Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年
The Perfect Holiday Gift Gift Now

तीसरी तिमाही से करें स्तनपान की तैयारी

Anokhi

|

August 02, 2025

प्रेग्नेंसी के दौरान लोग सलाह खूब देते हैं, लेकिन कोई नहीं बताता कि स्तनपान के लिए भी तैयारी की जरूरत होती है। स्तनपान जागरूकता सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के मौके पर जानिए क्या करें कि बच्चे को स्तनपान में परेशानी न हो। विशेषज्ञ की राय बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

- दिव्यानी त्रिपाठी

तीसरी तिमाही से करें स्तनपान की तैयारी

गर्भावस्था के नौ महीनों के लंबे इंतजार के बाद बच्चा जब इस दुनिया में आता है, तो मां और बच्चे के रिश्ते का नया सफर शुरू होता है।

यह सफर इस रिश्ते को मजबूत बनाता है। हालांकि, इस नई राह में कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं, जिनका सामना लगभग हर नई मां को करना पड़ता है। ऐसी ही एक चुनौती है बच्चे को स्तनपान कराना। बच्चे के जन्म के बाद नई मां उसे छाती से लगाने का बेसब्री से इंतजार करती है। कभी-कभी यह इंतजार निराशा में बदल सकता है। ऐसा तब होता है, जब बार-बार बच्चे को स्तन से लगाने पर भी दूध ठीक से नहीं आता या फिर स्तनपान के बावजूद बच्चे का पेट नहीं भर पाता। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए तैयारी पहले से शुरू की जा सकती है। जानकारों की मानें तो स्तनपान सिर्फ प्रसव के बाद शुरू नहीं होता, इसकी तैयारी प्रेग्नेंसी की आखिरी तिमाही से शुरू की जा सकती है। अगर आप गर्भावस्था के दौरान ही अपने शरीर और मन को स्तनपान के लिए तैयार कर लें, तो यह अनुभव आपके और आपके बच्चे, दोनों के लिए सुखद बन सकता है।

बढ़ाएं अपनी जानकारी

Anokhi からのその他のストーリー

Anokhi

Anokhi

हर सुबह कीजिए सधी शुरुआत

सुबह की शुरुआत सधी हुई हो, तो दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। हलांकि ठंड के मौसम में यह काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अपनी दिनचर्या में किन आदतों को शामिल करके आप दिन भर ऊर्जावान रह सकती हैं, बता रही हैं

time to read

4 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

मातृत्व को मौसम की मार से बचाएं

बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ सांस से जुड़ी परेशानियों में इजाफा कर रहा है, बल्कि गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत से जुड़े खतरों को भी बढ़ा रहा है। कैसे वायु प्रदूषण से जुड़ी इन चुनौतियों से खुद को और अपने नवजात शिशु को महफूज रखें

time to read

5 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

डिजिटल अपराध सतर्कता से होगा बचाव

डिजिटल अरेस्ट का नाम आपने कई दफा सुना होगा, लेकिन डर और दबाव की वजह से पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल अरेस्ट और अन्य तरह के डिजिटल अपराधों का शिकार बन ही जाते हैं। डिजिटल अपराधों से कैसे बचें और अपनी सुरक्षा के लिए क्या करें,

time to read

3 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

सुरों की अनमोल निधि

कहते हैं ना कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। अपनी आवाज से दुनिया भर के लोगों की नींद उड़ाने वाली सुनिधि की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनकी सफलता की दास्तां साझा कर रहे हैं

time to read

6 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

प्रेग्नेंसी में ठीक नहीं खानपान से समझौता

दुनिया में हमारी जिंदगी से ज्यादा जुड़ी क्या खबरें हैं ? कौन-सी खबर हमारे लिए ज्यादा उपयोगी है? किस शख्सियत की कामयाबी ने हमें गर्व से भर दिया है? ऐसी तीन खास खबरें यहां साझा कर रही हैं जयंती रंगनाथन

time to read

2 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

घरवालों से जरूर साझा करें समस्या

मन और उसकी सेहत से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं

time to read

3 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

कश्मीरी फिरन के सब दीवाने

कश्मीर का पारंपरिक परिधान फिरन अब एक ग्लोबल ट्रेंड के रूप में पहचान बना रहा है। ठंड के मौसम को फैशनेबल बनाने के लिए फिरन को कैसे अपनाएं, बता रही हैं

time to read

3 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

सर्दी वाले स्वादिष्ट परांठे

परांठा यों तो साल भर खाई जाने वाली चीज है, पर ठंड के मौसम में बनने वाले परांठों की बात ही निराली है। कुछ ऐसे ही परांठों की रेसिपी बता रही हैं दिव्या गांगुली

time to read

3 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

वसीयत आज की जरूरत

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय महिलाओं से गुजारिश की है कि वे भी अपनी वसीयत तैयार करवाएं। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के क्या हैं मायने और वसीयत तैयार करना हमारे लिए भी क्यों है जरूरी, बता रही हैं

time to read

3 mins

December 06, 2025

Anokhi

Anokhi

इस मौसम मेथी मतवाली

सर्दी के खानपान की बातें मेथी साग के बिना अधूरी हैं। मेथी स्वाद के साथ-साथ सेहत के मामले में भी गुणों से भरी है। कैसे मेथी साग से बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन

time to read

4 mins

December 06, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size

Holiday offer front
Holiday offer back