Facebook Pixel महिलाओं को टारगेट बनाने वाला साइको किलर | Satyakatha - entertainment - Magzter.comでこの記事を読む
Magzter GOLDで無制限に

Magzter GOLDで無制限に

10,000以上の雑誌、新聞、プレミアム記事に無制限にアクセスできます。

$149.99
 
$74.99/年

試す - 無料

महिलाओं को टारगेट बनाने वाला साइको किलर

Satyakatha

|

February 2025

19 वर्षीय अजय निषाद और शिवानी एकदूसरे को जीजान से प्यार करते थे. फिर इसी दौरान ऐसा क्या हुआ कि अजय महिलाओं से ही नफरत करने लगा. एक के बाद एक जानलेवा वारदातों को अंजाम दे कर उस ने लोगों के मन में साइको किलर का ऐसा डर भर दिया कि....

- शैलेंद्र कुमार 'शैल'

महिलाओं को टारगेट बनाने वाला साइको किलर

13 नंवबर, 2024 की उस रात गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव के टोला कटहरिया की रहने वाली 24 वर्षीय कविता गहरी नींद में सो रही थी. घर के अन्य सदस्य अपनेअपने कमरों में सो रहे थे. रात गहरी थी और चारों ओर घनघोर अंधेरा था. कुत्तों के भौंकने की आवाज अंधेरे के सीने को चीर रही थी. उसी समय अचानक कविता के कमरे से उस के जोर से चीखने की आवाज उस के पापा छोटेलाल भारती के कानों से टकराई.

गहरी नींद में सोए होने के बावजूद छोटेलाल भारती झट से उठ बैठे और कविता के कमरे की ओर दौड़े. पति को अचानक बेटी के कमरे की ओर जाते देख पत्नी सुमन भी उन के पीछे हो ली. वह समझ नहीं पा रही थी कि ऐसा क्या हुआ, जो इतनी तेजी से बेटी के कमरे की ओर जा रहे हैं. पलभर में वह कविता के कमरे में पहुंचे और बिजली का स्विच औन किया तो कविता बिस्तर पर पड़ी दर्द से छटपटा रही थी. उस के सिर से खून बह रहा था.

छोटेलाल ने बेटी से इस हालात के बारे में पूछा तो उस ने कराहते हुए बताया कि काली शर्ट में एक नकाबपोश ने किसी भारी चीज से सिर पर जोरदार वार किया और सामने के दरवाजे से तेजी से भाग गया.

छोटेलाल को समझते देर न लगी कि यह नकाबपोश वही रहस्यमयी व्यक्ति है, जो पिछले 6 महीने से रहस्य बना हुआ है और चुनचुन कर औरतों को अपना शिकार बना रहा है. छोटेलाल दौड़ते हुए उस ओर गया, जिस ओर भागने की बात कविता ने उसे बताई थी.

घर से कुछ दूर आगे तक छोटेलाल गया, मगर उसे दूरदूर तक कोई नजर नहीं आया, सिवाय चारों ओर फैले सन्नाटे के. लौट कर वह घर पहुंचा. उस ने मोबाइल फोन पर टाइम देखा तो उस समय रात के साढ़े 3 बज रहे थे.

दर्द से बिलबिला रही कविता की आवाज सुन कर फेमिली वाले परेशान थे. छोटेलाल ने उसी समय शोर मचा कर पड़ोसियों को जगाया और नकाबपोश के गांव में होने और बेटी पर हमला करने की बात बता कर उसे पकड़ने में मदद की गुहार लगाई. इस नकाबपोश के आतंक से सिर्फ उस गांव वाले ही नहीं, पासपड़ोस के कई गांव वाले दहशत में जी रहे थे.

Satyakatha からのその他のストーリー

Satyakatha

Satyakatha

शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के

शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.

time to read

1 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित

एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें

समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

दुनिया का सब से मोटा तोता

हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

लाडली सुहाना

पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप

समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया

वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.

time to read

8 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'

कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम

पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.

time to read

1 min

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size