試す 金 - 無料
क्यों और कैसे होता है वायरल बुखार
Sadhana Path
|July 2025
जब भी मौसम बदलता है तो वायरल फीवर बहुत तेजी से फैलना शुरू हो जाता है, खासकर बच्चों को खांसी-जुकाम सबसे पहले होता है। वायरल बुखार से बचाव के लिए पेरासिटामोल के अतिरिक्त आप कुछ घरेलू चीजों का प्रयोग भी कर सकते हैं लेकिन पहले समझिये कि क्यों होता है वायरल बुखार ।
वायरल फीवर सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है, यह एक प्रकार का संक्रमण है जो मौसम बदलने के दौरान सबसे अधिक होता है। इनमें से अधिकतर संक्रमण खुद तक ही सीमित होते हैं अर्थात वे अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। इसका मतलब यह नहीं हुआ कि हम कहना चाहते हैं कि वायरस गंभीर बीमारियां पैदा नहीं कर सकते। डेंगू बुखार, चिकनगुनिया और जापानी इन्सेफेलाइटिस भी वायरस के कारण ही होते हैं। हालांकि, साधारण वायरल बुखार के जो आम लक्षण हैं, उन्हें घर पर ही स्वयं कुछ देखभाल के साथ नियंत्रित किया जा सकता है।
लक्षण
वायरल संक्रमण की पहचान में आने वाले शुरुआती लक्षण अक्सर थकान और बदन दर्द होता है। उसके बाद बुखार की शुरुआत होती है। ज्यादातर मामलों में बुखार के साथ-साथ श्वसन संबंधित लक्षण जैसे गले में खराश, नाक का बहना, नाक का जाम होना और आंखे लाल होना जैसे लक्षण हो सकते हैं। सिरदर्द भी वायरल संक्रमण का एक आम लक्षण है। कुछ मामलों में उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं। ये लक्षण आमतौर पर, तीन से सात दिन में ठीक हो जाते हैं, हालांकि थकान लंबे समय तक बनी रह सकती है। अगर बुखार इस समय सीमा के भीतर ठीक नहीं होता है तो डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाती है।
जांच
अधिकतर समय आपके चिकित्सक बुखार के वायरल होने की पहचान सिर्फ लक्षणों के आधार पर करते हैं और इसके लिए कोई विशेष परीक्षण की आवश्यकता नहीं होती। कभी-कभी, जीवाणु संक्रमण का पता लगाने के लिए कुछ रक्त परीक्षण, थूक का कल्चर आदि की आवश्यकता हो सकती है।
इलाज
- बुखार और बदन दर्द से राहत पाने के लिए किसी भी नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लामेट्री दवा (एनएसएआईडी) या एसिटामिनोफेन (पेरासिटामोल) का इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी-कभी बुखार को कम करने के लिए दोनों के संयोजन को लेने की जरूरत पड़ सकती है।
- बच्चे, बुजुर्ग या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित रोगी को चिकित्सक की सलाह के बगैर किसी भी दवा को लेने की सलाह नहीं दी जाती है।
- पेट के अल्सर या गुर्दे की बीमारी से पीड़ित, गर्भवती महिलाओं और एस्पिरिन से एलर्जी वाले लोगों को इबुप्रोफेन लेने से बचना चाहिए।
このストーリーは、Sadhana Path の July 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Sadhana Path からのその他のストーリー
Sadhana Path
जीवन एक खेल है
अहंकार बहुत कटु और कठोर है।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
ज्योतिष से पाएं पिछले और अगले जन्म का ज्ञान
पुनर्जन्म के बारे में भारतीय ज्योतिष ग्रंथ हमारा समुचित मार्गदर्शन करते हैं।
4 mins
February 2026
Sadhana Path
कृष्ण के जीवन का महत्त्व
गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि स्वर्ग के साम्राज्य को पाने के लिए वास्तव में मनुष्य को केवल कर्मों के फलों को त्यागने की आवश्यकता है।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
जानिए चाय के कप से अपना भविष्य
प्रायः आप रोजाना चाय पीते हैं। दिन में कई बार चाय पीते हैं। कभी अकेले तो कभी किसी मित्र के साथ, घर में पत्नी के साथ या मेहमानों के साथ गपशप करते हुए। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि इस चाय के कप द्वारा आप अपने भविष्य के बारे में भी संकेत प्राप्त कर सकते हैं ? जी हां, ऐसा हो सकता है। यह संभव है। इसी विश्लेषण के बारे में जानिए इस लेख में।
7 mins
February 2026
Sadhana Path
ध्यान के अनगिनत तरीके हैं
क्रिया रूप से कौन? जिसमें हमने मन से कुछ किया, मन में एक संकल्प जगाया तो मन में एक वृत्ति उठी कि ये करना है।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
मान आपका अपमान भोजन का
आजकल विवाह व अन्य समारोह में दिखावा करने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। दिखावे की इस परंपरा में सबसे ज्यादा बर्बादी होती है खाने की। आइये जानते हैं कि किस प्रकार हम दिखावे व मेहमाननवाजी के चक्कर में कितनी ज्यादा मात्रा अन्न की बर्बादी कर रहे हैं।
4 mins
February 2026
Sadhana Path
7 लेग एक्सरसाइज जिन्हें घर पर आसानी से कर सकती हैं
हम सभी ये जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से शरीर नियंत्रित रहता है। आइए जानते हैं कि घर पर आप कौन सी लेग एक्सरसाइज कर सकती हैं।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
विदेशों में भी होती है शिव की आराधना
देवों के देव महादेव को न केवल हमारे देश में पूजा जाता है अपितु विदेशों में भी बड़ी श्रद्धा से उनकी पूजा- अर्चना की जाती है। शिव भक्ति में डूबे देशों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख
5 mins
February 2026
Sadhana Path
हर रंग का है एक प्रसंग
क्या आप जानते हैं कि कुछ रंगों को पहनने पर आप सुखद, आराम देह, तनाव-मुक्त या चिंता क्यों अनुभव करते हैं? क्योंकि रंगों में इतनी ऊर्जा होती है जिससे हमारे स्वभाव पर भी असर पड़ता है। जो रंग हम पहनते हैं उसका प्रभाव हमारे रोमानी जीवन पर भी पड़ता है।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
नाथों के नाथ भगवान शिव का मंदिर- केदारनाथ मन्दिर
जून 2013 के दौरान भारत के उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश राज्यों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा।
11 mins
February 2026
Listen
Translate
Change font size
