जैसा आहार वैसा व्यवहार
Sadhana Path
|November 2023
अमूमन हम अपने व्यवहार, स्वभाव एवं व्यक्तित्व तथा बर्ताव आदि का जिम्मेदार अन्य लोगों, रिश्तों, किस्मत एवं परिस्थितियों आदि को ही समझते हैं। हमें लगता है इन्हीं सब के कारण हम चिंतित एवं दुखी हैं, परंतु क्या आप जानते हैं कि हमारे व्यवहार का कारण हमारा आहार भी हो सकता है? नहीं, तो जानिए किस तरह हमारा आहार हमारे व्यवहार को प्रभावित करता है।
भूख मिटाने का एकमात्र साधन है भोजन। यह भोजन जिसे हम आहार के रूप में दिन भर तथा उम्र भर लेते हैं वह न केवल हमारा पेट भरता है बल्कि हमें ऊर्जा भी प्रदान करता है। हमारे आहार में हम क्या, कैसा व कितना खाते हैं। वह हमें स्वस्थ रहने तथा रोगों से लड़ने में हमारी मदद भर करता है। यह मनुष्य जीवन का इतना अहम हिस्सा है कि इसके बिना मनुष्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भोजन के ही माध्यम से हमारे शरीर में प्रोटीन-विटामिन, लवण-खनिज आदि जरूरी तत्त्व पहुंचते हैं जो हमारे शरीर का विकास करते हैं। सच तो यह है कि आदमी इसी भोजन के लिए कमाता व मेहनत करता है। भोजन का सही अनुपात यदि हमें बनाता है तो इसका असंतुलन हमें रुग्ण भी बना देता है। यह भोजन हमारे शरीर को ही नहीं हमारे मन को भी जिंदा रखता है। यह हमारे शारीरिक ढांचे को ही नहीं हमारे व्यवहारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। इसकी तासीर, इसकी सुगंध, इसमें पड़ने वाले मसाले तथा बनाने वाले का मन सब कुछ हमारे व्यवहार पर अप्रत्यक्ष रूप से अपना असर दिखाता है। इसलिए जब भी खाने की मेज पर आप भोजन के लिए जाएं तो इस बात का भी अवश्य ध्यान रखें कि यह आपके शरीर की ही नहीं मन की भी खुराक है। जिस तरह पेट एवं स्वास्थ्य की गड़बड़ी हमारे भोजन से जुड़ी है। वैसे ही हम जो, जैसा तथा जितना खाते हैं उसका असर हमारे मन पर भी पड़ता है और मन का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है जो कई रोगों के रूप में हमारे शरीर को प्रभावित करता है। कैसे? आइए, जानते हैं।
जैसा भोजन वैसा मन
भोजन से हमारा पेट ही नहीं भरता हमारा मन भी यानी मूड भी बनता है। आपने महसूस किया होगा कि आहार यदि हमारे मन का हो तो हमारी भूख दोगुनी हो जाती है, वहीं यदि आहार मन अनुसार न हो तो हमारी भूख उड़ जाती है, जिसका सीधा प्रभाव हमारे मन पर पड़ता है। भोजन स्वादिष्ट एवं मन अनुसार होगा तो मन खुश रहेगा। मन खुश रहेगा तो मन शांत रहेगा। मन शांत रहेगा तब हम क्रोध, चिड़चिड़े पन से दूर रहेंगे। इन सब से दूर रहेंगे तो संबंध ठीक रहेंगे और संबंध ठीक रहेंगे तो हमारा जीवन ठीक रहेगा। साथ ही यदि हम क्रोध से बचेंगे तो हमारा रक्तचाप ठीक रहेगा। रक्तचाप सही रहेगा तो न केवल रक्त से संबंधित बल्कि हृदय-मस्तिष्क संबंधी रोग भी नहीं रहेंगे।
ताजा भोजन
このストーリーは、Sadhana Path の November 2023 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Sadhana Path からのその他のストーリー
Sadhana Path
ओशो शब्दों के सम्राट हैं
पहली बात तो ओशो एक विचारक हैं, महान विचारक। जो किसी धर्म से नहीं विचारों से जुड़ा रहा। विचारों से जुड़ने का मतलब है सत्य से जुड़ना। जो सत्य से जुड़ता है सब उसके दुश्मन हो जाते हैं, यही कारण था कि ओशो के इतने दुश्मन पैदा हुए। ओशो के साथ बस एक दिक्कत रही कि 99 प्रतिशत वह लोग उनके खिलाफ रहे जिन्होंने उन्हें न कभी सुना है, न ही कभी पढ़ा है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
अद्भुत बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति
