試す 金 - 無料
जब सताए जोड़ों का दर्द
Sadhana Path
|January 2024
सर्दियों का यह मौसम जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों की मुश्किलें और बढ़ा देता है। ऐसे में इस मौसम में रोगियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता रहती है। इसलिए हम यहां पर आपको बता रहे हैं जोड़ों के दर्द से मुक्ति पाने के आसान घरेलू उपाय।
शरीर में होने वाली व्याधियों के मुख्य कारण वात, कफ और पित्त हैं। इन्हीं की अधिकता से शरीर में रोगों का जन्म होता है। इन्हीं रोगों में से होने वाला एक रोग है बुढ़ापे में होने वाला जोड़ों का दर्द। यह रोग वायु (वात) की अधिकता के कारण उत्पन्न होता है। इसे और भी अन्य नाम गठिया, वात, संधिवात से जाना जाता है। इस रोग के कारण हाथों, पैरों, कमर के जोड़ों में दर्द रहता है। इसके कारण दुर्गंधयुक्त पसीना, प्यास, सिर दर्द रहता है। जोड़ों का दर्द अनेक प्रकार का होता है। ठोड़ी का जकड़ना, स्वाद नष्ट होना, गर्दन, कमर, हाथ-पैर अकड़ना, पक्षाघात होना भी संधिवात में ही शामिल है। जब जोड़ विकृत अवस्था में, टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं तो 'रूमैटाइड संधिशोथ' कहलाता है। इसमें प्रातः उठने पर उंगलियों, हाथों, पैरों, कमर में अकड़न होती है। जो शरीर को थकावट का एहसास कराती है।
जोड़ों के दर्द का कारण
मुंह की गंदगी, चिंता, अशांति, भय, शोक, अनिच्छा का काम, पानी में भीगना, ठंड लगना, आतशक, सूजाक, अधिक स्त्री प्रसंग, ठंडी-रूखी चीजें खाना, ज्यादा रात्रि - जागरण, चोट लगना, अधिक रक्तस्राव, अधिक श्रम, मोटापा, ज्वर होना, खून की कमी, धूप लगने आदि कारणों से संधिवात होता है।
जोड़ों में यूरिक एसिड जमा होने, पोषक तत्त्वों की कमी, यक्ष्मा, विभिन्न रोगाणुओं के आक्रमण, शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की कमी, भोजन में खनिज लवण और विटामिनों की कमी से यह रोग पैदा होता है।
उपचार
संधिवात में सेक, मालिश, भाप-स्नान, व्यायाम लाभदायक है। अक्सर संधिवात के साथ निमोनिया भी हो जाता है। निमोनिया हो जाए तो पहले निमोनिया की चिकित्सा करें। रक्तशोधक भोजन चिकित्सा करें। दही, दाल, चावल आदि वायु बढ़ाने वाली चीजें न खाएं। इसमें अंकुरित अन्न का सेवन लाभदायक है। इसके सेवन से पेट में वायु नहीं बनती है।
इनके सेवन से बचें
सामान्यतः संधिवात में व्यक्ति को कब्ज की शिकायत रहती है। रोगी को चाहिए कि वह शरीर में कब्ज न होने दे। इसके लिए एरंड तेल का उपयोग लाभप्रद होता है।
このストーリーは、Sadhana Path の January 2024 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Sadhana Path からのその他のストーリー
Sadhana Path
ओशो शब्दों के सम्राट हैं
पहली बात तो ओशो एक विचारक हैं, महान विचारक। जो किसी धर्म से नहीं विचारों से जुड़ा रहा। विचारों से जुड़ने का मतलब है सत्य से जुड़ना। जो सत्य से जुड़ता है सब उसके दुश्मन हो जाते हैं, यही कारण था कि ओशो के इतने दुश्मन पैदा हुए। ओशो के साथ बस एक दिक्कत रही कि 99 प्रतिशत वह लोग उनके खिलाफ रहे जिन्होंने उन्हें न कभी सुना है, न ही कभी पढ़ा है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
अद्भुत बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति
मेरी दृष्टि में ओशो अपने समय के सबसे ज्यादा बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति थे जिनमें ज्ञान और विज्ञान को अपने तर्कों के माध्यम से प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता थी। आप उनसे सहमत हो या न हो वो अलग बात है। मेरी नजर में उन जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
