी एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ
3 mins
December 27, 2025
Anokhi
संस्कृति की सोनल मिसाल
प्रसिद्ध नृत्यांगना सोनल मानसिंह भारतीय संस्कृति की एक मिसाल हैं। सोनल का अर्थ ही है सुनहरा या स्वर्णिम। वह प्रेरणा है कि इच्छाशक्ति के बल पर जिंदगी में कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अपने हठ से प्रोफेशन चुना जा सकता है और रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद दोबारा मंच पर वापसी की जा सकती है। जिजीविषा भरी उनकी जिंदगी की कहानी साझा कर रहे हैं
5 mins
December 27, 2025
Anokhi
चुटकियों में बनेगा चीला
प्रोटीन से भरपूर सुबह के नाश्ते का विकल्प तलाश रही हैं, तो चीला को अपने नियमित खानपान का हिस्सा बनाइए ।
3 mins
December 27, 2025
Listen
Translate
Change font size
