Facebook Pixel शो टाइम | Satyakatha - entertainment - Magzter.comでこの記事を読む

試す - 無料

शो टाइम

Satyakatha

|

December 2024

फिल्म इंडस्ट्री में परदे के पीछे बहुत कुछ होता है, जैसे राजनीति, कास्टिंग काउच, नेपोटिज्म और भी न जाने क्याक्या? बेव सीरीज 'शो टाइम' में बौलीवुड की दुनिया, प्रोडक्शन हाउस और वहां काम करने के तरीके को डिटेल से दिखाया गया है.

शो टाइम

कलाकार: इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, नसीरुद्दीन शाह, श्रिया सरन, विजय राज, मौनी राय, विशाल वशिष्ठ आदि

निर्देशक: मिहिर देसाई, अर्चित कुमार

निर्माता: करण जौहर

लेखक: जेहान हांडा

प्लेटफार्म: डिज्नी प्लस हौटस्टार.

साल 2020 में कोविड काल के बाद फिल्म इंडस्ट्री के अंदर और बाहर में बहुत कुछ बदला है. जो गासिप मुंह दबा कर की जाती थीं, वो अब सोशल मीडिया के जरिए खुल कर बाहर आने लगी हैं. टैबलायड्स के ब्लैक गासिप्स की तरह कुछ कलाकार सोशल मीडिया में नाम लिए बिना इंडस्ट्री और साथी कलाकारों की आलोचना करते रहते हैं.

नेपोटिज्म और इनसाइडर-आउटसाइड की बहस भी अकसर सोशल मीडिया में छाई रहती है. और तो और, रिश्वत दे कर फिल्मों के रिव्यूज प्रभावित करने के आरोप तो अब खुल कर लगने लगे हैं. साउथ फिल्मों का दबदबा और बौलीवुड के खत्म होने की कहानियां अकसर सुनने को मिलती हैं.

साउथ ने दर्शकों की नब्ज पकड़ ली है और बौलीवुड अभी भी स्टारडम के मकड़जाल में उलझा है, ये बातें भी रहती हैं. करण जौहर निर्मित वेब सीरीज 'शो टाइम' सोशल मीडिया की ऐसी ही सारी बहसों, किस्से कहानियों और हैशटैग्स का स्क्रीन अडाप्टेशन है, जिन के निशाने पर वह खुद भी रह चुके हैं. सीरीज ' शो टाइम' फिल्म इंडस्ट्री के अंदर होने वाली केकड़ा पौलिटिक्स को भी दिखाती है.

एपिसोड नंबर-1

वेब सीरीज 'शो टाइम' में रघु खन्ना (इमरान हाशमी), दिग्गज फिल्ममेकर और विक्ट्री स्टूडियोज के मालिक विक्टर खन्ना (नसीरुद्दीन शाह) का बेटा है. कमर्शियल फिल्मों का सफल प्रोड्यूसर है, जो 100 करोड़ की फिल्में देने के लिए जाना जाता है, मगर कंटेंट के लिए उस की फिल्मों की आलोचना भी खूब होती है.

फिल्म की कामयाबी के लिए वो हर तरह का हथकंडा अपनाता है. उस के काम का सब से बड़ा आलोचक उस का पिता विक्टर खन्ना ही है, जिसे बेटे रघु खन्ना की कमर्शियल फिल्में बिलकुल भी पसंद नहीं हैं.

रघु भी पिता के ओल्ड स्कूल विचारों को पसंद नहीं करता, जिस के चलते दोनों बापबेटे में टकराव होता रहता है. विक्टर खन्ना को प्रोस्टेट कैंसर है. कहानी एक नामी फिल्म स्टूडियो विक्ट्री के इर्दगिर्द बनी गई है.

Satyakatha からのその他のストーリー

Satyakatha

Satyakatha

शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के

शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.

time to read

1 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित

एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें

समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

दुनिया का सब से मोटा तोता

हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

लाडली सुहाना

पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप

समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया

वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.

time to read

8 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'

कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.

time to read

2 mins

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.

time to read

1 min

May 2026

Satyakatha

Satyakatha

सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम

पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.

time to read

1 min

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size