काल की शिला पर अमिट हस्ताक्षर हैं ओशो
जब हम किसी भी व्यक्तित्व के बारे में सोचते हैं तो विचारों में सबसे पहले उसकी आकृति उभरती है। ऐसे ही ओशो के बारे में सोचते ही एक चित्र उभरता है, ओशो की घनी दाढ़ी, उन्नत भाल, समुद्र सी गहराई और बाज-सी तीक्ष्ण दृष्टि वाला उनका व्यक्तित्व एक ऐसा आभा मंडल रचता है, कि हम जैसे लोग जिन्होंने उन्हें सिर्फ फोटो में देखा है, उन्हें पढ़ने या सुनने के लिए विवश हो जाते हैं। ओशो की आवाज, वाणी, उनके शब्द, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं वक्तव्य की बात करूं तो वह अद्वितीय है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय
नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
बुद्ध के गुणों का पावन संदेश
जोव्यक्ति बुद्ध होता है, वह सम्यक संबोधि हासिल कर लेता है, वह अनन्त गुणों से भर जाता है। उसके गुणों का ध्यान करते-करते धर्म उजागर होने लगता है। ऐसे में बुद्ध के गुणों का वर्णन करने वाले एक-एक शब्द को समझना आवश्यक है। जो इस प्रकार है-
5 mins
December 2025
Sadhana Path
इस सदी का चमत्कार हैं ओशो
ओशो से मेरा परिचय धर्मयुग के कारण हुआ उसमें उनके लेख, साक्षात्कार छपते थे। और मेरे कॉर्टून जिसमें मेरा डब्बू जी के नाम से एक कॉलम आता था, जिसे ओशो बहुत पसंद करते थे, यहां तक कि वह अपने प्रवचनों के बीच संन्यासियों को हंसाने के लिए उस पत्रिका को हाथ में लेते और कहते 'देखते हैं इस हफ्ते डब्बू जी क्या कहते हैं' और सबको उसमें से कोई लतीफा सुनाते थे। मैंने ओशो को खूब पढ़ा है। मैं उनके प्रवचनों से बहुत प्रभावित रहा हूं।
2 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अचूक उपाय
सर्दियों के दस्तक देते ही सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो आगे चलकर बच्चों में सर्दी और खांसी की वजह साबित होता है। ऐसे में अगर बात बच्चों की सेहत की करें तो उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दी-खांसी से बचे रहना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स
बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए इस दौरान ऐसा आहार लेना चाहिए जो आपको भीतर से मजबूत बनाए। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाएं कि शरीर को शक्ति और ऊर्जा दोनों मिले।
4 mins
December 2025
Sadhana Path
बात जो जरूरी है वो जरा अधूरी है
दूसरे ही पृष्ठ पर सर्वप्रथम मेरा चेहरा देखकर आपका हैरान होना लाजमी है क्योंकि मेरा चेहरा इस विशेषांक के साथ न तो निर्णय करता है, न ही कोई तालमेल बिठाता है। क्योंकि न तो मैं कोई प्रसिद्ध हस्ती हूं न ही बुद्धिजीवियों की श्रेणी में मेरा कहीं कोई स्थान है। तो क्या मैं पत्रिका का संपादक होने के नाते पद और पन्नों का फायदा उठा रहा हूं? नहीं। न तो ऐसी मेरी कोई मंशा है, न ही कोई चाल। सच कहूं तो यह मेरी मजबूरी है। पर मेरी इस मजबूरी का संबंध किसी लाचारी या असहाय जैसी नकारात्मक अवस्था से नहीं है। मेरे लिए मजबूरी का मतलब उस विवशता से है जिसके लिए मेरा लिखना ही एक मात्र विकल्प है और यही विकल्प इस अंक का कई हद तक आधार भी है।
8 mins
December 2025
Sadhana Path
ओशो अस्तित्व की एक अभिव्यक्ति हैं
ओशो से मिलना एक ही शर्त पर होगा- आईना हो जाओ।
3 mins
December 2025
Translate
Change font size