मेरी दृष्टि में ओशो अपने समय के सबसे ज्यादा बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति थे जिनमें ज्ञान और विज्ञान को अपने तर्कों के माध्यम से प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता थी। आप उनसे सहमत हो या न हो वो अलग बात है। मेरी नजर में उन जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
काल की शिला पर अमिट हस्ताक्षर हैं ओशो
जब हम किसी भी व्यक्तित्व के बारे में सोचते हैं तो विचारों में सबसे पहले उसकी आकृति उभरती है। ऐसे ही ओशो के बारे में सोचते ही एक चित्र उभरता है, ओशो की घनी दाढ़ी, उन्नत भाल, समुद्र सी गहराई और बाज-सी तीक्ष्ण दृष्टि वाला उनका व्यक्तित्व एक ऐसा आभा मंडल रचता है, कि हम जैसे लोग जिन्होंने उन्हें सिर्फ फोटो में देखा है, उन्हें पढ़ने या सुनने के लिए विवश हो जाते हैं। ओशो की आवाज, वाणी, उनके शब्द, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं वक्तव्य की बात करूं तो वह अद्वितीय है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय
नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
बुद्ध के गुणों का पावन संदेश
जोव्यक्ति बुद्ध होता है, वह सम्यक संबोधि हासिल कर लेता है, वह अनन्त गुणों से भर जाता है। उसके गुणों का ध्यान करते-करते धर्म उजागर होने लगता है। ऐसे में बुद्ध के गुणों का वर्णन करने वाले एक-एक शब्द को समझना आवश्यक है। जो इस प्रकार है-
5 mins
December 2025
Sadhana Path
इस सदी का चमत्कार हैं ओशो
ओशो से मेरा परिचय धर्मयुग के कारण हुआ उसमें उनके लेख, साक्षात्कार छपते थे। और मेरे कॉर्टून जिसमें मेरा डब्बू जी के नाम से एक कॉलम आता था, जिसे ओशो बहुत पसंद करते थे, यहां तक कि वह अपने प्रवचनों के बीच संन्यासियों को हंसाने के लिए उस पत्रिका को हाथ में लेते और कहते 'देखते हैं इस हफ्ते डब्बू जी क्या कहते हैं' और सबको उसमें से कोई लतीफा सुनाते थे। मैंने ओशो को खूब पढ़ा है। मैं उनके प्रवचनों से बहुत प्रभावित रहा हूं।
2 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अचूक उपाय
सर्दियों के दस्तक देते ही सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो आगे चलकर बच्चों में सर्दी और खांसी की वजह साबित होता है। ऐसे में अगर बात बच्चों की सेहत की करें तो उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दी-खांसी से बचे रहना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स
बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए इस दौरान ऐसा आहार लेना चाहिए जो आपको भीतर से मजबूत बनाए। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाएं कि शरीर को शक्ति और ऊर्जा दोनों मिले।
4 mins
December 2025
Sadhana Path
बात जो जरूरी है वो जरा अधूरी है
दूसरे ही पृष्ठ पर सर्वप्रथम मेरा चेहरा देखकर आपका हैरान होना लाजमी है क्योंकि मेरा चेहरा इस विशेषांक के साथ न तो निर्णय करता है, न ही कोई तालमेल बिठाता है। क्योंकि न तो मैं कोई प्रसिद्ध हस्ती हूं न ही बुद्धिजीवियों की श्रेणी में मेरा कहीं कोई स्थान है। तो क्या मैं पत्रिका का संपादक होने के नाते पद और पन्नों का फायदा उठा रहा हूं? नहीं। न तो ऐसी मेरी कोई मंशा है, न ही कोई चाल। सच कहूं तो यह मेरी मजबूरी है। पर मेरी इस मजबूरी का संबंध किसी लाचारी या असहाय जैसी नकारात्मक अवस्था से नहीं है। मेरे लिए मजबूरी का मतलब उस विवशता से है जिसके लिए मेरा लिखना ही एक मात्र विकल्प है और यही विकल्प इस अंक का कई हद तक आधार भी है।
8 mins
December 2025
Sadhana Path
ओशो अस्तित्व की एक अभिव्यक्ति हैं
ओशो से मिलना एक ही शर्त पर होगा- आईना हो जाओ।
3 mins
December 2025
Translate
Change font size
