試す 金 - 無料
सर्दी आपके घर भी तो आएगी!
Rupayan
|November 24, 2023
मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में हवाएं और सर्द होंगी। गरम कपड़े तो आपने निकाल लिए होंगे, लेकिन क्या आपने अपने घर को सर्दी के लिए तैयार किया है?
सुबह-सुबह आंख खुलते ही हीरेन ने अपनी पत्नी रुचि से कहा, "आज इतवार है, मेरी छुट्टी है तो चलो, घर को थोड़ा सेट किया जाए।" इस पर रुचि ने हैरान होते हुए कहा, "सेट तो है और क्या सेट करना है?" हीरेन मुस्कुराया और बोला, "क्यों नहीं करना? अरे भई सर्दियां आ रही हैं, मौसम में भी अब परिवर्तन होने लगा है, ऐसे में घर का इंटीरियर बदलना जरूरी है, ताकि सर्दियों में हर कोना गरम और आरामदायक रहे।” कुछ रुककर हीरेन बोला, "नहीं समझीं? जैसे हम सर्दियों की आहट के साथ ही अपने पहनावे और खान-पान में बदलाव लाने लगते हैं और अलमारी में रखे गर्मियों के कपड़ों को ठंडे मौसम के हिसाब से बदल देते हैं, वैसे ही घर में मौसम के अनुसार बदलाव क्यों नहीं कर सकते? इन बदलावों के साथ और कुछ नए प्रयोग कर हम घर को भी गरम अहसास देने वाला बना सकते हैं और उसको सर्दियों के लिए तैयार कर सकते हैं।"
सर्दियों का मौसम बेहद खुशनुमा और आकर्षक होता है। दीपावली के बाद अब हल्की-हल्की गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है। ऐसे में घर से बेहतर और आरामदायक जगह कोई नहीं हो सकती। इसलिए हम घर को कोजी और गरम रखने के लिए विंटर डेकोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों की शुरुआत होने से पहले ही अगर घर को विंटर रेडी कर लिया जाए तो कंपकंपाती ठंड का आनंद भी दोगुना हो सकता है।
■ घर की शोभा में गरम गलीचा
"रेनू, तुमने जो कारपेट गर्मियों में उठाकर रख दिए थे, उन्हें अब निकाल लेना चाहिए! देखो, अब ठंड ने दस्तक दे दी है। अब फर्श ठंडा लगने लगा है।" सुनील ने अपनी पत्नी से कहा। वास्तव में, ठंड के मौसम में फर्श से ज्यादा ठंडी चीज और कोई नहीं होती। खासकर, टाइल्स वाले फ्लोर अधिक ठंडे और गीले महसूस होते हैं। यदि आप फ्लोर को गरम और आरामदायक बनाना चाहती हैं तो ऊनी गलीचों का उपयोग कर सकती हैं। ये आपको विंटर वाइब्स भी देंगे। आप फर्श पर बैठना पसंद करती हैं तो ये गलीचे आपके लिए परफेक्ट हैं। यह ब्राइट कलर्स में ज्यादा फबते हैं, साथ ही आपके कमरे को वाइब्रेट बनाने में भी मदद कर सकते हैं।
■ कोजी परदे रोकें ठंडी हवाएं
このストーリーは、Rupayan の November 24, 2023 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Rupayan からのその他のストーリー
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Translate
Change font size
