'किताबें तब तक ही बची रहेंगी जब तक कि वे कागज़ पर लिखी जाएँगी' डॉ. अबरार मुल्तानी
Samay Patrika
|July 2022
डॉ. अबरार मुल्तानी एक बेस्टसेलर लेखक हैं, जिनकी किताबों के विषय विविध हैं। वे पेशे से चिकित्सक हैं। डॉ. मुल्तानी ने हिंदी और अंग्रेजी में कई सेल्फ हेल्प पुस्तकों की रचना की है, जिन्हें खूब पढ़ा जाता है। सोशल मीडिया पर भी वे काफी सक्रिय रहते हैं तथा उनके फोलॉवर्स की संख्या लाखों में है। दो साल पूर्व उन्होंने मैंड्रेक पब्लिकेशंस की शुरुआत की थी। इस प्रकाशन के जरिए क्लासिक कृतियों के साथ-साथ नए लेखकों को एक बहुत शानदार मंच मिला है। पिछले दिनों डॉ. अबरार मुल्तानी ने स्कूली शिक्षा पर एक खास किताब 'मत रहना स्कूल के भरोसे प्रकाशित की जिसमें उन्होंने शिक्षा, छात्र, अध्यापक आदि पर विस्तृत चर्चा की है। समय पत्रिका ने उनकी इस नई पुस्तक तथा प्रकाशन-लेखन से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की, प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंश :
-
आपके अनुसार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है। 'मत रहना स्कूल के भरोसे' किस तरह के बदलाव की बात करती है?
पहले तो मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि यह किताब स्कूलों के खिलाफ नहीं है। यह किताब तो मौजूदा शिक्षा व्यवस्था और स्कूलिंग के खिलाफ है। यह पुस्तक शिक्षा के क्षेत्र में एक वृहद परिवर्तन की अपील करती है। बदलते हुए ज़माने के साथ पढ़नेपढ़ाने और सीखने सिखाने के तरीक़ों को बदलना चाहती है। यह पुस्तक छात्रों से ज़्यादा अभिभावकों और शिक्षकों के लिए है, जो यदि तय कर लें तो देश में सकारात्मक बदलाव बहुत जल्द आ सकता है।
मातृभाषा में शिक्षा से किसी भी देश की तरक्की संभव है। इसे आप कितना उचित मानते हैं?
एक बार हम विश्व की महाशक्तियों पर ग़ौर करते हैं- अमेरिका की प्रमुख भाषा यू.एस. इंग्लिश है, ब्रिटेन की इंग्लिश, फ्रांस की फ्रेंच, रूस की रशियन, जर्मनी की जर्मन, चीन की मैंडरिन और जापान की निहोंगो। क्या आपने कुछ समानता देखी इन महाशक्तियों में? हाँ, यह कि उनकी प्रमुख भाषा इनकी अपनी मातृभाषा है। इन देशों में अपनी मातृभाषा में ही पढ़ाई होती है, चाहे वह विज्ञान और तकनीकी हो, चिकित्सकीय हो या फिर साहित्यिक। लेकिन महाशक्ति बनने का ख़्वाब देख रहा हमारा देश अपनी मुख्य भाषा अंग्रेज़ी को बनाना चाहता है...! आप ही बताइए क्या इसका ऐसे में महाशक्ति बनना संभव है?
लोगों का तर्क होता है कि अंग्रेज़ी विज्ञान एवं तकनीकी की भाषा है, इसलिए यह यहाँ अनिवार्य है। तो आपको बता दूँ कि विज्ञान और तकनीकी में सबसे ज़्यादा नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश इज़राइल है और उसकी भाषा अंग्रेज़ी नहीं है, उसकी प्रथम भाषा हिब्रू है और दूसरी भाषा अरबी | लेकिन तकनीक के मामले में इज़राइल विश्व में सिरमौर है। हमारे आई.आई.टी. और एम्स जैसे संस्थान उसके संस्थानों के आगे पानी भरते हैं। उन लोगों के लिये इज़राइल एक उदाहरण है, जो कहते हैं कि देशी भाषाएं केवल गीत, फिल्म एवं साहित्य के लिये ठीक हैं, लेकिन विज्ञान, तकनीक एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिये अंग्रेज़ी अनिवार्य है। दुनिया भर की रिसर्च बताती हैं कि जो छात्र गणित एवं विज्ञान अपनी मातृभाषा में पढ़ते हैं, वे बाहरी या विदेशी भाषाओं में पढ़ने वालों की तुलना में अधिक मेधावी बनते हैं।
このストーリーは、Samay Patrika の July 2022 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Samay Patrika からのその他のストーリー
Samay Patrika
पैसा कमाने और बचाने की व्यावहारिक गाइड
‘मैंगो मिलियनेयर: शानदार ज़िंदगी के लिए स्मार्ट मनी मैनेजमेंट' उन लोगों के लिए एक ज़रूरी गाइड है जो अपनी वित्तीय उलझनों से जूझ रहे हैं। अक्सर यह सवाल परेशान करता है कि 'कितना खर्च करें और कितना बचाएँ?' या 'घर किराए पर लें या खरीद लें?' यह किताब इन्हीं बुनियादी सवालों का आसान और सटीक जवाब देती है।
1 min
October 2025
Samay Patrika
बिहार की कला साधिकाओं का खास दस्तावेज
यह पुस्तक उन महिलाओं की अनकही कहानियों को सामने लाती है, जिन्होंने आजादी के बाद के साठ और सत्तर के दशक में बिहार में शास्त्रीय संगीत, लोकधुन, नृत्य और रंगमंच को जीवित रखा।
1 min
October 2025
Samay Patrika
जीवन की परिक्रमा का सार
परिक्रमा-कृपा सार' एक प्रेरणादायक और आध्यात्मिक पुस्तक है, जिसे पाँच बार सांसद और वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लिखा है।
1 min
October 2025
Samay Patrika
नैतिक मूल्यों की सीख देनेवाली कहानियाँ
सुघा मूर्ति की किताब 'दादाजी की कहानियों का पिटारा' एक दिल को छू लेने वाली और मनोरम कहानियों का संग्रह है जो पाठकों को दादा-दादी के प्यार से भरी दुनिया में वापस ले जाती है।
3 mins
October 2025
Samay Patrika
एक थ्रिलर पढ़ते पाठक से उसका अनुभव पूछिए...
'मिस्ट्री' या 'रहस्यकथा' एक ऐसी श्रेणी है जो जीवन के सबसे महत्त्वपूर्ण तत्त्वों - सत्य और न्याय, जीवन और मृत्यु के साथ दो-दो हाथ करती है।
1 mins
October 2025
Samay Patrika
संकल्प, साहस और सफलता की कहानी
'अंबुजा की कहानी' सिर्फ एक कंपनी की नहीं, बल्कि भारतीय उद्यमिता के उस अदम्य साहस की गाथा है, जिसने तमाम चुनौतियों के बावजूद असंभव को संभव कर दिखाया। यह संस्मरण नरोत्तम सेखसरिया की यात्रा पर केंद्रित है, जिन्होंने कपास के कारोबार को छोड़कर, 1983 में सीमेंट जैसे बिल्कुल अनजाने और जोखिम भरे क्षेत्र में कदम रखा।
1 mins
October 2025
Samay Patrika
स्त्री की आकांक्षाओं और अनसुनी आवाज़ों का दस्तावेज़
गृहलक्ष्मी की 'श्रेष्ठ कहानियाँ' हमारे समाज की सजीव गवाही है।
1 min
October 2025
Samay Patrika
कला और चुप्पी के बीच एक संवेदनशील पुल
'संयम' मानव कौल का सबसे अंतरंग और आत्मिक उपन्यास है, जहाँ कैनवास शब्दों में ढलता है और अकेलापन एक कहानी बन जाता है। यह पुस्तक कला, मौन और आत्म-अन्वेषण का एक सुंदर संगम है।
1 mins
October 2025
Samay Patrika
हिंदी पल्प की असली कहानी
हिंदी पल्प साहित्य की दुनिया उतनी ही रंगीन और रहस्यमयी है जितनी रोमांचक।
2 mins
October 2025
Samay Patrika
आजाद हिंद फौज का लापता खजाना
आजाद हिंद बैंक का खजाना कैसे और कहाँ गायब हो गया? निकोबार के निषिद्ध द्वीप पर लोग क्यों गायब होते रहते हैं?
1 min
MARCH 2025
Translate
Change font size

